अजमेर में अगले दो दिन बारिश का यलो अलर्ट: अब तक सामान्य से 17.2% ज्यादा बरसात दर्ज, बांधों में पानी की अच्छी आवक हुई - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Monsoon Update | Yellow Alert Issued For Rain & Heavy Downpour अजमेर में अगले दो दिन बारिश का यलो अलर्ट:अब तक सामान्य से 17.2% ज्यादा बरसात दर्ज, बांधों में पानी की अच्छी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Monsoon Update | Yellow Alert Issued For Rain & Heavy Downpour
अजमेर में अगले दो दिन बारिश का यलो अलर्ट:अब तक सामान्य से 17.2% ज्यादा बरसात दर्ज, बांधों में पानी की अच्छी आवक हुई
- कॉपी लिंक
अजमेर में मानसून पिछले कई दिनों से सुस्त बना हुआ है। रोजाना आसमान में बादल बन रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार सुबह से भी शहर में बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है, जबकि 20 और 21 अगस्त को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने के कारण मौसम में बदलाव की उम्मीद बनी हुई है। हालांकि, बादल बनने के बावजूद बारिश नहीं होने से मानसून की सक्रियता कमजोर नजर आ रही है।
सामान्य से 17.2% ज्यादा बारिश
अजमेर जिले में मानसून सीजन में अब तक 396.4 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस अवधि तक सामान्य बारिश 338.2 मिमी होनी चाहिए थी। यानी जिले में सामान्य से 58.2 मिमी यानी 17.2% ज्यादा बारिश दर्ज हो चुकी है। इसके बावजूद पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण मानसून का असर कमजोर नजर आ रहा है।
20-21 अगस्त को बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 20 और 21 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों जिले में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन और आमजन को मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
बांधों में भी पानी की आवक
जल संसाधन विभाग के अनुसार 15 जून से अब तक अजमेर जिले के प्रमुख बांधों में पानी की अच्छी आवक हुई है। लसाड़िया बांध में 2 मीटर, रामसर में 6 फीट, मदन सरोवर धानवा में 5 फीट 5 इंच, बिसुन्दनी बांध में 1.40 मीटर, आनासागर में 12 फीट 10 इंच तथा ताज सरोवर अरनिया में 5 फीट 5 इंच पानी भरा है।
इसी तरह पारा प्रथम में 3 फीट, लोरडी सागर में 6 फीट 11 इंच, पारा द्वितीय में 2 फीट 7 इंच, फायसागर में 20 फीट 10 इंच, नाहर सागर पीपलाज में 1.60 मीटर तथा शिवसागर न्यारा में 14 फीट 6 इंच पानी की आवक दर्ज की गई है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर से बांद्रा के बीच जयपुर व कोटा होकर चल रही स्पेशल ट्रेन रेगुलर, 26 अगस्त से चलेगी वीकली एक्सप्रेस, कम हो जाएगा किराया

उदयपुर से रोज चले हरिद्वार ट्रेन, मुंबई से हो सीधी कनेक्टिविटी - Udaipur News

उदयपुर में अब तक 21 प्रतिशत कम बारिश: तापमान 29.9 डिग्री दर्ज, 20 अगस्त से बरसात की संभावना - Udaipur News


