प्रवासी राजस्थान दिवस: राजस्थान पर्यटन नीति–2025 लांच, सीएम बोले,' प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं'
प्रवासी राजस्थान दिवस: राजस्थान पर्यटन नीति–2025 लांच, सीएम बोले,' प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं' सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार के लिए 662 हवेलियां चिन्हित की गई…

सौजन्य से:- ETV Bharat
प्रवासी राजस्थान दिवस: राजस्थान पर्यटन नीति–2025 लांच, सीएम बोले,' प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं'
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार के लिए 662 हवेलियां चिन्हित की गई हैं.
Published : December 10, 2025 at 8:58 PM IST
जयपुर: राजस्थान में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पर्यटन नीति 2025 का बुधवार को प्रवासी राजस्थान दिवस कार्यक्रम में लोकार्पण किया. सीएम ने कहा कि राज्य में मरुस्थल और विभिन्न अभ्यारण्य भी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से अपील की कि वे वर्ष में कम से कम दो बार अवश्य राजस्थान आएं और अपनी जड़ों से जुड़ाव मजबूत रखें. साथ ही उन्होंने प्रवासियों से प्रदेश में निवेश करने की भी अपील की. सीएम ने कहा प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं. इस नीति से राजस्थान के पर्यटन की दशा और दिशा बदलेगी.
'किले और हवेलियां हमारी अमूल्य धरोहर': 'राजस्थान पर्यटन का क्षितिज विस्तार और नये अनुभवों का उद्भव' विषय आधारित सत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं. सीएम ने कहा कि सालासर धाम, खाटूश्यामजी, शाकंभरी देवी, रानी सती मंदिर, करणी माता मंदिर, तनोट माता मंदिर, सांवलिया सेठ, त्रिपुरा सुंदरी, मेहंदीपुर बालाजी, गिरिराज जी मंदिर जैसे पवित्र धार्मिक स्थलों पर देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, हवाई और रेल कनेक्टिविटी सुदृढ़ की गई है. इसके साथ पर्यटन से जुड़े सभी आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राजस्थान की ऐतिहासिक हवेलियां हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं और सरकार इनके संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है. राज्य की हवेलियों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार के लिए 662 हवेलियां चिन्हित की गई हैं.
राजस्थान पर्यटन नीति–2025 का लोकार्पण: मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 'राजस्थान पर्यटन नीति–2025' का लोकार्पण किया. उपमुख्यमंत्री व पर्यटन कला एवं संस्कृति मंत्री दीया कुमारी ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि राजस्थान पर्यटन और इसकी कला, संस्कृति को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है. उदयपुर बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन और जयपुर को दुनिया के टॉप 5 सिटीज और राजस्थान को बेस्ट कल्चरल डेस्टिनेशन का सम्मान मिलना प्रदेश के लिए गौरव की बात है. उपमुख्यमंत्री ने प्रवासियों से कहा कि अब राजस्थान में सिंगल विंडो सिस्टम है. अब हमारे यहां त्वरित प्रभाव से सभी तरह की क्लीयरेन्स मिलती है. राजस्थान में निवेश करना आसान और अत्यंत लाभकारी है. राजस्थान पर्यटन में निवेश कर प्रवासी राजस्थानी राजस्थान को पर्यटन का सिरमौर बनाने में महती भूमिका निभा सकते हैं.
राजस्थान पर्यटन का पॉवर हाउस: केन्द्रीय पर्यटन तथा कला एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि राजस्थान पर्यटन का पॉवर हाउस है. यह वैश्विक स्तर पर विराट स्वरुप में बढ़ने व बढ़ाये जा सकने वाले पर्यटन का प्रदेश है. अगले एक दशक में भारत का पर्यटन तीन गुना बढ़ने वाला है. यह संभावनाएं राजस्थान में भी दिख रहीं हैं. राजस्थान पर्यटन की मांग विश्व स्तर पर बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि मैंने देश के सभी प्रदेशों की पर्यटन नीति का अध्ययन किया है. राजस्थान की पर्यटन नीति सर्वोत्तम है. उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार पर्यटन क्षेत्र में निवेश करने वाले प्रवासी राजस्थानियों का सहयोग भी देगी और साथ खड़ी भी रहेगी. उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में जब भारत दुनिया का टॉप टेन कंट्री बनेगा, तो निश्चित ही बेहतरीन पर्यटन से राजस्थान भी भारत के टॉप तीन राज्यों में शामिल होगा.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

‘भास्कर समाधान’ से प्रशासन तक पहुंच रही समस्याएं: 2 महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, सालभर से बिजली कनेक्शन का इंतजार; सफाई और सड़कें भी बनीं सिरदर्द - Jodhpur News

Muharram 2026 : हजरत इमाम हुसैन की निशानी जयपुर में, 400 साल से परिवार कर रहा देखभाल

राजस्थान ने जयपुर में 631 करोड़ रुपये के विकास अभियान का अनावरण किया; पीएम मोदी 4 जुलाई को 13,000 करोड़ रुपये की लागत वाले मेट्रो चरण-2 का शुभारंभ करेंगे


