होम›शिक्षा-करियर›'तरंग शक्ति 2026' के लिए जोधपुर पहुंचा फ्रांस, 7 राफेल जेट्स के साथ दिखाएगा अपनी गर्जना
शिक्षा-करियर

'तरंग शक्ति 2026' के लिए जोधपुर पहुंचा फ्रांस, 7 राफेल जेट्स के साथ दिखाएगा अपनी गर्जना

फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष बल का सैन्य दस्ता बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास 'तरंग शक्ति 2026' में भाग लेने के लिए सात राफेल फाइटर जेट्स के साथ जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंच गया है। नई दिल्ली: फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष बल का स…

Navbharat Times के अनुसार26 सितंबर 2026 को 08:04 am बजे
'तरंग शक्ति 2026' के लिए जोधपुर पहुंचा फ्रांस, 7 राफेल जेट्स के साथ दिखाएगा अपनी गर्जना

सौजन्य से:- Navbharat Times

फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष बल का सैन्य दस्ता बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास 'तरंग शक्ति 2026' में भाग लेने के लिए सात राफेल फाइटर जेट्स के साथ जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंच गया है।

नई दिल्ली: फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष बल का सैन्य दस्ता भारत के बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास 'तरंग शक्ति 2026' में भाग लेने के लिए राजस्थान के जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंच गया है।

पेगास-26 मिशन के तहत भारत पहुंचा दस्ता

आपको बता दें कि फ्रांस का यह दस्ता अपने पेगास-26 मिशन के तहत यहां पहुंचा है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत-प्रशांत क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति दर्ज कराना और अपने सबसे भरोसेमंद रणनीतिक साझेदार भारत के साथ द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

मामले में क्या बोले फ्रेंच एयर डिफेंस के डिप्टी कमांडर

फ्रेंच एयर डिफेंस और एयर ऑपरेशन्स कमांड के डिप्टी कमांडर जूलियन सबेने ने जोधपुर पहुंचने पर कहा कि भारत, फ्रांस का एक अत्यंत महत्वपूर्ण वैश्विक रणनीतिक साझेदार है। उन्होंने बताया कि इस अभ्यास के लिए फ्रांस इंडोनेशिया से उड़ान भरकर सीधे भारत आया है। इस दौरान फ्रांसीसी वायु सेना अभ्यास में कुल सात राफेल फाइटर जेट्स को तैनात कर रही है, जिसमें से चार जेट पेगास मिशन के तहत इंडो-पैसिफिक क्षेत्र से लाए गए हैं और तीन अन्य जेट भी जल्द इस बेड़े में शामिल हो रहे हैं।

डिप्टी कमांडर ने भारत आने पर जताई खुशी

डिप्टी कमांडर जूलियन सबेने ने आगे कहा कि भारत ने 1952 में सबसे पहले मार्से-लास-उगेट्स खरीदे थे। और हमें खुशी है कि 70 साल से ज्यादा समय बाद हम फिर से यहां हैं, लेकिन इस बार राफेल के साथ, जिस पर हमें बहुत गर्व है। और हमें बहुत खुशी है कि हम इस एयरक्राफ्ट के बारे में अपनी जानकारी और अनुभव शेयर कर सकते हैं।

फ्रांस भारत का भरोसेमंद पार्टनर

उन्होंने आगे कहा कि इसलिए हम भारतीयों के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। हमने फ्रांस में उनके साथ 'गरुड़' एक्सरसाइज में ट्रेनिंग की थी, लेकिन यह दूसरी बार है जब हम इतनी बड़ी फोर्स वाली एक्सरसाइज के लिए आए हैं। हम निश्चित रूप से इसका इंतजार कर रहे हैं, यह दिखाने के लिए कि फ्रांस भारत का एक बहुत भरोसेमंद पार्टनर है और हम दोनों दुनिया के सबसे अच्छे एयरक्राफ्ट, सबसे अच्छे फाइटर का इस्तेमाल करते हैं।

लेखक के बारे मेंदीपांशुदीपांशु वर्तमान में 'नवभारत टाइम्स ऑनलाइन' में कंसल्टेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन और आईआईएमसी (IIMC) दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। मीडिया इंडस्ट्री में एक साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपांशु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2025 में 'NDTV इंडिया' से की थी।उन्हें डिजिटल न्यूज रूम की तेज रफ्तार और ब्रेकिंग न्यूज कल्चर की अच्छी समझ है। दीपांशु की मुख्य रुचि राजनीति और क्राइम खबरों में है। वह बिहार चुनाव 2025, बजट 2026 और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को कवर कर चुके हैं। इसके अलावा वह यूटिलिटी, लोकल, जंगल न्यूज और गुड न्यूज जैसी खबरों पर भी लगातार काम करते हैं।सोशल मीडिया और गूगल ट्रेंड्स पर उनकी खास नजर रहती है। वह इंटरनेट पर वायरल हो रहे मुद्दों और पाठकों की पसंद को समझकर खबरों को बहुत सरल, सटीक और असरदार तरीके से पेश करते हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें