होमधर्म-आस्था‘भास्कर समाधान’ से प्रशासन तक पहुंच रही समस्याएं: 2 महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, सालभर से बिजली कनेक्शन का इंतजार; सफाई और सड़कें भी बनीं सिरदर्द - Jodhpur News
धर्म-आस्था

‘भास्कर समाधान’ से प्रशासन तक पहुंच रही समस्याएं: 2 महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, सालभर से बिजली कनेक्शन का इंतजार; सफाई और सड़कें भी बनीं सिरदर्द - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Street Light Outage & Power Connection Delays | Road Woes ‘भास्कर समाधान’ से प्रशासन तक पहुंच रही समस्याएं:2 महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, सालभर से बिजली कनेक्शन का इंतजा…

Dainik Bhaskar के अनुसार26 जून 2026 को 05:38 am बजे
‘भास्कर समाधान’ से प्रशासन तक पहुंच रही समस्याएं:  2 महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, सालभर से बिजली कनेक्शन का इंतजार; सफाई और सड़कें भी बनीं सिरदर्द - Jodhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur Street Light Outage & Power Connection Delays | Road Woes

‘भास्कर समाधान’ से प्रशासन तक पहुंच रही समस्याएं:2 महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, सालभर से बिजली कनेक्शन का इंतजार; सफाई और सड़कें भी बनीं सिरदर्द

- कॉपी लिंक

जोधपुर में कहीं दो महीने से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है, तो कहीं किसी को एक साल बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं मिल सका है। पूरे जोधपुर में विभिन्न वार्डों में खुदी सड़कें लोगों का सिरदर्द बढ़ा रही हैं। जोधपुर से ऐसी ही समस्याएं लोग दैनिक भास्कर की पहल ‘भास्कर समाधान’ पर फोटो-वीडियो के साथ पोस्ट कर रहे हैं। पोस्ट से जिम्मेदारों तक विकास की जमीनी हकीकत भी पहुंच रही है। कई मामलों में अधिकारियों ने पहल करते हुए समाधान भी करवाए हैं। जोधपुर से आईं कुछ ऐसी ही समस्याओं और उनके समाधानों पर एक नजर…

2 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब

जोधपुर के कबीर नगर से नवदीप शर्मा ने दैनिक भास्कर एप के 'भास्कर समाधान' पर स्ट्रीट लाइट की समस्या भेजी है। उन्होंने संक्षिप्त में बताया कि दो महीने से उनके क्षेत्र बुद्धि भील बस्ती, श्री मोहनदास मार्ग पर बिजली पोल की लाइट खराब है जिसे ठीक नहीं किया जा रहा है।

1 साल बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं

जोधपुर से 'भास्कर समाधान' पर पंडितान नगर, नांदड़ी से पृथ्वी सिंह ने बिजली विभाग से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे एक साल से ऊपर हो गया है। डिमांड राशि भी भर चुका हूं लेकिन कनेक्शन नहीं किया जा रहा है।

15 दिन से नहीं हुई टैक्सी स्टैंड पर सफाई

'भास्कर समाधान' पर प्रताप नगर से राजा कुरैशी ने बताया कि उनके एरिया में बीते 15 दिनों से सफाई नहीं हो रही है। पोस्ट में राजा ने लिख ने कि बिस्मिल्लाह डेयरी के पास बने टैक्सी स्टैंड पर बहुत गंदगी है। सफाई प्रभारी और हैल्थ इंस्पेक्टर को कई बार कह चुके लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।

आकाशवाणी केन्द्र के पास डस्टबिन गायब

महामंदिर एरिया की रेडियो कॉलोनी से कमलेश ने कचरा नियमित न उठने और कचरा पात्र न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि पावटा–सी में आकशवाणी केन्द्र के पास गली में रखा बड़ा डस्टबिन गायब है। लोग खुले में कचरा डाल रहे हैं। रोज सफाई न होने से गंदगी भी फैल रही है।

आइए अब एक नजर उन समाधानों पर भी डालें, जो विभागीय अधिकारियों ने करवाए हैं..

पोस्ट से मिला हल, उठ गया कचरा

विजय चौक के चतुर्भुज गहलोत मार्ग से राजवीर सिंह ने कचरा न उठाने की शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि पांच दिन से कचरा सड़क किनारे पड़ा सड़ रहा है। इस पर वार्ड जमादार सलाउद्दीन भाटी ने साफ–सफाई करवाकर समाधान कर दिया है। अब लोगों को काफी सुविधा है।

पोस्ट के बाद हो गई साफ–सफाई

सूरसागर से अंकित सोलंकी ने क्षेत्र में गंदगी की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि नियमित सफाई न होने से कचरा यहां–वहां बिखर जाता है। इस पर वार्ड के सफाई प्रभारी ने समस्या का निपटारा करते हुए सफाई करवा दी और लोगों को भी खुले में कचरा न डालने की अपील की।

राजकुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’

जोधपुर की श्रीराम कॉलोनी, पुरानी भाखरी का बास, सूरसागर से अंकित सोलंकी ने क्षेत्र में गंदगी की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि नियमित सफाई न होने से कचरा यहां–वहां बिखर जाता है। इस पर वार्ड संख्या 5 के सफाई प्रभारी राजकुमार ने समाधान करवा दिया।

समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं।

भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…

पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’

‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।

अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं

दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।

'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें