होमक्राइमजोधपुर में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 गुर्गे गिरफ्तार
क्राइम

जोधपुर में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 गुर्गे गिरफ्तार

जोधपुर में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 गुर्गे गिरफ्तार जोधपुर में फिरौती और हत्या जैसे मामलों को लेकर लॉरेंस गैंग लंबे समय से पुलिस के निशाने पर है. ऐसे में जोधपुर में किसी बड़ी वारदात से…

ABP News के अनुसार20 सितंबर 2026 को 06:05 pm बजे
जोधपुर में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 गुर्गे गिरफ्तार

सौजन्य से:- ABP News

जोधपुर में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 गुर्गे गिरफ्तार

जोधपुर में फिरौती और हत्या जैसे मामलों को लेकर लॉरेंस गैंग लंबे समय से पुलिस के निशाने पर है. ऐसे में जोधपुर में किसी बड़ी वारदात से पहले दो इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी कामयाबी है.

जोधपुर में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो कथित गुर्गों को पुलिस ने वारदात से पहले ही धर दबोचा. एजीटीएफ और जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की संयुक्त कार्रवाई में दोनों बदमाश एयरपोर्ट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए हैं. दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था और पंजाब से लेकर राजस्थान तक पुलिस को इनकी तलाश थी.

जोधपुर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी

एजीटीएफ और जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए लॉरेंस गैंग के दो कथित गुर्गों को गिरफ्तार किया है. दोनों की पहचान राजेंद्र उर्फ बिल्ला और जसकरण उर्फ कट्टा के रूप में हुई है.

इनपुट के बाद पुलिस की टीमें अलर्ट हुईं

जोधपुर एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई और विशेष अभियान के तहत दोनों बदमाशों को दबोच लिया गया. पुलिस के मुताबिक दोनों हत्या के मामलों में फरार चल रहे थे और पंजाब तथा राजस्थान पुलिस को इनकी तलाश थी. दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम भी घोषित था.

टारगेट का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों बदमाश जोधपुर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. हालांकि वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि जोधपुर में उनका टारगेट क्या था और उनके साथ इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे.

खास अभियान के तहत पकड़ा

एडीसीपी नरेंद्र सिंह देवड़ा के मुताबिक इनपुट मिलते ही पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया. पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया और इसी अभियान के तहत दोनों इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया.

लंबे समय से निशाने पर थी गैंग

फिरौती और हत्या जैसे मामलों को लेकर लॉरेंस गैंग लंबे समय से पुलिस के निशाने पर है. ऐसे में जोधपुर में किसी बड़ी वारदात से पहले दो इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी को पुलिस की अहम कामयाबी माना जा रहा है. फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जोधपुर में आखिर किस वारदात की तैयारी थी.

ये भी पढ़ें: 'कान खोलकर सुन लो...', मिड डे मील के चावल में मिले कंकर को भड़के CJP के आशुतोष रांका

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें