होमशिक्षा-करियरराजस्थान सेट-2026 परीक्षा अब 13 सितंबर को होगी: पहली बार दो नए विषय जुड़े, अब कुल 37 सब्जेक्ट्स शामिल - Tonk News
शिक्षा-करियर

राजस्थान सेट-2026 परीक्षा अब 13 सितंबर को होगी: पहली बार दो नए विषय जुड़े, अब कुल 37 सब्जेक्ट्स शामिल - Tonk News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Tonk - Kota University SET Exam Sept 13 Due To CTET Clash राजस्थान सेट-2026 परीक्षा अब 13 सितंबर को होगी:पहली बार दो नए विषय जुड़े, अब कुल 37 सब्जेक्ट्स शामिल - कॉपी लिंक राजस्थान राज्य…

Dainik Bhaskar के अनुसार28 जून 2026 को 10:19 am बजे
राजस्थान सेट-2026 परीक्षा अब 13 सितंबर को होगी:  पहली बार दो नए विषय जुड़े, अब कुल 37 सब्जेक्ट्स शामिल - Tonk News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Tonk

- Kota University SET Exam Sept 13 Due To CTET Clash

राजस्थान सेट-2026 परीक्षा अब 13 सितंबर को होगी:पहली बार दो नए विषय जुड़े, अब कुल 37 सब्जेक्ट्स शामिल

- कॉपी लिंक

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (सेट-2026) अब 6 सितंबर के बजाय 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। शनिवार शाम को परीक्षा तिथि में बदलाव के आदेश जारी किए गए। इस साल परीक्षा कराने की जिम्मेदारी कोटा विश्वविद्यालय को मिली है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सीटेट परी

सीटेट परीक्षा को देखते हुए बदली परीक्षा तिथि

कोटा विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करते हुए सेट-2026 की नई तिथि 13 सितंबर घोषित की है। पहले यह परीक्षा 6 सितंबर को प्रस्तावित थी। विश्वविद्यालय ने सीटेट परीक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है, ताकि अभ्यर्थी दोनों परीक्षाओं में बिना किसी परेशानी के शामिल हो सकें।

करीब तीन साल बाद हो रही है परीक्षा

राजस्थान में यह परीक्षा करीब तीन साल बाद आयोजित की जा रही है। इससे पहले साल 2023 में गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय (जीजीटीयू) बांसवाड़ा ने परीक्षा करवाई थी। वहीं साल 2012 में राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) अजमेर ने परीक्षा आयोजित की थी। इससे पहले साल 2009 में भी आरपीएससी ने ही परीक्षा करवाई थी।

पहली बार शामिल किए गए दो नए विषय

इस साल सेट-2026 में जनसंचार एवं पत्रकारिता तथा संस्कृत (पारंपरिक) विषयों को पहली बार शामिल किया गया है। अब परीक्षा कुल 37 विषयों में आयोजित होगी। यह फैसला यूजीसी नेट के विषयों के अनुरूप लिया गया है।

इन दोनों विषयों को शामिल करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, जिससे अधिक अभ्यर्थियों को पात्रता परीक्षा देने का मौका मिलेगा और उच्च शिक्षा में उनके लिए नए अवसर खुलेंगे।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी

परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभ्यर्थी कोटा विश्वविद्यालय की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकेंगे।

सामान्य और ओबीसी क्रीमीलेयर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपए तय किया गया है। ओबीसी नॉन-क्रीमीलेयर और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थियों को 1200 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए रखा गया है।

यूजीसी नेट की तर्ज पर होगी परीक्षा

सेट-2026 का आयोजन यूजीसी नेट के नए मानकों के अनुसार ऑफलाइन (ओएमआर आधारित) पद्धति से किया जाएगा। परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे, जिनमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

पहले प्रश्नपत्र में शिक्षण एवं शोध अभिक्षमता, तार्किक क्षमता और सामान्य बौद्धिक दक्षता से जुड़े 50 प्रश्न होंगे। दूसरे प्रश्नपत्र में अभ्यर्थी के चयनित विषय से संबंधित 100 प्रश्न शामिल रहेंगे।

परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और इसकी अवधि तीन घंटे तय की गई है। परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं होगा। प्रत्येक सही उत्तर पर दो अंक दिए जाएंगे।

कॉलेजों में हजारों पद खाली, फिर भी परीक्षा में देरी

उच्च शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य के 3 हजार से ज्यादा सरकारी और निजी कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के पद खाली पड़े हैं। इसके बावजूद आर-सेट को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है।

शिक्षक नेता एवं शिक्षाविद् मोहर सिंह सलावद का कहना है कि राज्य में नेट की तर्ज पर आर-सेट के लिए भी एक स्थाई नोडल एजेंसी बनाई जानी चाहिए और परीक्षा का कैलेंडर जारी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेट की तरह साल में दो बार आर-सेट का आयोजन किया जाना चाहिए, ताकि सहायक आचार्य की तैयारी कर रहे राज्य के लाखों अभ्यर्थियों को लाभ मिल सके।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें