होमक्राइम25 सूत्री मांग को लेकर कर्मचारियों की 18 दिन की जागृति यात्रा जयपुर से रवाना, जानिए कहां कब जाएगी...
क्राइम

25 सूत्री मांग को लेकर कर्मचारियों की 18 दिन की जागृति यात्रा जयपुर से रवाना, जानिए कहां कब जाएगी...

25 सूत्री मांग को लेकर कर्मचारियों की 18 दिन की जागृति यात्रा जयपुर से रवाना, जानिए कहां कब जाएगी... 8 से 25 जून तक प्रदेश भर के सभी जिलों में जाएगी कर्मचारियों की जागृति यात्रा. Published : June 8, 2026 at 2:12 PM IST ज…

ETV Bharat के अनुसार9 जून 2026 को 04:33 am बजे
25 सूत्री मांग को लेकर कर्मचारियों की 18 दिन की जागृति यात्रा जयपुर से रवाना, जानिए कहां कब जाएगी...

सौजन्य से:- ETV Bharat

25 सूत्री मांग को लेकर कर्मचारियों की 18 दिन की जागृति यात्रा जयपुर से रवाना, जानिए कहां कब जाएगी...

8 से 25 जून तक प्रदेश भर के सभी जिलों में जाएगी कर्मचारियों की जागृति यात्रा.

Published : June 8, 2026 at 2:12 PM IST

जयपुर: राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (RGHS) सुविधा बहाली और वेतन विसंगतियां दूर करने सहित 25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत राज्य कर्मचारियों की जागृति यात्रा आज से शुरू हुई. राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में जागृति यात्रा को सोमवार को पुलिस कमिश्नरेट के पास गवर्नमेंट हॉस्टल से कर्मचारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कर्मचारी संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने यात्रा में शामिल कर्मचारियों का माला पहनकर स्वागत किया और रवाना किया. इसके बाद यात्रा बस्सी- कानोता होते दौसा पहुंची, जहां दौसा के राज्य कर्मचारियों ने यात्रा का स्वागत किया.

राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासागर एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ का कहना है कि यात्रा के दौरान बस्सी-कानोता और उसके बाद दौसा में कर्मचारियों ने स्वागत किया. यहां स्थानीय कर्मचारियों को 25 सूत्री मांगों को लेकर जागृत किया गया और उनसे यात्रा के समाप्ति के बाद जयपुर में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया. राठौड़ ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन सरकार पिछले ढाई साल से कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान ही नहीं दे रही है. लगातार अनदेखी हो रही है. बजट में कर्मचारियों के लिए घोषणाएं कर दी जाती है लेकिन उसे लागू नहीं किया जाता है, जिसके बाद मजबूरन कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है.

पढ़ें:जागृति यात्रा से पहले कर्मचारियों ने गणेशजी को दिया न्योता, 8 जून को दौसा से शुरुआत

सांकेतिक प्रदर्शन किए: राठौड़ ने बताया कि पहले कर्मचारियों ने अलग-अलग सांकेतिक प्रदर्शन किए थे. उसके बाद काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया. 7 दिन 1 घंटे का कार्य बहिष्कार किया, लेकिन तब भी सरकार ने मांगों पर सुनवाई नहीं की. उसके बाद मजबूरन अब हमें जागृति यात्रा निकालनी पड़ रही है. 8 जून से 25 जून तक प्रदेश के सभी जिलों में जागृति यात्रा जाएगी. उसके बाद जुलाई में राजधानी जयपुर में बड़ा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन करेंगे. इसमें प्रदेश भर के कर्मचारी शामिल होंगे. सम्मेलन में सरकार से आरपार की लड़ाई का ऐलान करेंगे.

जिलों में जागृति यात्रा का कार्यक्रम: 8 जून-दौसा, अलवर और भरतपुर, 9 जून-धौलपुर, करौली एवं सवाई माधोपुर, 10 जून-टोंक, बूंदी एवं कोटा, 11 जून-बारां एवं झालावाड़, 12 जून-भीलवाड़ा एवं चित्तौड़गढ़, 13 जून-बांसवाड़ा, डूंगरपुर एवं उदयपुर, 14 जून-राजसमंद, ब्यावर एवं अजमेर, 17 जून-पाली, सिरोही एवं जालौर, 18 जून-बाड़मेर, जैसलमेर एवं फलौदी, 19 जून-जोधपुर एवं नागौर, 23 जून-सीकर, झुंझुनू एवं चूरू, 24 जून-हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर, 25 जून- बीकानेर एवं डीडवाना.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News