होमराजनीतिजयपुर: पंचायत चुनाव से पहले नितिन नवीन का राजस्थान दौरा, 25 सितंबर को जयपुर आएंगे, दादिया में बड़ा कार्यक्रम
राजनीति

जयपुर: पंचायत चुनाव से पहले नितिन नवीन का राजस्थान दौरा, 25 सितंबर को जयपुर आएंगे, दादिया में बड़ा कार्यक्रम

{"_id":"6ab399c031b2665bc6069c2b","slug":"bjp-national-president-nitin-nabin-to-visit-jaipur-on-september-25-address-mega-civic-representatives-conference-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4755824-2026-09-23","type":"story","sta…

amarujala.com के अनुसार23 सितंबर 2026 को 01:04 pm बजे
जयपुर: पंचायत चुनाव से पहले नितिन नवीन का राजस्थान दौरा, 25 सितंबर को जयपुर आएंगे, दादिया में बड़ा कार्यक्रम

सौजन्य से:- amarujala.com

{"_id":"6ab399c031b2665bc6069c2b","slug":"bjp-national-president-nitin-nabin-to-visit-jaipur-on-september-25-address-mega-civic-representatives-conference-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4755824-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: पंचायत चुनाव से पहले नितिन नवीन का राजस्थान दौरा, 25 सितंबर को जयपुर आएंगे, दादिया में बड़ा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

जयपुर: पंचायत चुनाव से पहले नितिन नवीन का राजस्थान दौरा, 25 सितंबर को जयपुर आएंगे, दादिया में बड़ा कार्यक्रम

Wed, 23 Sep 2026 06:08 PM IST

जयपुर ब्यूरो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

Published by: जयपुर ब्यूरो

Updated Wed, 23 Sep 2026 06:08 PM IST

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जयपुर दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं।दादिया में निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन और बिरला सभागार में उनका युवा संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है, जहां आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों पर भी फोकस रहेगा।

विज्ञापन

विस्तार

25 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित जयपुर दौरे के लिए प्रदेश भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वे 24 सितंबर की देर रात जयपुर पहुंचेंगे। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर नितिन नवीन विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने जयपुर दौरे की शुरुआत स्वच्छता अभियान से करेंगे। अल्बर्ट हॉल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वे स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेंगे। इसके बाद उनका दादिया जाने का कार्यक्रम है। यहां भाजपा की ओर से निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

दादिया में होने वाले सम्मेलन में निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ताओं सहित करीब एक लाख लोगों के जुटने का लक्ष्य रखा गया है। नितिन नवीन यहां निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत को लेकर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। साथ ही आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान करेंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: राजस्थान भाजपा में बड़ा फेरबदल: संजय भाटिया बने नए प्रदेश प्रभारी, कविता पाटीदार-कुलजीत चहल सह-प्रभारी नियुक्त

भाजपा के लिए यह दौरा हाल ही में संपन्न निकाय चुनाव के बाद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी अब निकाय चुनाव में मिली सफलता को आगे बढ़ाते हुए पंचायती राज चुनाव की तैयारियों पर फोकस कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने पर भी जोर रहेगा।

दादिया कार्यक्रम के बाद नितिन नवीन बिरला सभागार में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ने की तैयारी की जा रही है। युवा संवाद के जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष युवाओं से संवाद करेंगे और संगठन से जुड़ी गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर चर्चा करेंगे।

प्रदेश भाजपा की ओर से नितिन नवीन के जयपुर आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटे हैं। 25 सितंबर को होने वाले इन कार्यक्रमों के जरिए भाजपा निकाय चुनाव के बाद संगठन को सक्रिय रखते हुए आगामी पंचायती राज चुनाव के लिए राजनीतिक और संगठनात्मक तैयारियों को गति देने का प्रयास करेगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें