होम›राजनीति›आज मिलेगा जयपुर को नया महापौर, जोड़-तोड़ और दावों के बीच पार्षद करेंगे फैसला, कोटा में बहुमत, जोधपुर में टक्कर
राजनीति

आज मिलेगा जयपुर को नया महापौर, जोड़-तोड़ और दावों के बीच पार्षद करेंगे फैसला, कोटा में बहुमत, जोधपुर में टक्कर

आज मिलेगा जयपुर को नया महापौर, जोड़-तोड़ और दावों के बीच पार्षद करेंगे फैसला, कोटा में बहुमत, जोधपुर में टक्कर जयपुर में ग्रेटर और हेरिटेज नगर निगम के अलग-अलग दौर के बाद अब एकीकृत नगर निगम व्यवस्था में पहला महापौर चुना ज…

ETV Bharat के अनुसार25 सितंबर 2026 को 04:05 am बजे
आज मिलेगा जयपुर को नया महापौर, जोड़-तोड़ और दावों के बीच पार्षद करेंगे फैसला, कोटा में बहुमत, जोधपुर में टक्कर

सौजन्य से:- ETV Bharat

आज मिलेगा जयपुर को नया महापौर, जोड़-तोड़ और दावों के बीच पार्षद करेंगे फैसला, कोटा में बहुमत, जोधपुर में टक्कर

जयपुर में ग्रेटर और हेरिटेज नगर निगम के अलग-अलग दौर के बाद अब एकीकृत नगर निगम व्यवस्था में पहला महापौर चुना जा रहा है.

Published : September 25, 2026 at 9:20 AM IST

जयपुर: एकीकृत नगर निगम जयपुर को आज नया महापौर मिल जाएगा. 150 पार्षद महापौर चुनने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा और इसके बाद मतगणना की जाएगी. महापौर पद के लिए बीजेपी की ओर से किशनपोल क्षेत्र के वार्ड 112 से निर्वाचित सुनील कोठारी और कांग्रेस की ओर से आदर्श नगर क्षेत्र के वार्ड 118 की पार्षद सुनीता मावर मैदान में हैं. गुप्त मतदान के चलते चुनाव में संख्या बल के साथ-साथ क्रॉस वोटिंग और निर्दलीय पार्षदों की भूमिका पर भी नजर रहेगी.

नगर निगम में भाजपा के 78 पार्षद हैं, जबकि कांग्रेस के पास 57 और 15 निर्दलीय पार्षद हैं. महापौर चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 76 है. इस लिहाज से भाजपा का संख्याबल बहुमत से दो अधिक है. हालांकि गुप्त मतदान के कारण दोनों दल अपने-अपने स्तर पर पार्षदों को एकजुट रखने और संभावित क्रॉस वोटिंग को रोकने में जुटे हैं. भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य का दावा है कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान छह निर्दलीय पार्षद उनके साथ रहे. इन छह निर्दलीयों को अपने 78 पार्षदों के साथ जोड़कर 84 का संख्या बल है. भाजपा पार्षद पुनीत कर्णावट का दावा है कि चुनाव में उन्हें 90 से ज्यादा वोट मिलने की उम्मीद है. हालांकि अंतिम तस्वीर मतदान और मतगणना के बाद ही साफ होगी. दूसरी ओर कांग्रेस अपने सभी 57 पार्षदों के एकजुट होने का दावा कर रही है. कांग्रेस नेताओं की ओर से भाजपा खेमे में सेंधमारी और निर्दलीय पार्षदों के संपर्क में होने की बात भी कही गई है. पार्टी प्रत्याशी सुनीता मावर का दावा है कि राजनीतिक समीकरण मतदान के दौरान बदल सकते हैं और वे बहुमत के 76 के आंकड़े तक जरूर पहुंचेंगे.

निर्दलीयों पर दोनों खेमों की नजर : 15 निर्दलीय पार्षद इस चुनाव में अहम भूमिका में हैं. भाजपा के पास संख्या के लिहाज से बहुमत से दो अधिक पार्षद पहले से हैं, लेकिन उसके 90 से ज्यादा वोट हासिल करने के दावे के बीच निर्दलीयों का समर्थन उसके लिए संख्या बढ़ाने वाला फैक्टर बन सकता है. वहीं कांग्रेस के लिए निर्दलीयों का समर्थन बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा. ऐसे में मतदान से पहले दोनों दलों की नजर निर्दलीय पार्षदों पर बनी हुई है. महापौर चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों की ओर से एक-दूसरे के पार्षदों के संपर्क में होने के दावे किए गए हैं. हालांकि इन दावों की वास्तविक तस्वीर गुप्त मतदान के बाद सामने आएगी. यही वजह है कि 78 बनाम 57 का मौजूदा आंकड़ा आज होने वाले मतदान में कितना बदलता है, इस पर सभी की नजर रहेगी.

दो निगमों का दौर खत्म, अब एक शहर-एक निगम-एक मेयर : जयपुर में ग्रेटर और हेरिटेज नगर निगम के अलग-अलग दौर के बाद अब एकीकृत नगर निगम व्यवस्था में पहला महापौर चुना जा रहा है. 150 वार्डों वाले नए निगम में आज होने वाला चुनाव ये भी तय करेगा कि नए सदन की राजनीतिक कमान किसके हाथ जाती है. संख्या बल के आंकड़े अपनी जगह हैं, लेकिन गुप्त मतदान के चलते असली तस्वीर मतपेटी खुलने के बाद ही सामने आएगी.

जयपुर के साथ जोधपुर और कोटा में भी आज फैसला : जयपुर के अलावा आज जोधपुर और कोटा नगर निगम के महापौर चुनाव भी होंगे. जोधपुर नगर निगम में भाजपा के प्रसन्न चंद्र मेहता और कांग्रेस के राजेंद्र सिंह के बीच मुकाबला है. यहां भाजपा के 45, कांग्रेस के 44 और 11 निर्दलीय पार्षद हैं. ऐसे में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका पर भी नजर रहेगी. वहीं कोटा नगर निगम में भाजपा की ओर से अनुसूइया गोस्वामी और कांग्रेस की ओर से सुनीता कुमारी महापौर पद की प्रत्याशी हैं. यहां भाजपा के 57, कांग्रेस के 39 और चार निर्दलीय पार्षद हैं. इन दोनों सीटों के समीकरण भी आज मतदान के साथ स्पष्ट हो जाएंगे.

अब मतपेटी खोलेगी असली पत्ते : प्रदेश के 10 नगर निगमों में महापौर चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. अब तक सात नगर निगमों के परिणाम सामने आ चुके हैं. इनमें छह नगर निगमों में भाजपा और एक में कांग्रेस का महापौर चुना गया है. जयपुर और कोटा में बीजेपी के पास बहुमत है. जबकि जोधपुर में कांटे की टक्कर है और यहां दोनों ही दल निर्दलीय पार्षदों के भरोसे हैं. ऐसे में दोनों दलों के अपने-अपने दावे, निर्दलीयों को लेकर चल रही कवायद और गुप्त मतदान के कारण अब निगाहें सीधे मतपेटी पर हैं. दोपहर बाद मतगणना के साथ साफ हो जाएगा कि एकीकृत नगर निगम जयपुर, जोधपुर और कोटा में महापौर की कुर्सी पर कौन बैठेगा?

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

2.3K views · 12 reactions | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' में हिस्सा लेने वाले युवाओं का स्वागत करने के लिए बीकानेर का दौरा किया. यह मोटरसाइकिल यात्रा सेवा का संदेश फैलाते हुए गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रास्ते का अनुसरण करती है. शर्मा ने यात्रा करने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं.

#BhajanlalSharma #PMNarendraModi #Bikaner #SevaSankalpAbhiyan #icomhindi | India.Com - Hindi
राजनीति

2.3K views · 12 reactions | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' में हिस्सा लेने वाले युवाओं का स्वागत करने के लिए बीकानेर का दौरा किया. यह मोटरसाइकिल यात्रा सेवा का संदेश फैलाते हुए गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रास्ते का अनुसरण करती है. शर्मा ने यात्रा करने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं. #BhajanlalSharma #PMNarendraModi #Bikaner #SevaSankalpAbhiyan #icomhindi | India.Com - Hindi

जयपुर तीन नगर निगमों को आज मिलेंगे मुखिया, जयपुर, जोधपुर व कोटा में आज चुना जाएगा शहर का मेयर
राजनीति

जयपुर तीन नगर निगमों को आज मिलेंगे मुखिया, जयपुर, जोधपुर व कोटा में आज चुना जाएगा शहर का मेयर

2.2K views · 12 reactions | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' में हिस्सा लेने वाले युवाओं का स्वागत करने के लिए बीकानेर का दौरा किया. यह मोटरसाइकिल यात्रा सेवा का संदेश फैलाते हुए गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रास्ते का अनुसरण करती है. शर्मा ने यात्रा करने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं.

#BhajanlalSharma #PMNarendraModi #Bikaner #SevaSankalpAbhiyan #icomhindi | India.Com - Hindi
राजनीति

2.2K views · 12 reactions | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' में हिस्सा लेने वाले युवाओं का स्वागत करने के लिए बीकानेर का दौरा किया. यह मोटरसाइकिल यात्रा सेवा का संदेश फैलाते हुए गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रास्ते का अनुसरण करती है. शर्मा ने यात्रा करने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं. #BhajanlalSharma #PMNarendraModi #Bikaner #SevaSankalpAbhiyan #icomhindi | India.Com - Hindi

जयपुर नगर निगम में महापौर चुनाव कल: 10 बजे से होगा मतदान, पार्षदों को अनिवार्य रूप से लाना होंगे ये दस्तावेज
राजनीति

जयपुर नगर निगम में महापौर चुनाव कल: 10 बजे से होगा मतदान, पार्षदों को अनिवार्य रूप से लाना होंगे ये दस्तावेज