Rajasthan Police: राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि, पुलिसकर्मियों को मिलेंगे पदोन्नति के अधिक अवसर
Rajasthan Police: राजस्थान पुलिस के तकनीकी संवर्ग में वर्षों से उच्च पदों में वृद्धि नहीं होने की स्थिति में कार्मिकों को पदोन्नति के उचित अवसर नहीं मिल रहे थे। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कैडर पुनर्गठन करते हुए चालक,…

सौजन्य से:- Khabar Fast
Rajasthan Police: राजस्थान पुलिस के तकनीकी संवर्ग में वर्षों से उच्च पदों में वृद्धि नहीं होने की स्थिति में कार्मिकों को पदोन्नति के उचित अवसर नहीं मिल रहे थे। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कैडर पुनर्गठन करते हुए चालक, घुड़सवार और बैंड शाखाओं में पदोन्नतियों की राह खोली है और पुलिसकर्मियों को सेवा समर्पण का एक बड़ा उपहार दिया है।
इस कैडर पुनर्गठन के निर्णय से अब तकनीकी संवर्ग में भी सिविल संवर्ग की तरह समयानुसार पदोन्नतियों हो सकेंगी। इससे पुलिसकर्मियों को पदोन्नति के अधिक अवसर प्राप्त होंगे, उनका मनोबल बढ़ेगा और पुलिस कार्यक्षमता और अधिक सुदृढ़ होगी। राज्य सरकार का यह अहम प्रयास कार्मिक कल्याण, प्रशासनिक सुधार और तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अभी तक सीमित रहे अवसर
तकनीकी संवर्ग में अभी तक सिविल, आईबी, दूरसंचार आरएसी और एमबीसी चालक, सिविल घुड़सवार और सिविल व आरएसी और एमबीसी बैंड में पदोन्नति के अवसर बेहद सीमित होने से कार्मिकों में निराशा थी। इस संवर्ग में नियुक्त कॉन्स्टेबल लंबे समय से इसी पद पर कार्यरत हैं जबकि समान वर्ष में सिविल पुलिस में नियुक्त कॉन्स्टेबल पदोन्नति प्राप्त कर सहायक उपनिरीक्षक बन गए हैं।
अब 403 उच्च पद के पदोन्नति के अवसर
स्वीकृति के अनुसार, तकनीकी संवर्ग में चालक के 331 पदों को पुर्नगठित कर उच्च पदों में वृद्धि की गई है। इनमें पुलिस निरीक्षक और सी.सी के 16 पद, उप निरीक्षक और पी.सी के 62 पद एवं हेड कॉन्स्टेबल 253 पद हैं। इसी तरह संवर्ग के बैंड वर्ग में कुल 69 उच्च पद बढ़ाए गए हैं, जिसमें उप निरीक्षक और पी.सी के 17 पद, हेड कॉन्स्टेबल के 52 पद शामिल हैं। वहीं, घुड़सवार वर्ग में उप निरीक्षक और पी.सी के 3 उच्च पद बढ़ाए गए हैं।
उच्च पदों में इस प्रकार वृद्धि हुई
सिविल, आईबी, दूरसंचार और आरएसी और एमबीसी चालक में पुलिस निरीक्षक और सी.सी के पद 17 से बढ़कर अब 33, उप निरीक्षक और पी.सी के 108 से 170, हेड कॉन्स्टेबल के पद 1046 से बढ़कर 1299 किए गए हैं। इसी प्रकार सिविल बैंड और आरएसी और एमबीसी बैंड में उप निरीक्षक के पद 10 से बढ़कर 27 और हेड कॉन्स्टेबल के पद 141 से बढ़कर 193 हो गए हैं। सिविल घुड़सवार उप निरीक्षक के पदों की संख्या 1 से बढ़ाकर अब 4 कर दी गई है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा तकनीकी संवर्ग की समस्या को देखते हुए कैडर पुनर्गठन करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया। इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राज्य बजट वर्ष 2026-27 में कैडर पुनर्गठन के लिए घोषणा की गई थी। इसी घोषणा की समयबद्ध अनुपालना में गृह विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी किए हैं।
पुलिस बल होगा और मजबूत
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि राजस्थान पुलिस बल को आधुनिक, दक्ष एवं सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। तकनीकी संवर्ग का यह पुनर्गठन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे तकनीकी शाखाओं की कार्यक्षमता और सेवा गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। आगे भी कार्मिक कल्याण एवं संगठनात्मक सुधार के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
Haryana News: हरियाणा सरकार ने ’हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024’ एवं ’नियम, 2025’ के तहत विभागाध्यक्षों द्वारा लम्बित आवेदनों के सत्यापन की समय-सीमा 15 अगस्त, 2026 तक बढ़ा दी है। साथ ही सभी विभागों को सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
Haryana Roadways Sirsa: हरियाणा रोडवेज बसों का सिरसा से अनूपगढ़ का टाइम टेबल, देखें पूरा शेड्यूल
Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आज नई दिल्ली में देश के माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के मध्य विभिन्न सामयिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
-
Uttarakhand News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, उत्तराखंड के विकास से जुड़े विषयों पर हुई बातचीत
-
हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों के लिए आई बड़ी अपडेट, अब आवेदन के सत्यापन की समय सीमा आगे बढ़ाई, देखें आदेश
-
IAS HCS Transfers: हरियाणा में IAS और HCS अफसरों के तबादले, रातोंरात बदले कई जिलों के अफसर, देखें लिस्ट
-
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी को बताया डिप्रेशन का शिकार, बोले- उन्हे हर तरफ अंधेरा नजर आता है
-
3KW Solar Panel: 3 किलोवाट के सोलर से कितनी बनती है बिजली, क्या क्या उपकरण चल सकते हैं ?, जानिये पूरी जानकारी
-
Rajasthan Police: राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि, पुलिसकर्मियों को मिलेंगे पदोन्नति के अधिक अवसर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान सरकार ने कैलिफोर्निया के साथ स्वच्छ ऊर्जा समझौते पर हस्ताक्षर किए, रिकॉर्ड थर्मल उत्पादन किया

भरतपुर पंचायत में सैनी समाज का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो रेलवे ट्रैक करेंगे जाम

राजस्थान आपातकाल की बरसी: सीएम भजनलाल शर्मा


