जयपुर में रोड किनारे पड़ा मिला शव: 25 फीट की ऊंचाई से गिरने से मौत की आशंका, बिहार का रहने वाला था - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Youth Found Dead Near 25ft Wall; Fall Suspected जयपुर में रोड किनारे पड़ा मिला शव:25 फीट की ऊंचाई से गिरने से मौत की आशंका, बिहार का रहने वाला था - कॉपी लिंक जयपुर में स…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Youth Found Dead Near 25ft Wall; Fall Suspected
जयपुर में रोड किनारे पड़ा मिला शव:25 फीट की ऊंचाई से गिरने से मौत की आशंका, बिहार का रहने वाला था
- कॉपी लिंक
जयपुर में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 25 फीट ऊंची दीवार के पास सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को एसएमएस (SMS) हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि करीब 25 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण उसकी मौत हुई है।
थानाधिकारी (SHO) मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के वैशाली निवासी अरविंद कुमार ठाकुर (45) के रूप में हुई है। वह ब्रह्मपुरी इलाके में रहकर मजदूरी करता था और नशा करने का आदी था। रविवार को वह मजदूरी करने गया था, जिसके बाद वापस घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह करीब 7 बजे मानबाग चौराहा स्थित सुंदर नर्सरी के पास सड़क किनारे उसका शव मिला।
एक राहगीर से सूचना मिलने पर जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका-मुआयना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस का अनुमान है कि मानबाग चौराहे से ऊपर चढ़ते समय रात के अंधेरे में अरविंद को रास्ता नजर नहीं आया और वह 25 फीट ऊंची दीवार से नीचे गिर गया। नीचे पड़े पत्थरों पर गिरने से आई गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
- दूध गर्म नहीं किया तो SI ने पहलवान का सिर-फोड़ा: जयपुर में गला दबाया, लात-घूंसों से पीटा; कहा- यहां रहना है तो सब करना पड़ेगा
- जयपुर की सोसायटी में घूम रही युवती से छेड़छाड़: पड़ोसी युवक ने अकेली पाकर दबोचा, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा
- जयपुर में चाइनीज मांझे से स्टूडेंट का गला कटा: एग्जाम देकर लौट रहा था घर, अंगूठा सहित तीन उंगलियां कटीं
- एएसपी पूनिया ने सामोद थाने का किया निरीक्षण: पेंडिंग मामले निपटाने, मोहर्रम पर सुरक्षा व निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


