आज का मौसम 24 जून 2026: 14 घंटों के अंदर 18 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 80 की स्पीड से चलेगी हवा, आंधी-तूफान का IMD अलर्ट
पूर्वी UP में हीटवेव जैसे रहेंगे हालात IMD के मुताबिक 24 जून को महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, असम, मेघालय और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल के साथ-साथ सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है। इ…

सौजन्य से:- Navbharat Times
पूर्वी UP में हीटवेव जैसे रहेंगे हालात
IMD के मुताबिक 24 जून को महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, असम, मेघालय और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल के साथ-साथ सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है। इसके साथ ही बिहार, ओडिशा, तेलंगाना के साथ-साथ महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा के कुछ इलाकों और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अलर्ट है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू (heatwave) की स्थिति रहेगी।दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम
- दिल्ली-NCR (24 जून): धूल भरी आंधी के बाद गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। नमी से भरी हवाओं और अस्थिर वातावरण के मेल से यह स्थिति बनेगी। बारिश से वातावरण में फैली धूल बैठने और तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। IMD के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर में दोपहर के समय 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
- यूपी (24 जून): नोएडा, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, मथुरा, आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फर नगर, मोरादाबाद, आगरा, हरदोई, हापुड़, हमीरपुर, रायबरेली, पीलीभीत के साथ-साथ आजमगढ़ में बहुत भारी बारिश के साथ-साथ आंधी और तूफान की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
- बिहार (24 जून): बिहार की राजधानी पटना का अधिकतम तापमान आज 39 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। वहीं, सिवान, भोजपुर, गया, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, सहरसा, पूर्णिया, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, सुपौल, भागलपुर, बेगूसराय और खगड़िया में भारी बारिश के साथ-साथ तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभग ने इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की आशंका जताई है।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
- राजस्थान (24 जून): जयुपर के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। राजधानी में आज बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान का भी अलर्ट है। वहीं, उदयपुर, बीकानेर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, बूंदी, भीलवाड़ा, पाली, सीकर और अजमेर में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।
जानें, आपके शहर में कितना रहेगा तापमान
मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
- मध्य प्रदेश (24 जून): राजधानी भोपाल में शाम के समय आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभवना है। नर्मदापुरम, उज्जैन, विदिशा, कटनी, धार, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, आगर-मालवा और अशोक नगर के लिए भी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
ओडिशा में आज कैसा रहेगा मौसम
- ओडिशा (24 से 27 जून): दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे ओडिशा में सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से आज राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। कटक, रायगड़ा, कोरापुट, गजपति और नयागढ़ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल 23 जून को ही यह राज्य के सभी 30 जिलों में पहुंच गया था। अब मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। आज गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। राज्य में 27 जून तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। मछुआरों को 24 जून तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
तमिलनाडु में आज कैसा रहेगा मौसम
- तमिलनाडु (24 से 25 जून): अगले दो दिनों में तमिलनाडु के कई हिस्सों में मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने 25 जून को तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और रानीपेट जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 26 जून को नीलगिरी, कोयंबटूर, डिंडीगुल, थेनी, तेनकासी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि चेन्नई में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


