होमशिक्षा-करियरमेयर बोले- 24 घंटे मेहनत करके चुकाउंगा जनता का कर्ज: अब उदयपुर किसी हाल में गंदा नहीं रहेगा, सिंघवी ने कहा- 5 साल में निगम को कांग्रेस मुक्त करूंगा - Udaipur News
शिक्षा-करियर

मेयर बोले- 24 घंटे मेहनत करके चुकाउंगा जनता का कर्ज: अब उदयपुर किसी हाल में गंदा नहीं रहेगा, सिंघवी ने कहा- 5 साल में निगम को कांग्रेस मुक्त करूंगा - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Mayor Paras Singhvi Statement | Swachhata Survey & Clean City Plan मेयर बोले- 24 घंटे मेहनत करके चुकाउंगा जनता का कर्ज:अब उदयपुर किसी हाल में गंदा नहीं रहेगा, सिंघवी न…

Dainik Bhaskar के अनुसार21 सितंबर 2026 को 01:05 pm बजे
मेयर बोले- 24 घंटे मेहनत करके चुकाउंगा जनता का कर्ज:  अब उदयपुर किसी हाल में गंदा नहीं रहेगा, सिंघवी ने कहा- 5 साल में निगम को कांग्रेस मुक्त करूंगा - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Mayor Paras Singhvi Statement | Swachhata Survey & Clean City Plan

मेयर बोले- 24 घंटे मेहनत करके चुकाउंगा जनता का कर्ज:अब उदयपुर किसी हाल में गंदा नहीं रहेगा, सिंघवी ने कहा- 5 साल में निगम को कांग्रेस मुक्त करूंगा

- कॉपी लिंक

उदयपुर नगर निगम के नए मेयर पारस सिंघवी ने पद संभालने के बाद शहर को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि जनता के भरोसे का कर्ज चुकाने के लिए 24 घंटे से ज्यादा मेहनत करेंगे और किसी भी हाल में उदयपुर को गंदा नहीं रहने देंगे। सिंघवी ने अगले पांच

पारस सिंघवी ने कहा कि मेरे कुर्सी संभालते ही उदयपुर में आपको परिवर्तन दिखने को मिलेगा। अब उदयपुर बदलने वाला है। स्वच्छता सर्वेक्षण में उदयपुर इंदौर जैसा रिजल्ट लेकर आए यह सब आपको आने वाले सालों में दिखने को मिलेगा।

यह बात मेयर निर्वाचित होने के बाद दैनिक भास्कर डिजिटल से बातचीत में पारस सिंघवी ने कही। दैनिक भास्कर के सवालों के जवाब देते हुए सिंघवी ने कहा कि इतना काम करुंगा कि आने वाले 5 साल में नगर निगम को कांग्रेस मुक्त कर दूंगा।

पढ़िए, दैनिक भास्कर के साथ उदयपुर नगर निगम के नए मेयर पारस सिंघवी का पूरा इंटरव्यू

सवाल : मेयर बनने के बाद आपकी सबसे पहली प्राथमिकता क्या रहेगी?

सिंघवी : मेरी सबसे पहली प्राथमिकता उदयपुर की झीलें रहेंगी। राजा-महाराजा, महाराणाओं और हमारे पूर्वजों ने इस शहर को बसाया है। अब यहां नया शहर बसाने की जरूरत नहीं है, बल्कि जो शहर हमें विरासत में मिला है, उसे संवारने और सुंदर बनाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सहयोग लेकर उदयपुर के विकास की तस्वीर बदलने का प्रयास करूंगा।

सवाल : जनता ने आपको पांचवीं बार पार्षद चुना है। इस जीत को आप किस तरह देखते हैं?

सिंघवी : भारतीय जनता पार्टी ने मुझे पहले चार बार टिकट दिया और पांचवीं बार भी टिकट दिया। जनता ने इस बार मुझे भारी वोटों से जिताया है। जनता ने जो प्यार और विश्वास दिया है, वह मेरे लिए कर्ज के समान है। मैं 24 घंटे में जितना समय होता है, उससे भी ज्यादा समय देकर जनता के लिए काम करने का प्रयास करूंगा।

सवाल : निगम में 80 पार्षद हैं, सभी को साथ लेकर चलने की क्या रणनीति होगी?

सिंघवी : अब मेरे लिए नगर निगम के सभी 80 पार्षद महत्वपूर्ण हैं। सभी के साथ मिलकर शहर के विकास की सूरत और सीरत बदलने का प्रयास करूंगा। अगर कांग्रेस के पार्षद भी मिलकर साथ देंगे तो हम सब मिलकर अच्छा काम करेंगे। लेकिन अगर उनका मकसद केवल हंगामा करना होगा तो वे करते रहें, बाकी सभी मिलकर शहर के विकास का काम करेंगे।

सवाल : उदयपुर को आप किस तरह का शहर बनाना चाहते हैं?

सिंघवी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हमारे सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, सीपी जोशी, चुन्नीलाल गरासिया, शहर विधायक ताराचंद जैन और फूलसिंह मीणा के सहयोग से नया उदयपुर बनाने का प्रयास करूंगा। उदयपुर वही रहेगा, लेकिन इसे और अधिक सुंदर, व्यवस्थित और सुविधायुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।

सवाल : उदयपुर में इस समय पेयजल की समस्या भी बड़ी चुनौती है। इस पर क्या करेंगे?

सिंघवी : उदयपुर में पीने के पानी की समस्या है। इसका समाधान करने के लिए काम करूंगा। शहर की जरूरत के अनुसार योजना बनाकर इस समस्या का स्थायी समाधान करने का प्रयास रहेगा।

सवाल : पर्यटन उदयपुर की सबसे बड़ी पहचान है। पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर क्या योजना है?

सिंघवी : पर्यटक जब उदयपुर आए तो उसे महसूस होना चाहिए कि वह वास्तव में उदयपुर आया है। पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनाई जाएगी। शहर में ऐसी व्यवस्थाएं विकसित करने का प्रयास होगा, जिससे पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिले और उदयपुर की पहचान और मजबूत हो।

सवाल : स्वच्छता को लेकर आपकी क्या प्राथमिकता रहेगी?

सिंघवी : पहले ही दिन यानी पदभार ग्रहण करते ही उदयपुर में परिवर्तन दिखेंगे। मेरी परीक्षा ले लीजिए। मैं आज कह रहा हूं कि अब उदयपुर बदलने वाला है। मैंने अधिकारियों से कह दिया है कि किसी भी कीमत पर उदयपुर गंदा नहीं रहेगा। आमजन के फीडबैक के अनुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा और स्वच्छता सर्वेक्षण में उदयपुर इंदौर जैसा परिणाम लेकर आए, इसके लिए आने वाले वर्षों में पूरी ताकत से काम किया जाएगा।

सवाल : जनता को आपके कार्यकाल में सबसे बड़ा बदलाव कब तक दिखाई देगा?

सिंघवी : मैं कह रहा हूं कि पदभार संभालते ही बदलाव दिखाई देने लगेगा। आने वाले दिनों में शहर की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार किया जाएगा। मेरा प्रयास रहेगा कि जनता को महसूस हो कि नगर निगम में काम करने का तरीका बदला है और उदयपुर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

सवाल : राजनीतिक रूप से बहूमत नहीं फिर भी कांग्रेस ने मेयर का चुनाव लड़ा, क्या कहेंगे?

सिंघवी : मैं इतना काम करूंगा कि आने वाले पांच साल में नगर निगम को कांग्रेस मुक्त करने का प्रयास रहेगा।

यह खबर भी पढ़े…

उदयपुर नगर निगम के मेयर बने पारस सिंघवी:जिलाध्यक्ष से गले मिलकर फूट-फूट कर रोए; बीजेपी-कांग्रेस को निर्दलीय पार्षदों के मिले वोट

उदयपुर में नगर निगम के मेयर पद की काउटिंग पूरी हो गई है। नगर निगम के हॉल में दोपहर 2 बजे से पहले ही काउंटिंग और रिजल्ट घोषित कर दिए गए। उदयपुर नगर निगम के 7वें बोर्ड में भाजपा के पारस सिंघवी मेयर बन गए हैं। (पूरी खबर पढ़े…)

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें