भरतपुर पंचायत में सैनी समाज का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो रेलवे ट्रैक करेंगे जाम
भरतपुर पंचायत में सैनी समाज का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो रेलवे ट्रैक करेंगे जाम Rajasthan News In Hindi: भरतपुर में सैनी समाज द्वारा पंचायत का आयोजन किया गया, जसमें सैनी , माली, कुशवाहा, मौर्य, और शाक्य सम…

सौजन्य से:- ABP News
भरतपुर पंचायत में सैनी समाज का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो रेलवे ट्रैक करेंगे जाम
Rajasthan News In Hindi: भरतपुर में सैनी समाज द्वारा पंचायत का आयोजन किया गया, जसमें सैनी , माली, कुशवाहा, मौर्य, और शाक्य समाज के लोगों ने 11 सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन सराकार को अल्टीमेटम दिया है.
राजस्थान के भरतपुर जिले के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में आज (26 जून) एक निजी मैरिज गार्डन में सैनी समाज द्वारा पंचायत का आयोजन किया गया है. पंचायत में सैनी , माली, कुशवाहा, मौर्य, और शाक्य समाज के लोगों को 12 प्रतिशत अलग से आरक्षण सहित 11 सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए समाज के प्रमुख लोगों ने बुलाया था.
सैनी समाज द्वारा पंचायत में निर्णय लिया गया कि अगर सरकार उनकी मांगों को लेकर 1 महीने के अंदर कोई विचार नहीं करती तो, समाज के लोग रेलवे ट्रैक जाम करेंगे. सैनी ,माली ,कुशवाहा शाक्य और मौर्य समाज के लोग अपनी मांगों को लेकर पहले भी आगरा - जयपुर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर चुके हैं.
इन मांगों को लकेर सैनी समाज के लोग कर रहे आंदोलन
इन 11 सूत्रीय मांगो को लेकर सैनी समाज द्वारा लम्बे समय आंदोलन किया जा रहा है-
- सैनी, माली, कुशवाहा, मौर्य, शाक्य समाज को अलग से 12 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए.
- सरकार द्वारा गठित महात्मा फुले बोर्ड को देव नारायण बोर्ड के तर्ज पर वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारी दिए जाए. साथ ही पदाधिकारियों की नियुक्ति तुरंत प्रभाव से की जाए.
- संत लिखमीदास महाराज जन्मस्थली को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए.
- भारतीय सेना में सैनी रेजिमेंट का गठन किया जाए.
- महात्मा ज्योतिबा फुले दंपत्ति को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए.
- आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए.
- सैनी, माली, कुशवाहा समाज की सुरक्षा के लिए SC/ST अधिनियम के तर्ज पर विशेष कानून बनाया जाए.
- महात्मा फुले दंपत्ति का संग्रहालय निर्माण करवाया जाए.
- सैनी, माली, कुशवाहा समाज के लिए अलग से बागवानी विकास बोर्ड बनाया जाए.
- सैनी, माली कुशवाहा समाज के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले फाउंडेशन का निर्माण करवाया जाए.
- राज्य सरकार द्वारा विकसित जा रही फल सब्जी और अनाज मंडी में हमारे समाज को प्राथमिकता के आधार पर दुकान और जगह आवंटित की जाए.
इन मांगों को लेकर आज पंचायत का आयोजन किया गया. पंचायत में राजस्थान से सिनी ,माली ,कुशवाहा मौर्य और शाक्य समाज के प्रमुख लोग पहुंचे और आगे आंदोलन करने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया. सभी लोगों ने सरकार द्वारा मांगे नहीं माने जाने पर 25 जुलाई के बाद रेलवे ट्रैक को जाम करने की चेतावनी दी है.
यदुवंशी सैनी समाज के जिला अध्यक्ष ने क्या कहा मामले पर?
यदुवंशी सैनी समाज के जिला अध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने बताया कि समाज के लोग 11 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की कई वर्षों से मांग कर रहे हैं. इसमें मुख्य मांग 12 प्रतिशत आरक्षण की है. जिसको लेकर समाज के लोग नेशनल हाईवे-21 भी जमा कर चुके हैं. हर बार सरकार ने आश्वासन दिया लेकिन, मांगे पूरी नहीं की गई. आज समाज के सभी लोग शहर के एक निजी मैरिज होम में इकट्ठे हुए हैं.
सैनी समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी दिया गया है. इसके अलावा सरकार को 1 महीने का अल्टीमेटम दिया है. अगर सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती तो, समाज को मजबूर होकर रेलवे ट्रैक जाम करेंगे.
Kota News: धर्मांतरण की 'द कोटा स्टोरी', मनीष पर 'मोइन खान' बनने का आरोप, पुलिस ने क्या कहा?
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान सरकार ने कैलिफोर्निया के साथ स्वच्छ ऊर्जा समझौते पर हस्ताक्षर किए, रिकॉर्ड थर्मल उत्पादन किया

राजस्थान आपातकाल की बरसी: सीएम भजनलाल शर्मा

अजमेर में मोहर्रम का अशूरा, हाईदोस की परंपरा निभाई


