होमक्राइमजोधपुर में एजीटीएफ की कार्रवाई: साजिश नाकाम; बड़े कारोबारी की हत्या करने पहुंचे लॉरेंस के 2 शूटर पकड़े, पंजाब में 2 की हत्या की थी - Jaipur News
क्राइम

जोधपुर में एजीटीएफ की कार्रवाई: साजिश नाकाम; बड़े कारोबारी की हत्या करने पहुंचे लॉरेंस के 2 शूटर पकड़े, पंजाब में 2 की हत्या की थी - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - AGTF Action In Jodhpur जोधपुर में एजीटीएफ की कार्रवाई:साजिश नाकाम; बड़े कारोबारी की हत्या करने पहुंचे लॉरेंस के 2 शूटर पकड़े, पंजाब में 2 की हत्या की थी - कॉपी लिंक राजस्थान एं…

Dainik Bhaskar के अनुसार21 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
जोधपुर में एजीटीएफ की कार्रवाई:  साजिश नाकाम; बड़े कारोबारी की हत्या करने पहुंचे लॉरेंस के 2 शूटर पकड़े, पंजाब में 2 की हत्या की थी - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- AGTF Action In Jodhpur

जोधपुर में एजीटीएफ की कार्रवाई:साजिश नाकाम; बड़े कारोबारी की हत्या करने पहुंचे लॉरेंस के 2 शूटर पकड़े, पंजाब में 2 की हत्या की थी

- कॉपी लिंक

राजस्थान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने जोधपुर में कार्रवाई करते हुए लॉरेंस गैंग के दो शार्प शूटरों को पकड़ लिया। दोनों शूटरों ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व आरजू बिश्नोई के कहने पर पंजाब के फाजिल्का व अबोहर में दो व्यापारियों की हत्या की थी।

दोनों मामलों में लंबे समय से वांटेड चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपी जसकरण सिंह उर्फ करण उर्फ सन्नी उर्फ कट्टा पंजाब के फाजिल्का स्थित हरसिंह रायनगर व राजिंदर उर्फ बिल्ला अबोहर स्थित बलुआना के रहने वाले हैं। पंजाब पुलिस की तरफ से दोनों पर 5-5 लाख रुपए के इनाम घोषित किया हुआ था। एजीटीएफ एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि इनपुट मिला कि मारवाड़ क्षेत्र में लॉरेंस गैंग ने एक व्यापारी को टारगेट करते हुए हत्या करने के लिए पंजाब से दो शूटर बुलाए है। दोनों जोधपुर में ठहरे हुए है।

उक्त सूचना के बाद एएसपी सिद्वांत शर्मा, डिप्टी एसपी रविन्द्र प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर सुनील जांगिड़ व रामसिंह नाथावत की टीमें जोधपुर पहुंची। टीमों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों बदमाश मारवाड़ के बड़े कारोबारी की हत्या करने के लिए आए थे। इसके संबंध में एजीटीएफ जांच कर रही है। रंगदारी के लिए पंजाब में कर चुके दो व्यापारियों की हत्या: एजीटीएफ द्वारा पकड़े गए दोनों शूटर पूर्व में पंजाब के अबोहर में कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा और फाजिल्का में साहिल सेन की हत्या कर चुके। इन्हीं मामलों में वांटेड चल रहे थे। दोनों हत्याएं गैंगस्टरों ने रंगदारी के लिए कराई थी।

वारदात कर नेपाल भाग जाते, टारगेट मिलते ही लौट आते थे

जांच में सामने आया कि लॉरेंस गैंग के लिए ये दोनों शूटर अहम हैं, क्योंकि ज्यादातर पहले से जेलों में बंद हैं। दोनों शूटर को वारदात के तुरंत बाद नेपाल भगा दिया जाता था। टारगेट मिलने पर वापस बुलाया जाता। एजीटीएफ सदस्य राकेश को इनपुट मिला कि दोनों मप्र से सिरोही होते हुए जोधपुर पहुंचे हैं। शूटरों को जोधपुर से कुछ दूरी पर एक व्यापारी पर हमला करना था।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें