उदयपुर संभाग में मानसून कमजोर पड़ा, बारिश का इंतजार: शहर में आज सुबह से छाए बादल, अब तक 24 प्रतिशत कम बरसात हुई - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Update | Cloudy Skies Over City, Monsoon Remains Weak उदयपुर संभाग में मानसून कमजोर पड़ा, बारिश का इंतजार:शहर में आज सुबह से छाए बादल, अब तक 24 प्रतिशत कम बरसा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Weather Update | Cloudy Skies Over City, Monsoon Remains Weak
उदयपुर संभाग में मानसून कमजोर पड़ा, बारिश का इंतजार:शहर में आज सुबह से छाए बादल, अब तक 24 प्रतिशत कम बरसात हुई
- कॉपी लिंक
उदयपुर शहर में शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे और मौसम ठंडा बना हुआ है। सुबह से बादलों की आवाजाही के बीच मौसम सुहाना रहा। हालांकि फिलहाल शहर में बारिश नहीं हुई है।
इससे पहले गुरुवार को भी उदयपुर में दिनभर बादल और धूप के बीच मौसम बना रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मानसून कमजोर रहने की संभावना है। ऐसे में शहर और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने के बावजूद तेज बारिश की संभावना कम है।
मौसम विभाग ने बताया कि उदयपुर संभाग में अगले करीब एक सप्ताह तक मानसून के कमजोर रहने की प्रबल संभावना है। ऐसे में उदयपुर में फिलहाल बारिश के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
एक्सपर्ट डा.आर.एस. देवड़ा बताते है कि मेवाड़ सहित दक्षिणी राजस्थान मे मानसून का तीसरा दौर भी कमजोर हो गया है, ऐसे में 21 अगस्त से जो खंड वर्षा की संभावना थी वह भी अब नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला पुरा सप्ताह शुष्क रहने की संभावना है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में मौसम साफ, बारिश का अलर्ट नहीं: मानसून सीजन में अब तक 30 फीसदी कम बरसात - Jodhpur News

राजस्थान के 15 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट, धौलपुर में 29 MM बरसात

Rajasthan Mausam: कमजोर पड़ा मानसून, आधे राजस्थान को सता रही धूप, आज बूंदाबांदी देगी इन जिलों को राहत


