होमखेलशौर्य, कला एवं विरासत का भव्य संगम बनेगा राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026
खेल

शौर्य, कला एवं विरासत का भव्य संगम बनेगा राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

शौर्य, कला एवं विरासत का भव्य संगम बनेगा राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा 17 से 19 मई 2026 को गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह महोत…

Hindustan Hindi News के अनुसार9 जून 2026 को 04:54 pm बजे
शौर्य, कला एवं विरासत का भव्य संगम बनेगा राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

सौजन्य से:- Hindustan Hindi News

शौर्य, कला एवं विरासत का भव्य संगम बनेगा राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा 17 से 19 मई 2026 को गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव राजस्थान की संस्कृति, कला और खान-पान का अद्भुत संगम होगा। कार्यक्रम में कई प्रमुख कलाकारों के प्रदर्शन और 'मिनी जैसलमेर' की झलक देखने को मिलेगी।

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में 17, 18 एवं 19 मई 2026 को गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में तीन दिवसीय भव्य राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं, कला, संगीत, खान-पान एवं सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम होगा। इस आशय की जानकारी शुक्रवार को बिष्टूपुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी गई। बताया गया कि

उद्घाटन समारोह

इस महोत्सव का उद्घाटन रविवार को शाम 5 बजे होगा। राज्यपाल कुमार गंगवार को मुख्य उद्घाटनकर्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन की भी संभावना है। इसके अतिरिक्त कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, टाटा स्टील के अधिकारी उद्योगपति एवं गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

महोत्सव का उद्देश्य

अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया कि राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि राजस्थान की समृद्ध परंपरा, लोक संस्कृति, शौर्य, कला एवं सामाजिक समरसता को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय महोत्सव में जमशेदपुरवासियों को राजस्थान की जीवंत संस्कृति, पारंपरिक लोक कला, खान-पान एवं राजस्थानी आतिथ्य का अद्भुत अनुभव प्राप्त होगा।

उन्होंने बताया कि तीनों दिनों तक जमशेदपुर की फिजाओं में राजस्थान की माटी की सौंधी खुशबू महकेगी। शहरवासियों को राजस्थान की लोक संस्कृति, पारंपरिक कला एवं राजस्थानी जीवन शैली का जीवंत अनुभव कराने के उद्देश्य से इस महोत्सव को विशेष रूप से तैयार किया गया है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

महोत्सव के दौरान राजस्थानी लोक संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुतियां होंगी।

17 मई को प्रसिद्ध लोक गायक संजय मुकुंदगढ़ अपनी लोक संगीत प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

18 मई को सुप्रसिद्ध थिएटर ग्रुप टर्बन टेल्स द्वारा हास्य-व्यंग्य से भरपूर मारवाड़ी नाटक शेक्सपियर म्हारो जमाई का मंचन किया जाएगा, जिसके लेखक एवं निर्देशक ध्रुमित चौहान हैं।

वहीं 19 मई को भारत की प्रसिद्ध लोक संगीत सम्राज्ञी मरु कोकिला सीमा मिश्रा अपनी मधुर प्रस्तुतियों से राजस्थान की लोक संस्कृति का रंग बिखेरेंगी।

मिनी जैसलमेर का अनुभव

इस वर्ष के आयोजन में पहली बार “मिनी जैसलमेर” की विशेष झलक भी देखने को मिलेगी, जहां लोगों को जैसलमेर की संस्कृति एवं रेगिस्तानी वातावरण का अनुभव कराया जाएगा। यहां विशेष रूप से तैयार रेत के टीलों, पारंपरिक राजस्थानी सजावट एवं ऊंट की सवारी का आनंद लोग उठा सकेंगे। यह आकर्षण बच्चों एवं परिवारों के लिए विशेष केंद्र रहेगा।

चोखी ढाणी की विशेष थीम

महोत्सव का आकर्षण होगा “चोखी ढाणी” की विशेष थीम रहेगी, जहां लोग पारंपरिक राजस्थानी वातावरण में बैठकर राजस्थानी व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। यहां लोक संगीत, ऊंट सज्जा, कठपुतली नृत्य, घूमर, कलबेलिया नृत्य, मेहंदी, चूड़ी, पारंपरिक श्रृंगार एवं ग्रामीण संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

साथ ही मेले में विभिन्न प्रकार के राजस्थानी स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें पारंपरिक राजस्थानी वस्त्र, हस्तशिल्प, सजावटी सामग्री, आभूषण, राजस्थानी कला सामग्री, गृह सज्जा उत्पाद एवं अन्य पारंपरिक वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी। राजस्थानी खान-पान के स्टॉल भी लोगों के आकर्षण का विशेष केंद्र होंगे।

मेले में बच्चों, महिलाओं एवं परिवारों के लिए अनेक आकर्षक गतिविधियां आयोजित होंगी। साथ ही गेम जोन, सांस्कृतिक झांकियां एवं मनोरंजन कार्यक्रम भी लोगों को राजस्थान की संस्कृति से जोड़ने का कार्य करेंगे।

आयोजन समिति ने बताया कि “चोखी ढाणी” हेतु स्लॉट आधारित प्रवेश व्यवस्था रखी गई है, जिसके लिए अग्रिम बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है।

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने जमशेदपुर एवं आसपास के लोगों से इस ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन में परिवार सहित शामिल होकर राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति एवं विरासत का आनंद लेने की अपील की है।

इस अवसर पर मुकेश मित्तल ने सम्मेलन के सभी मुख्य संरक्षक, संरक्षकगण, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, महिला विंग, यूथ विंग, मारवाड़ी समाज के विभिन्न घटक, वृहद मारवाड़ी समाज, सभी दानदाताओं के प्रति आयोजन में सहयोग प्रदान करने हेतु कोटि-कोटि आभार प्रकट किया।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल, जिला महासचिव प्रदीप मिश्रा, जिला संरक्षक दीपक भालोटिया, अशोक गोयल, कृष्णा भालोटिया, हरि मित्तल, प्रांतीय संयुक्त महासचिव विमल अग्रवाल, भोला चौधरी, किशोर गोलछा, जगदीश खंडेलवाल, मामचंद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लेखक के बारे में

Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News