होमक्राइमजयपुर ने अलवर को हराकर जूनियर हॉकी खिताब जीता: 23 टीमों की प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ तीसरे स्थान पर, विजेताओं को पुरस्कार मिले - Pali (Marwar) News
क्राइम

जयपुर ने अलवर को हराकर जूनियर हॉकी खिताब जीता: 23 टीमों की प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ तीसरे स्थान पर, विजेताओं को पुरस्कार मिले - Pali (Marwar) News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Pali - Jaipur Thrash Alwar 3 1 In Hockey Final; Trophies Awarded जयपुर ने अलवर को हराकर जूनियर हॉकी खिताब जीता:23 टीमों की प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ तीसरे स्थान पर, विजेताओं को पुरस्कार…

Dainik Bhaskar के अनुसार7 जून 2026 को 01:28 pm बजे
जयपुर ने अलवर को हराकर जूनियर हॉकी खिताब जीता:  23 टीमों की प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ तीसरे स्थान पर, विजेताओं को पुरस्कार मिले - Pali (Marwar) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Pali

- Jaipur Thrash Alwar 3 1 In Hockey Final; Trophies Awarded

जयपुर ने अलवर को हराकर जूनियर हॉकी खिताब जीता:23 टीमों की प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ तीसरे स्थान पर, विजेताओं को पुरस्कार मिले

- कॉपी लिंक

पाली पुलिस लाइन में रविवार को 16वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। खिताबी मुकाबले में जयपुर ने अलवर को 3-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं तीसरे स्थान के मैच में हनुमानगढ़ ने भीलवाड़ा को 3-1 से मात दी। 4 जून से 7 जून

फाइनल मुकाबले में जयपुर की जीत

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जयपुर और अलवर के बीच खेला गया। मैच कांटे का और रोचक रहा, लेकिन जयपुर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अलवर को 3-1 से हराकर खिताब जीत लिया।

रविवार सुबह तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में हनुमानगढ़ ने भीलवाड़ा को 3-1 से हराया और तीसरा स्थान हासिल किया।

विजेता टीमों को दिए गए पुरस्कार

हॉकी पाली के अध्यक्ष महिपाल सिंह निम्बाड़ा और सचिव सत्यनारायण सिंह पुनाडिया ने बताया कि समापन समारोह में समाजसेवी मगराज जैन, कांग्रेस नेता संगीता बेनीवाल, कनिष्क शर्मा, जनक ओझा, पुनीत मुथा, अशोक भाटी, कालूराम, देवीसिंह सिसोदिया, विजयकांत, अजय शर्मा, गणपत पंवार और मलकित सिंह मौजूद रहे।

भामाशाहों की ओर से विजेता टीम जयपुर को 51 हजार रुपए, उपविजेता अलवर को 21 हजार रुपए और तीसरे स्थान पर रही हनुमानगढ़ टीम को 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर भी सम्मानित किया गया।

प्रदेशभर की 23 टीमों ने लिया हिस्सा

हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत ने बताया कि हॉकी पाली के तत्वावधान में 4 जून से 7 जून तक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रदेशभर से 23 टीमों ने भाग लिया।

व्यवस्थाओं में जुटे रहे कई कार्यकर्ता

प्रतियोगिता के दौरान दिनेश पंवार, सन्नी राठौड़, संजय राठौड़, चंदवीर सिंह, प्रेम सिंह, मुमल कंवर, सीमा राठौड़, जयश्री पंवार, मांगूसिंह दूदावत, राजेश पाटनेचा, वासुदेव शर्मा, बहादुर सिंह राठौड़, ताराराम मेवाड़ा, अनिल सिंह, नंदू सिंह, विजय कच्छावाह, दीपक सोलंकी, गजेंद्र सिंह खींची, सिद्धार्थ गौर, धीरज पंवार, निशांत कौशिक, लोकेश मीणा, सुमेर सिंह, अनुराग, मोरगेट हिंदुस्तानी, प्रदीप सिंह नरुका, विकी पांडेय, अंकित, श्यामसुंदर, चंद्रेश शर्मा, शैतान सिंह और कैलाश लामोरा सहित कई लोग व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News