राजस्थान बीजेपी में बड़ा फेरबदल: राधामोहन की जगह संजय भाटिया बने नए प्रभारी, 2 सह-प्रभारी भी नियुक्त
राजस्थान भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने वरिष्ठ नेता संजय भाटिया को नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही संगठनात्मक तालमेल और रणनीतियों को गति देने के लिए कुलजीत चहल और कव…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने वरिष्ठ नेता संजय भाटिया को नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही संगठनात्मक तालमेल और रणनीतियों को गति देने के लिए कुलजीत चहल और कविता पाटीदार को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जयपुर: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशों पर देश भर में संगठनात्मक नियुक्तियों की नई सूची जारी की गई है, जिसमें राजस्थान पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए प्रदेश नेतृत्व की जिम्मेदारी नए हाथों में सौंपी गई है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से वरिष्ठ नेता संजय भाटिया को राजस्थान बीजेपी का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि इससे पहले ये जिम्मेदारी राधामोहन दास अग्रवाल के कन्धों पर थी।
दो सह-प्रभारियों की भी हुई तैनाती
राजस्थान में आगामी चुनावी व संगठनात्मक रणनीतियों को गति देने के लिए प्रभारी के साथ-साथ दो सह-प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने कुलजीत चहल और कविता पाटीदार को राजस्थान बीजेपी का सह-प्रभारी बनाया है। अब प्रदेश में पार्टी के कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं के समन्वय और राज्य सरकार के साथ सांगठनिक तालमेल को मजबूत करने का यह सभी नेता काम करेंगे।
सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर की बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता डॉ. सतीश पूनिया के संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। डॉ. सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश से आने वाले वरिष्ठ नेता हरीश द्विवेदी को कर्नाटक के साथ-साथ बिहार के सह-प्रभारी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन को मिलेगी नई दिशा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग की ओर से जारी आदेश पत्र के अनुसार, ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। राजस्थान में नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति से प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। जल्द ही नव-नियुक्त प्रभारी संजय भाटिया और उनकी टीम जयपुर का दौरा कर प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ पहली औपचारिक बैठक करेगी, जिसमें राज्य के आगामी राजनीतिक रोडमैप पर चर्चा होगी।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

नितिन नवीन आज आएंगे जयपुर, निकाय जीत के बाद भाजपा का 'मिशन पंचायत' जानें क्या है

अजमेर पंचायत चुनाव 2026: 10 प्रधान और 33 जिला परिषद सीटों का आरक्षण जारी, देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान में पंचायत चुनावों का ट्रेंड क्या है?: 4 चुनाव बताते हैं- जिला प्रमुख बनाने में सरकार का असर नहीं - Jaipur News


