बस ने साइकिल-सवार 2 बच्चों को टक्कर मारी,1 की मौत: जयपुर में हुआ हादसा; दूसरे घायल बच्चे का चल रहा इलाज, क्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Road Accident | Bus Hits Bicycle Children, One Dead बस ने साइकिल-सवार 2 बच्चों को टक्कर मारी,1 की मौत:जयपुर में हुआ हादसा; दूसरे घायल बच्चे का चल रहा इलाज, क्रेन की चपेट…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Road Accident | Bus Hits Bicycle Children, One Dead
बस ने साइकिल-सवार 2 बच्चों को टक्कर मारी,1 की मौत:जयपुर में हुआ हादसा; दूसरे घायल बच्चे का चल रहा इलाज, क्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
- कॉपी लिंक
जयपुर में झोटवाड़ा इलाके में एक बस ने साइकिल सवार दो बच्चों को टक्कर मार दी। यह हादसा कालवाड़ रोड स्थित बोरिंग चौराहे के पास सोमवार को हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और दोनों घायल बच्चों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
हॉस्पिटल में ड्रॉक्टरों ने मदीना नगर निवासी असरफ (8) को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल बच्चे का इलाज जारी है।
पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया शव
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। बस ड्राइवर की भूमिका और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
क्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
उधर, विश्वकर्मा थाना इलाके में एक नंबर चौराहे के पास क्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। एसीपी (चौमूं) कृष्णराज जांगिड़ ने बताया कि मृतक गिरिराज आगीवाल (66) रजत पथ, मानसरोवर निवासी थे और निजी कंपनी में काम करते थे। वह रोजाना की तरह विश्वकर्मा जा रहे थे। इसी दौरान एक नंबर चौराहे के पास क्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर घायल गिरिराज को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कभी 800 बच्चों से गुलजार था झुंझुनूं का ये स्कूल, अब बदहाली की कहानी कह रहा 1952 का विद्यालय, चौंके आशुतोष रांका

फर्जी आईटीसी-टैक्स चोरी: जोधपुर व बाड़मेर में सर्वे और सर्च की कार्रवाई - Jodhpur News

राजस्थान मे 30 सितंबर तक सभी पर्यटन स्थलों का होगा सुरक्षा ऑडिट


