जयपुर में तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी: सीजन में पहली बार लगातार 2 दिन बरसात, सवाईमाधोपुर में मंदिर पर बिजली गिरी, भरतपुर-धौलपुर में बांध छलके - Rajasthan News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Sawai Madhopur Khandar Heavy Rain | Rajasthan Weather Alert & News LIVEजयपुर में तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी:सीजन में पहली बार लगातार 2 दिन बरसात, सवाईमाधोपुर में मंदिर पर बिजली गिरी,…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sawai Madhopur Khandar Heavy Rain | Rajasthan Weather Alert & News
LIVEजयपुर में तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी:सीजन में पहली बार लगातार 2 दिन बरसात, सवाईमाधोपुर में मंदिर पर बिजली गिरी, भरतपुर-धौलपुर में बांध छलके
- कॉपी लिंक
राजस्थान में फिर से एक्टिव हुए मानसून के कारण जयपुर, अजमेर, दौसा, अलवर सहित कई जिलों में बारिश हुई। अजमेर में बरसात के कारण एक स्कूल की दीवार ढह गई। हादसे में तीन कारें मलबे में दब गईं।
अलवर और दौसा में झमाझम बारिश के कारण खेत-सड़कें डूब गईं। जयपुर में शुक्रवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। इस मानसून सीजन में पहली बार राजधानी में लगातार दो दिन बारिश हुई है।
बरसात के कारण तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट हुई है। वहीं, झालावाड़ और करौली जिलों में तेज बारिश की चेतावनी के कारण स्कूलों की छुट्टी रही।
भरतपुर के सबसे बड़े डैम बंध बारैठा का गेज भी बढ़ गया है। इसके 2 गेट खोले गए हैं। धौलपुर का रामसागर डैम और सवाई माधोपुर का मानसरोवर बांध भी छलक गया है। वहीं, सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में बिजली गिरने से मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया।
राजस्थान में बारिश की PHOTOS
मानसून के बड़े अपडेट्स
10 से ज्यादा जिलों में बरसात: जयपुर, अजमेर, बारां, भरतपुर, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, टोंक, दौसा, झालावाड़ सहित कई जिलों में शनिवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बरसात के कारण इन जिलों में बरसाती-नदी नालों में जलस्तर बढ़ गया है। शहरी क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
खंडार में सबसे ज्यादा बारिश: सवाई माधोपुर के खंडार में 24 घंटे (3 सितंबर शाम 6 बजे से 4 सितंबर शाम 6 बजे तक) के दौरान 175 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। वहीं बारां, कोटा, धौलपुर, भरतपुर, अलवर, दौसा, टोंक के एरिया में भी कई स्थानों पर 1 से 3 इंच तक बरसात दर्ज हुई। चित्तौड़गढ़, बूंदी, बारां के एरिया में भी नदियों, झरनों में पानी की आवक बढ़ गई है।
आज भी पूर्वी राजस्थान एक्टिव रहेगा मानसून: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- बंगाल की खाड़ी से आया लो-प्रेशर सिस्टम राजस्थान के पूर्वी सीमा पर एक्टिव है। मानसून ट्रफ वर्तमान में श्रीगंगानगर, नारनौल से निकल कर लो-प्रेशर सिस्टम से होते हुए उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, डालटनगंज होकर बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। इसके कारण राजस्थान में 5 और 6 सितंबर को भी मानसून एक्टिव रहने की संभावना है।
…..
मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर में शनिवार रात से बारिश का दौर जारी है। हरसौरा रोड पर सीनियर स्कूल की दीवार के पास खड़ी एक एम्बुलेंस पर पेड़ गिर गया।
हरसौरा रोड पर एक रक्तदान शिविर लगाया गया था। इस शिविर में कोटपूतली से एक एम्बुलेंस आई थी। जिसे ड्राइवर स्कूल की दीवार के पास खड़ा करके किसी काम से चला गया था।
- कॉपी लिंक
जयपुर में सुबह से बारिश का दौर जारी है। शाम 4 बजे के बाद जेएलएन मार्ग, मालवीय नगर और गांधीनगर समेत शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई।
- कॉपी लिंक
अलवर जिले के रामगढ़ कस्बे में शुक्रवार से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। सुबह 10 बजे से शहर में बारिश का दौर शुरू हुआ जो दोपहर बाद तक भी रुक-रुककर चलता रहा। इसके चलते पुरानी पंचायत समिति के सामने स्थिति गली, मस्जिद वाली गली समेत कई इलाकों में पानी भर गया।
- कॉपी लिंक
अलवर में बारिश के कारण रूपारेल नदी में पानी की आवक बढ़ गई है।
- कॉपी लिंक
दौसा जिले में बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा। शहर की नई मंडी रोड पर पानी भर गया। वहीं महवा में सब्जी मंडी में पानी भर गया, यहां की सड़कें पानी में डूब गई। बीते 24 घंटे में जिले के बैजूपाडा में 80 एमएम, सिकराय में 79 एमएम, दौसा में 65 एमएम, भांडारेज में 56 एमएम, पापड़दा में 53 एमएम, बहरावंडा में 49 एमएम, लालसोट में 47 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
- कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर में देर रात से हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बारिश के चलते मानसरोवर बांध छलक गया है।
- कॉपी लिंक
इधर, गंगापुर सिटी इलाके के कुशालगढ़ में बाबा श्याम मंदिर में हनुमान जी के गुंबद पर शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे बिजली गिर गई। बिजली गिरने से गुंबद का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
- कॉपी लिंक
धौलपुर के बाड़ी में दो दिन से बारिश जारी है। लगातार बारिश से क्षेत्र का रामसागर बांध ओवरफ्लो हो गया है।
बांध की रपट पर करीब डेढ़ फीट की चादर चल रही है। चादर चलने से बामणी नदी में भी तेज बहाव आ गया है।
रामसागर बांध की भराव क्षमता 25.10 फीट है, जिसमें शनिवार को 26.30 फीट पानी दर्ज किया गया है।
लगातार हो रही बारिश के चलते बाड़ी के होद मोहल्ले की गली नंबर एक और दो, संत नगर रोड और सरमथुरा रोड पर भी जल भराव हुआ है।
इसके अलावा उमरेह गांव को जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। बाड़ी में पिछले 24 घंटे में 53 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
- कॉपी लिंक
अलवर शहर व आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह करीब ढाई घंटे तक तेज बरसात हुई।
शहर के कई इलाकों में करीब 2 फीट पानी भर गया है, वहीं आसपास के गांवों में खेत भी डूब गए।
इस कारण प्याज की फसल में नुकसान की आशंका है।
- कॉपी लिंक
जयपुर में आज दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी है। चांदपोल से हवामहल होते हुए सुभाष चौक और जौहरी बाजार से हवामहल होते हुए सुभाष चौक जाने वाले रूट पर जाम लग गया।
- कॉपी लिंक
बारां जिले में लगातार 2 दिन से बारिश हो रही है। क्षेत्र की सभी नदी-नाले उफान पर हैं।
सिरसा नदी सहित दर्जनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
शाहबाद में चौराखेड़ी के पास रैपी नदी की पुलिया के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी बह रहा है।
इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बाइक और पैदल ही पुलिया पार कर रहे हैं।
- कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह 10:30 बजे तक रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के बाद कस्बे में सड़कों पर जल भराव हो गया। कई कॉलोनी में भी पानी घुस गया। शहर के नया बाजार, फव्वारा चौक, उदेई मोड़, सालौदा सहित कई जगहों पर घुटनों तक पानी भर गया।
- कॉपी लिंक
अलवर में शनिवार सुबह तेज बरसात हुई। शहर की फ्रेंड्स कॉलोनी में बारिश के कारण डेढ़ से 2 फीट पानी भर गया। लगातार बरसात के कारण शहर के आसपास खेतों में भी पानी भरा नजर आया।
- कॉपी लिंक
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र में शुक्रवार रात 11 बजे से बारिश का दौर जारी है। बानसूर के साथ ही रामपुर, हाजीपुर, हमीरपुर सहित कई इलाकों में भी शनिवार सुबह से बारिश हो रही है। शनिवार सुबह बारिश के बीच कई इलाकों में धुंध भी छाई रही।
- कॉपी लिंक
अजमेर में बारिश के कारण शनिवार सुबह 6 बजे प्लाजा सिनेमा के पास आर्य पुत्री स्कूल की दीवार ढह गई। इसमें पास खड़ी तीन कार क्षतिग्रस्त हो गईं।
- कॉपी लिंक
अजमेर में सुबह से रिमझिम बरसात हो रही है। बीते 24 घंटे में जिले में 24 एमएम बरसात दर्ज की गई।
न्यूनतम तापमान में भी 3.5 डिग्री तक की गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है।
- कॉपी लिंक
टोंक जिले में शनिवार सुबह से कई जगह रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है।
भराव क्षेत्र में बारिश होने से बीसलपुर बांध में पिछले 24 घंटे में 2 सेमी पानी की आवक हुई।
शनिवार सुबह 6 बजे बांध का जलस्तर 314.10 आरएल मीटर दर्ज किया गया।
- कॉपी लिंक
दौसा जिले के बांदीकुई सहित आसपास क्षेत्र में करीब 15 दिन बाद बारिश का दौर शुरू हुआ।
शनिवार सुबह 6 बजे से बारिश हो रही है। इससे पहले शुक्रवार रात को भी रुक-रुककर बरसात हुई।
रातभर में करीब 25MM पानी बरसा। तेज बरसात से झालानी बगीची रेलवे फाटक क्षेत्र और बसवा रोड पर पानी भर गया ।
बरसात के कारण तापमान में 4 डिग्री की गिरावट हुई है। इस मानसून सीजन में अब तक 400 एमएम बारिश हो चुकी है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
राजधानी में शुक्रवार से शुरू हुआ बारिश का दौर आज भी जारी है।
शुक्रवार दोपहर बाद राजधानी के कई इलाकों में जोरदार बरसात हुई।
जयपुर एयरपोर्ट पर 12.3 मिमी और कलेक्ट्रेट पर 9 मिमी बरसात दर्ज हुई।
बारिश के चलते जयपुर में अधिकतम तापमान 7 डिग्री गिरकर 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
- कॉपी लिंक
कोटा: शहर में शुक्रवार को दिनभर रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। मौसम सुहावना रहा।
अधिकतम तापमान 25.8°C और न्यूनतम तापमान 23.8°C दर्ज किया गया। सुबह से शाम तक 3.8 मिमी बारिश हुई।
पिछले 24 घंटे में कुल 20.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम में ठंडक बढ़ी है।
अजमेर: शहर में कई दिनों से मानसून की गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं।
सितंबर के 4 दिन बीतने के बावजूद अब तक बारिश नहीं हुई है।
शहर में शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप भी निकली।
अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- कॉपी लिंक
सीकर: शहर में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे। शाम को हवा चलने से आसमान साफ हो गया।
अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया।
सीकर में दिनभर बादलों की वजह से धूप से राहत मिली। हालांकि उमस का असर बना रहा।
वहीं सीकर में फिलहाल बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है।
जोधपुर: शहर में सितंबर की शुरुआत में गर्मी का असर बना हुआ है।
शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा।
वहीं न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक बारिश नहीं होने की संभावना जताई है।
- कॉपी लिंक
उदयपुर: लेकसिटी में शुक्रवार को दिनभर मौसम सामान्य रहा। शहर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा।
इससे पहले सुबह के समय आसमान में बादल छाए और कुछ समय के लिए ठंडी हवा चली। इसके बाद दिनभर धूप निकली रही।
अलवर: शहर व आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है।
इससे पहले शुक्रवार शाम को भी कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई।
साथ ही तापमान में भी कुछ गिरावट महसूस की गई।
अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी अलवर में बारिश की संभावना जताई है।
Topics:
- एक गलती पर अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे प्रत्याशी: चुनाव में सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर बैनर नहीं उठाना पड़ सकता है भारी
- राजस्थान एक्सप्लेनरभाजपा-कांग्रेस, किसने बांटे जेन-जी को ज्यादा टिकट: विधानसभा चुनाव की तरह एजेंसियों की निकाय चुनाव में एंट्री; जानिए- राजस्थान में कितनी बदली लोकल पॉलिटिक्स
- बात खरी हैतेजल सुपर-डुपर पर फिर घूमा 'गमछा': टिकट कटा तो आई 'आंसुओं की बाढ़'; हनुमान सेना का 'हाईटेक-प्रचार'
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट का बहिष्कार जारी: राजस्थान हाईकोर्ट में कल से नियमित काम शुरू करने का फैसला - Jodhpur News

जयपुर नगर निगम के 32 साल: 13 महापौर, 6 बार BJP बोर्ड, जानिए कौन रहे पहले नागरिक

'जस्टिस मेहता ने मुझसे कहा राजस्थान हाईकोर्ट से दुर्व्यवहार हुआ': पूर्व CJI गवई बोले- एक्टिंग सीजे के लिए जो सुना वो हैरान करने वाला था - Jaipur News


