आज लग सकती है निकाय चुनाव की आचार संहिता, 24 डिप्टी SP और 57 एडिशनल एसपी रातों रात बदले
राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव की संभावित घोषणा से ठीक पहले गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय ने बड़ी तबादला सूची जारी की है। इसमें 57 एडिशनल एसपी और 24 डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों के जिले व रेंज बदले गए हैं। अब राज्य में…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव की संभावित घोषणा से ठीक पहले गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय ने बड़ी तबादला सूची जारी की है। इसमें 57 एडिशनल एसपी और 24 डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों के जिले व रेंज बदले गए हैं। अब राज्य में जल्द ही आचार संहिता लागू होने के आसार हैं।
जयपुर: राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले ताबड़तोड़ तबादले हो रहे हैं। चिकित्सा, शिक्षा, नगरीय विकास, कलेक्ट्रेट और पुलिस विभाग में सैकड़ों ट्रांसफर हुए। आईएएस और आरएएस अफसरों के साथ डिप्टी और एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारियों के भी तबादले हुए हैं। आज बुधवार तड़के पौने चार बजे गृह विभाग ने बड़ी ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। एडिशनल एसपी स्तर के 57 अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए। ज्यादातर पुलिस अधिकारियों के जिले और रेंज बदले गए हैं।
कमिश्नरेट से 5 निकले, 5 नए अफसरों की एंट्री
एडिशनल एसपी स्तर के अफसरों की ट्रांसफर सूची में ज्यादातर अफसरों के रेंज और जिले बदले गए हैं। जयपुर कमिश्नरेट की बात करें तो यहां से 5 पुलिस अधिकारियों को बाहर भेजा गया है जबकि 5 नए एडिशनल डीसीपी की एंट्री हुई है। जयपुर आयुक्तालय से बाहर जाने वाले अफसरों में राजेंद्र सिंह, लाखन सिंह, सुरेंद्र जाट, हरिशंकर शर्मा और एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक रानू शर्मा शामिल हैं जबकि जयपुर कमिश्नरेट में एंट्री पाने वाले पुलिस अफसरों में अनूप सिंह, कैलाशचंद मीणा, देवेंद्र सिंह, सोहेल राजा और सुनीता मीणा शामिल है।
यहां देखें 57 एडिशनल एसपी की पूरी ट्रांसफर लिस्ट
24 डिप्टी एसपी के तबादले
निकाय चुनाव से पहले पुलिस मुख्यालय ने डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए गए। एडीजी कार्मिक बीजू जॉर्ज जोसफ ने बीती देर रात को पुलिस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की। इस ट्रांसफर लिस्ट में भी ज्यादातर अधिकारियों के जिले और रेंज बदली गई है। डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट में जयपुर आयुक्तालय के सिर्फ एक अधिकारी का नाम है। रमेश चंद पारीक को आयुक्तालय से बाहर किया गया है जबकि किसी भी नए डिप्टी एसपी की एंट्री नहीं हुई है।
आज लग सकती है आचार संहिता
राज्य में निकाय चुनाव की आचार संहिता आज बुधवार को लग सकती है। राज्य सरकार की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट में पेश किए गए चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक 15 अगस्त तक आरक्षण की लॉटरी निकालने और 17 अगस्त तक चुनाव कार्यक्रम घोषित करना तय था लेकिन इस प्रक्रिया में दो दिन की देरी हुई है। निकाय चुनाव में आरक्षण की लॉटरी 15 अगस्त से पहले पूरी होने के बजाय 18 अगस्त को पूरी हुई है। ऐसे में आज राज्य निर्वाचन आयोग निकाय चुनाव का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

रामकुमार कस्वां को करौली का नया एएसपी बनाया: कमल कुमार को हिण्डौन की जिम्मेदारी, 57 अधिकारियों को सरकार ने बदला - Karauli News

राजस्थान की महिला ने जमीन विवाद में पड़ोसी पर सात साल की बेटी से बलात्कार का झूठा मामला दर्ज कराया, जुर्माना लगाया

'आपके पास कम से कम 10 ऐसे स्कूल होने चाहिए': सीजेपी के आशुतोष रांका ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री से अपने कार्यकाल के दौरान बनाए गए शीर्ष संस्थानों को प्रदर्शित करने का आग्रह किया


