महिला कांग्रेस ने तैयारियां संगठित कीं, संसद चलो आंदोलन को सफल बनाने का दृढ़ संकल्प
महिला कांग्रेस ने प्रस्तावित संसद चलो आंदोलन के लिए जिले में मंथन किया और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं। 21 जुलाई को कोटा जिले से दिल्ली कूच होगा, जहां महिला कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प भी लिया गया। X के अनुसार, आगामी निकाय और विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Mahila Congress Meeting | Samsad Chalo Andolan Prep
'संसद चलो' आंदोलन को सफल बनाने में जुटी महिला कांग्रेस:21 जुलाई को दिल्ली कूच से पहले कोटा में मंथन, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
- कॉपी लिंक
21 जुलाई को प्रस्तावित महिला कांग्रेस के 'संसद चलो' आंदोलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कोटा में आयोजित बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में दिल्ली चलो आंदोलन के लिए ज्यादा से ज्यादा महिला कार्यकर्ताओं तक मैसेज पहुंचाने, उन्हें कार्यक्रम से जोड़ने और दिल्ली चलने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही जिला स्तर पर समन्वय समिति गठित करने और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प भी लिया गया।
नेताओं ने कहा कि महिला कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर संसद तक अपनी आवाज बुलंद करेगी।
सोमवार को महिला कांग्रेस की ओर से कांग्रेस कार्यालय में बैठक का आयोजन शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम की मौजूदगी में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से 21 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के दौरान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित संसद चलो विशाल प्रदर्शन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
21 जुलाई को कोटा जिले से कांग्रेस महिला कार्यकर्ता दिल्ली करेंगी कूच
शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने बताया कि महिला अधिकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर 21 जुलाई को दिल्ली में एक विशाल प्रदर्शन होने जा रहा है। कोटा जिले से रिकॉर्ड संख्या में महिला कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगी और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगी।
आगामी निकाय और विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा
वहीं बैठक में आगामी निकाय चुनाव, विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि और कोटा शहर प्रभारी रिक्की सिंह हंतरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसकी जमीनी पकड़ होती है।
महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत करने के निर्देश
कोटा शहर प्रभारी ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों और पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत किया जाए, ताकि हर घर तक पार्टी की नीतियां पहुंच सकें।
बैठक के दौरान जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सामाजिक रूप से सक्रिय महिलाओं ने हिस्सा लिया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर राजस्थान असेंबली ने पूरा किया 75 सालों का सफर, CM भजनलाल शर्मा बोले- आज का दिन सभी के लिए सौभाग्य का अवसर

जयपुर पोलो ग्राउंड खाली करने के केंद्र सरकार के नोटिस के खिलाफ सुनवाई टली

राजस्थान में 2.64 लाख अधिकारी-कर्मचारियों की वेतनमान में नहीं होगी वृद्धि, अचल संपत्ति का ब्योरा देने में विफलता का कारण


