जयपुर के कई इलाकों में 24 घंटे बंद रहेगा इंटरनेट: JDA करेगा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, सोशल मीडिया पर भी रोक - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Police Deployed | Religious Sites Removed For Road Widening जयपुर के कई इलाकों में 24 घंटे बंद रहेगा इंटरनेट:JDA करेगा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, सोशल मीडिया पर भी रोक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Police Deployed | Religious Sites Removed For Road Widening
जयपुर के कई इलाकों में 24 घंटे बंद रहेगा इंटरनेट:JDA करेगा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, सोशल मीडिया पर भी रोक
- कॉपी लिंक
राजधानी जयपुर में सोमवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले जिला प्रशासन ने कई क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी रूप से रोक लगाई है। कानून और शांति व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से यह प्रतिबंध लगाया गया है।
प्रशासन को आशंका है कि सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित प्लेटफॉर्म्स के जरिए अफवाहें फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा सकती है। जयपुर के संभागीय आयुक्त वी. सरवन कुमार ने आदेश जारी किए हैं।
आदेश के अनुसार- रविवार रात 12 से सोमवार रात 12 बजे तक कई इलाकों में 2G, 3G, 4G और 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।
जगतपुरा क्षेत्र में नंदपुरी अंडरपास से रेलवे लाइन के समानांतर बनी सड़क को 80 फीट चौड़ा करने के लिए सोमवार को अभियान चलाया जाएगा।
JDA करेगा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
प्रशासन के अनुसार- जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की सोमवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रस्तावित है। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं। अधिकारियों का मानना है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक सूचनाएं या भड़काऊ सामग्री प्रसारित कर सकते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। इसे देखते हुए एहतियातन इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।
वॉट्सएप, फेसबुक और X भी रहेंगे बंद
आदेश के तहत केवल मोबाइल डेटा सेवाएं ही नहीं, बल्कि बल्क SMS और इंटरनेट आधारित मैसेजिंग सेवाओं पर भी रोक रहेगी। वॉट्सएप, फेसबुक, एक्स (पूर्व में ट्विटर) सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सेवाएं भी निलंबित रहेंगी। हालांकि आवश्यक सरकारी और इमरजेंसी सेवाओं को नियमानुसार छूट दी जा सकती है।
इन थाना क्षेत्रों में इंटरनेट बंद रहेगा
यह प्रतिबंध जयपुर पुलिस कमिश्नरेट और जयपुर जिले के व्यापक क्षेत्र में लागू रहेगा। जिन प्रमुख थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी, उनमें जयपुर उत्तर के रामगंज, गलता गेट, माणक चौक, सुभाष चौक, आमेर, ब्रह्मपुरी, नाहरगढ़, कोतवाली, जालूपुरा, संजय सर्किल, शास्त्रीनगर, भट्टाबस्ती, विद्याधर नगर और जयसिंहपुरा खोर सहित कई थाना क्षेत्र शामिल हैं।
जयपुर पूर्व के बस्सी, कानोता, तूंगा, आदर्श नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, जवाहर नगर, जामडोली, एसएमएस अस्पताल, गांधी नगर, लालकोठी, मोतीडूंगरी, एयरपोर्ट, मालवीय नगर, जवाहर सर्किल, बजाज नगर, खो-नागोरियान, सांगानेर, प्रताप नगर, रामनगरिया और मालपुरा गेट थाना क्षेत्र नेटबंदी के दायरे में रहेंगे।
पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
प्रशासन ने पहले ही संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के लिए साइबर टीमों को भी सक्रिय किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
आमजन से सहयोग की अपील
जिला प्रशासन ने नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों से कहा गया है कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और प्रशासन की ओर से जारी आदेशों का पालन करें। आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
JDA की प्रस्तावित कार्रवाई और उससे जुड़े सुरक्षा इंतजामों को देखते हुए सोमवार को जयपुर में प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर व्यापक सतर्कता देखने को मिलेगी।
धार्मिक स्थल हटाए जाएंगे
JDA सड़क सीमा (राइट ऑफ वे) में आ रहे पांच धार्मिक स्थलों को हटाएगा। इनमें एक मस्जिद, दो मंदिर, एक सत्संग भवन और एक मजार शामिल हैं।
इसी कारण जयपुर, कोटा और भरतपुर रेंज से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। परकोटा सहित शहर के संवेदनशील इलाकों में भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
पहले हटाए जा चुके हैं 134 अतिक्रमण
JDA विजिलेंस शाखा के उप महानिरीक्षक आनंद शर्मा के अनुसार, 22 मई को इसी मार्ग पर अभियान चलाकर 134 अतिक्रमण हटाए गए थे। इसके बाद सड़क सीमा में आ रहे धार्मिक स्थलों के प्रबंधन और संबंधित लोगों को स्वयं निर्माण हटाने के लिए समय दिया गया था। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद अब प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा।
अधिकारियों के मुताबिक, वर्तमान में यह सड़क कई स्थानों पर केवल 25 से 30 फीट चौड़ी रह गई है, जबकि राजस्व रिकॉर्ड में इसकी चौड़ाई 80 फीट दर्ज है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा यह मार्ग नंदपुरी अंडरपास को जगतपुरा से जोड़ता है और छह प्रमुख कॉलोनियों के बीच से होकर गुजरता है।
50 से ज्यादा कॉलोनियों को मिलेगा फायदा
प्रशासन का दावा है कि सड़क चौड़ी होने के बाद हरे कृष्णा मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। नंदपुरी से जगतपुरा तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इस परियोजना से आसपास की 50 से ज्यादा कॉलोनियों के निवासियों को मालवीय नगर, प्रधान मार्ग और अपेक्स सर्किल क्षेत्र तक पहुंचने में सुविधा होगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


