राजस्थान मेयर, सभापति, चेयरमैन चुनाव रिजल्ट 2026 LIVE: उदयपुर में पारस सिंघवी बने नए मेयर, अजमेर -अलवर में घमासान जारी, गंगानगर में बवाल
LIVE NOW Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - देवली में मतदान देने ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे दो पार्षदटोंक जिले की देवली नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर एक दिलचस्प और अनूठी तस्वीर देखन…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
LIVE NOW
Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•
- देवली में मतदान देने ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे दो पार्षदटोंक जिले की देवली नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर एक दिलचस्प और अनूठी तस्वीर देखने को मिली। वोट डालने के लिए पार्षद कपिल मीणा और हेमेंद्र सिंह किसी लग्जरी कार या बस में नहीं, बल्कि सीधे ट्रैक्टर पर सवार होकर नगर पालिका परिसर पहुंचे।
- उदयपुर के नए मेयर बने परस सिंघवीउदयपुर नगर निगम महापौर चुनाव में भाजपा के पारस सिंघवी 55 वोट पाकर नए महापौर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को केवल 25 मत मिले। पारस सिंघवी उदयपुर में बीजेपी के सीनियर नेताओं में से एक हैं। वह पांचवीं बार पार्षद बने हैं। यहां पढ़ें कौन हैं पारस सिंघवी।
- डूंडलोद में भाजपा का बड़ा धमाका: महज 2 पार्षदों वाली बीजेपी ने निर्दलीयों के दम पर बनाया पालिका अध्यक्षझुंझुनूं जिले की नवगठित डूंडलोद नगरपालिका के पहले अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अभूतपूर्व उलटफेर करते हुए इतिहास रच दिया है। चुनाव नतीजों में महज 2 सीटों पर सिमटी भाजपा के सचिन सैनी निर्दलीयों में सेंधमारी कर डूंडलोद नगरपालिका के प्रथम पालिकाध्यक्ष बन गए हैं।
डूंडलोद नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव परिणाम (कुल 20 वोट):- सचिन सैनी (भाजपा): 11 मत (विजयी)
- मनफूल (कांग्रेस): 9 मत
- जीत का अंतर: 2 मत
- कांग्रेस के हाथ से छीना बोर्ड:
20 वार्डों वाली इस नवगठित नगरपालिका के पार्षद चुनाव में भाजपा के मात्र 2 पार्षद जीते थे, जबकि कांग्रेस को 8 और निर्दलीयों को 10 सीटों पर जीत मिली थी। आंकड़ों में काफी पीछे रहने के बावजूद भाजपा ने निर्दलीय पार्षदों को साधकर 9 अतिरिक्त वोट जुटाए और कुल 11 वोटों के साथ बहुमत साबित करते हुए कांग्रेस के हाथ से तय माना जा रहा बोर्ड छीन लिया।
- भीलवाड़ा जिले की बनेड़ा और जहाजपुर में मतदान प्रक्रिया पूरीभीलवाड़ा जिले में निकाय अध्यक्ष चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं। जिले की बनेड़ा और जहाजपुर नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुकी है। बनेड़ा में सभी 20 वार्ड पार्षदों ने 100% मतदान किया है। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, निर्धारित समय पूरा होते ही बनेड़ा और जहाजपुर में वोटों की गिनती शुरू कर दी गई है।
भीलवाड़ा जिले की अन्य 8 पालिकाओं का हाल:
जहाजपुर और बनेड़ा के बाद अब जिले की शेष 8 नगर पालिकाओं- आसिंद, गुलाबपुरा, हमीरगढ़, शाहपुरा, बिजोलिया, मांडलगढ़, बीगोद और गंगापुर में मतदान प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। मतदान समाप्त होते ही इन सभी निकायों में मतगणना शुरू कर नतीजों का ऐलान किया जाएगा।
- देवली नगर पालिका में 24 पार्षदों ने किया मतदान, निर्दलीयों के हाथों में जीत की चाबीटोंक जिले की देवली नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। 25 वार्डों वाली इस नगर पालिका में अब तक 24 वार्ड पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।
देवली में वोटिंग का ताजा हाल:- कांग्रेस पार्टी से जुड़े 9 वार्ड पार्षदों ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाल दिया है।
- निर्दलीय पार्षदों के वोट अभी पड़ने बाकी हैं, जिन पर दोनों ही प्रमुख दलों (भाजपा और कांग्रेस) की निगाहें टिकी हुई हैं।
देवली पालिका में स्पष्ट बहुमत के लिए 13 पार्षदों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस के 9 वोट डलने के बाद अब बाकी बचे निर्दलीय पार्षदों का रुख ही यह तय करेगा कि देवली का नया पालिका अध्यक्ष कौन बनेगा।
- झुंझुनू में गोद में बच्चा लेकर वोट डालने पहुंचीं महिला पार्षदझुंझुनू नगर परिषद के नए सभापति के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया बेहद दिलचस्प और सियासी गहमागहमी के बीच जारी है। क्रास वोटिंग की आशंकाओं को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों को कड़ी सुरक्षा के बीच सीधे बाड़ेबंदी वाले स्थान से बसों में लाकर नगर परिषद मतदान स्थल पहुंचाया गया।
मतदान प्रक्रिया के दौरान उस समय एक खास तस्वीर देखने को मिली, जब भाजपा की एक महिला पार्षद अपने मासूम बच्चे को गोद में लिए हुए ही नगर परिषद में वोट डालने पहुंचीं।
दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने क्रास वोटिंग रोकने के लिए अपने-अपने पार्षदों की सख्त बाड़ेबंदी कर रखी थी, जहां से उन्हें सीधे मतदान कक्ष तक लाया जा रहा है।
60 वार्डों वाली झुंझुनू नगर परिषद में बहुमत साबित करने के लिए 31 पार्षदों का समर्थन आवश्यक है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही मतगणना कर परिणामों का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।
- जैसलमेर में बड़ा सियासी उलटफेर: मतदान के बीच कांग्रेस ने किया चुनाव का बहिष्कारजैसलमेर नगर परिषद सभापति चुनाव के दौरान अचानक बहुत बड़ा राजनीतिक मोड़ आ गया है। मतदान प्रक्रिया के बीच ही कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया का पूर्ण बहिष्कार कर दिया। कांग्रेस के सभापति उम्मीदवार निर्मल रैयानी और पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश धनदेव ने मीडिया के सामने आकर आधिकारिक तौर पर बहिष्कार की पुष्टि की है।
जैसलमेर सभापति चुनाव:- नगर परिषद में भाजपा के विजय डांगरा और कांग्रेस के निर्मल रैयानी के बीच मुख्य मुकाबला था।
- भाजपा के 25 पार्षद विधायक छोटूसिंह भाटी के नेतृत्व में पहले ही एकजुट होकर वोट डाल चुके हैं।
- मतदान के बीच कांग्रेस नेताओं द्वारा निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मतदान का बहिष्कार कर दिया गया है।
कांग्रेस के इस कदम के बाद अब भाजपा प्रत्याशी विजय डांगरा का जैसलमेर नगर परिषद का नया सभापति बनना पूरी तरह तय माना जा रहा है।
- अंता नगरपालिका में 1 वोट से पलटी बाजी, कांग्रेस के प्रदीप कुमार नागर बने पालिका अध्यक्ष, भाजपा के धनराज हारेबारां जिले की अंता नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में बेहद थर्रा देने वाला और कांटे का मुकाबला देखने को मिला है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद हुई मतगणना में महज 1 वोट के अंतर से परिणाम का फैसला हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप कुमार नागर ने भारतीय जनता पार्टी के धनराज चौरसिया को हराते हुए अंता नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी अपने नाम कर ली है।
- Rajasthan Mayor & Chairman Election 2026 Live: गजसिंहपुर में कांग्रेस का लहराया परचम, हैप्पी पेडिवाल बने नए नगरपालिका अध्यक्षश्रीगंगानगर जिले की गजसिंहपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी हैप्पी पेडिवाल ने जीत दर्ज कर गजसिंहपुर नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी अपने नाम कर ली है।- गजसिंहपुर का चुनावी गणित (कुल 20 वार्ड): - कांग्रेस: 13 सीटें
- भाजपा: 6 सीटें
- निर्दलीय: 1 सीट
20 वार्डों वाली गजसिंहपुर नगरपालिका में कांग्रेस के पास 13 पार्षदों के साथ पहले से ही स्पष्ट और मजबूत बहुमत मौजूद था। मतदान और मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा हैप्पी पेडिवाल के नाम का औपचारिक ऐलान किया गया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया।
- भीलवाड़ा: बनेड़ा और जहाजपुर में मतदान पूरा, बनेड़ा के सभी 20 पार्षदों ने डाला वोट, 8 पालिकाओं में वोटिंग जारीभीलवाड़ा जिले की नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए सियासी सरगर्मियां चरम पर हैं। जिले की बनेड़ा और जहाजपुर नगर पालिकाओं में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुकी है। बनेड़ा नगरपालिका के सभी 20 वार्ड पार्षदों ने अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत प्रयोग किया है। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार बनेड़ा में मतदान का निर्धारित समय (दोपहर 2 बजे) पूरा होने के बाद मतगणना शुरू कर दी गई है और जल्द ही आधिकारिक परिणाम घोषित किए जाएंगे।
भीलवाड़ा जिले की अन्य पालिकाओं का हाल:
जहाजपुर और बनेड़ा में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जिले की शेष 8 नगर पालिकाओं- आसिंद, गुलाबपुरा, हमीरगढ़, शाहपुरा, बिजोलिया, मांडलगढ़, बीगोद और गंगापुर में मतदान की प्रक्रिया अपने अंतिम दौर में चल रही है।
- उदयपुर निगम में भाजपा के पारस सिंघवी का मेयर बनना तयउदयपुर नगर निगम में इस बार भी भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनना लगभग तय माना जा रहा है।कुल 80 वार्डों वाली निगम में बहुमत का जादुई आंकड़ा 41 है, जबकि भाजपा के पास इससे काफी अधिक सीटें हैं।- भाजपा: 53 पार्षद (पारस सिंघवी)
- कांग्रेस: 23 पार्षद (डॉ. पूनम कंवर)
- निर्दलीय: 3 पार्षद
- सीपीआईएम (माकपा): 1 पार्षद
- 53 पार्षदों के मजबूत आंकड़े के साथ भाजपा के प्रत्याशी पारस सिंघवी का महापौर चुना जाना तय है। मतगणना समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा परिणाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी, जिसके बाद समर्थकों में जश्न की तैयारी शुरू हो चुकी है।
- उदयपुर नगर निगम महापौर के लिए वोटिंग जारीउदयपुर नगर निगम महापौर के लिए वोटिंग जारी उदयपुर नगर निगम के नए महापौर के चयन के लिए मतदान प्रक्रिया सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच जारी है।80 वार्डों वाली इस नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पारस सिंघवी और कांग्रेस की ओर से डॉ. पूनम कंवर चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं।
चुनाव में क्रास वोटिंग रोकने के लिए दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने-अपने पार्षदों की बाड़ेबंदी कर रखी थी, जहां से बसों के जरिए पार्षदों को सीधे नगर निगम स्थित मतदान केंद्र लाया गया। दोपहर 2 बजे तक मतदान पूरा होने के तुरंत बाद वोटों की गिनती की जाएगी, जिसके बाद नए महापौर के नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा।
- Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live: सांचौर नगरपालिका पर भाजपा का परचमजालोर जिले की सांचौर नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव का परिणाम घोषित हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पुरुषोत्तम ने शानदार जीत हासिल करते हुए सांचौर नगरपालिका के नए अध्यक्ष का पद अपने नाम कर लिया है।
सांचौर नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव का अंतिम परिणाम (कुल 35 वोट):- पुरुषोत्तम (भाजपा): 23 मत (विजयी)
- कांग्रेस प्रत्याशी: 12 मत
- जीत का अंतर: 11 मत
- सिकराय नगरपालिका: महज 1 वोट के अंतर से जीते भाजपा के कैलाश बैरवा, बना नया बोर्डदौसा जिले की सिकराय नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में अंत तक धड़कनें बढ़ा देने वाला मुकाबला देखने को मिला। रिटर्निंग अधिकारी मनोज वर्मा की मौजूदगी में संपन्न हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के कैलाश बैरवा ने 1 वोट से बेहद रोमांचक जीत दर्ज की है।
सिकराय नगरपालिका चुनाव का अंतिम परिणाम (कुल 25 पार्षद):- कैलाश बैरवा (भाजपा): 13 वोट (विजयी)
- प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी: 12 वोट
- जीत का अंतर: 1 वोट
- 25 वार्डों वाली इस नगरपालिका में जीत का मैजिक नंबर 13 वोट था। कैलाश बैरवा ने ठीक 13 वोट हासिल कर बहुमत का आंकड़ा छू लिया और सिकराय में भाजपा का बोर्ड बना दिया।
- जैसलमेर में वोटिंग प्रक्रिया अंतिम चरण मेंजैसलमेर नगर परिषद सभापति पद के लिए मतदान प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। अब तक भाजपा के 25, कांग्रेस के 8 और 4 निर्दलीय पार्षदों ने अपना वोट डाल दिया है।
जैसलमेर नगर परिषद का समीकरण (कुल 45 वार्ड):
भाजपा: 25 पार्षद (प्रत्याशी: विजय डांगरा)
कांग्रेस: 16 पार्षद (प्रत्याशी: निर्मल रैयानी)
निर्दलीय: 4 पार्षद
निर्वाचित पार्षदों की ओर से मतदान का समय दोपहर 2 बजे तक रखा गया था। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू की जा रही है, जिसके बाद नए सभापति के नाम का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा।
- Jaisalmer Municipal Council Elections: विधायक छोटूसिंह भाटी की मौजूदगी में 25 भाजपा पार्षदों ने किया मतदानजैसलमेर नगर परिषद के 45 वार्डों के लिए नए सभापति के चयन की प्रक्रिया कड़े सुरक्षा घेरे में जारी है। भाजपा के सभी 25 पार्षद विधायक छोटूसिंह भाटी और जिला अध्यक्ष दलपत हिंगड़ा के नेतृत्व में एक साथ काफिले के रूप में मतदान करने नगर परिषद पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा- 'कांग्रेस के पास सभापति पद का कोई योग्य दावेदार ही नहीं था, जिसके कारण उन्होंने पार्षद चुनाव हारे उम्मीदवार को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा पूर्ण और स्पष्ट बहुमत के साथ अपना बोर्ड और सभापति बनाने जा रही है।'
- जालोर नगर परिषद में शत-प्रतिशत मतदान, सभी 40 पार्षदों ने डाला वोटजालोर नगर परिषद में नए सभापति के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है। नगर परिषद के सभी 40 पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर 100% मतदान दर्ज कराया।
जालोर नगर परिषद का दलगत समीकरण- कांग्रेस: 19 पार्षद
- भाजपा: 14 पार्षद
- निर्दलीय: 7 पार्षद
40 वार्डों वाली जालोर नगर परिषद में बहुमत के लिए 21 पार्षदों के समर्थन की आवश्यकता है। 19 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी कांग्रेस बहुमत के जादुई आंकड़े से सिर्फ 2 कदम दूर है, जबकि 14 सीटों वाली भाजपा भी सेंधमारी की उम्मीद लगाए बैठी है। ऐसे में 7 निर्दलीय पार्षदों की भूमिका जालोर का नया बोर्ड तय करने में सबसे निर्णायक साबित होगी।
- बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस का लाठीचार्ज, फायरिंग की सूचना
- श्रीविजयनगर में कांग्रेस पार्षदों को रोकने की चर्चा के बाद हंगामा, फायरिंग की खबर से हड़कंप- श्रीगंगानगर जिले की श्रीविजयनगर नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव से ठीक पहले सियासी माहौल अचानक गर्मा गया है। रायसिंहनगर से श्रीविजयनगर आ रहे कांग्रेस समर्थित पार्षदों को बाजूवाला के पास रास्ते में रोके जाने की चर्चा सामने आई, जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी समर्थक मौके पर एकत्र हो गए। इसी दौरान मौके पर फायरिंग किए जाने की सूचना से भारी हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से फायरिंग या पार्षदों को रास्ते में रोके जाने की घटना की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। चुनाव के ऐन वक्त पर सामने आए इस घटनाक्रम से क्षेत्र में जबरदस्त तनाव बना हुआ है।
- श्रीगंगानगर के विजयनगर में हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस को पुरुष व जीएमसी की टीम को महिला वर्ग का खिताब - Jaipur News

जोधपुर पहुंची पंजाब एजीटीएफ; 4 राज्यों में 1 दर्जन सहयोगी रडार पर - Jaipur News

BJP wins six of seven mayoral polls in Rajasthan; Congress cries foul


