होमक्राइमभरतपुर के ओपन जेल से फरार होकर नाइट क्लब में हत्याकांड, सुरक्षा व्यवस्था पर सवालचिंता
क्राइम

भरतपुर के ओपन जेल से फरार होकर नाइट क्लब में हत्याकांड, सुरक्षा व्यवस्था पर सवालचिंता

अर्धचालक जेल से भागे कैदियों की भूमिका की जांच जारी, भरतपुर पुलिस और जेल अधिकारियों के खिलाफ भी तफ्तीश

Navbharat Times के अनुसार14 जुलाई 2026 को 11:02 am बजे
भरतपुर के ओपन जेल से फरार होकर नाइट क्लब में हत्याकांड, सुरक्षा व्यवस्था पर सवालचिंता

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान में भरतपुर ओपन जेल से फरार होकर करीब 190 किलोमीटर दूर जयपुर के एक नाइट क्लब में जन्मदिन की पार्टी मनाना दो कैदियों को भारी पड़ गया। यहां पार्टी के दौरान हुई एक हिंसक झड़प में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

जयपुर: कानून की ढील का फायदा उठाकर भरतपुर ओपन जेल के दो कैदी रविवार शाम की हाजिरी को गच्चा देकर 190 किलोमीटर दूर जयपुर के एक नाइट क्लब में बर्थडे पार्टी मनाने पहुंच गए। लेकिन इस देर रात की पार्टी का अंजाम बेहद खूनी रहा, जहां हुई एक हिंसक झड़प में 25 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात ने ओपन जेल के सुरक्षा प्रबंधन और नियमों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने इन दोनों कैदियों समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कल्लू गुर्जर का जन्मदिन मनाने के लिए पूरा गैंग इकट्ठा हुआ

पुलिस के मुताबिक, यह खूनी वारदात सोमवार तड़के करीब 2:30 बजे मानसरोवर स्थित 'इक्का-द क्लब' में हुई। यहां हत्या के मामले में सजायाफ्ता कैदी कुलदीप उर्फ कल्लू गुर्जर का जन्मदिन मनाने के लिए पूरा गैंग इकट्ठा हुआ था। कुलदीप के साथ भरतपुर ओपन जेल का एक अन्य कैदी राजेश गुर्जर भी जेल नियमों को धता बताकर जयपुर भाग आया था।

युवती को थप्पड़ मारा, फिर जमकर हुई मारपीट

पार्टी में कुलदीप का चचेरा भाई अन्नू गुर्जर (निवासी धौलपुर) भी शामिल था, जिसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और वह जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। जश्न के दौरान, अन्नू ने कुलदीप और राजेश के दोस्त अनुज गुर्जर के साथ आई एक युवती को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने अन्नू को बुरी तरह पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में आरोपी ही उसे जयपुरिया अस्पताल छोड़कर भाग गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कैदियों का बैकग्राउंड जानें

ओपन जेल से भागे इन कैदियों की प्रोफाइल बेहद चौंकाने वाली है। कुलदीप 'गोल्डी हत्याकांड' और जयपुर सेंट्रल जेल के भीतर पाकिस्तानी नागरिक हाकरुल्ला की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वहीं, अन्नू की हत्या का मुख्य आरोपी अनुज गुर्जर, भरतपुर के डॉक्टर दंपती हत्याकांड में जमानत पर बाहर था और उसने हाल ही में इस नाइट क्लब में पार्टनरशिप ली थी।

सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल

डीसीपी राजश्री राज वर्मा ने बताया कि जांच में ओपन जेल के नियमों के उल्लंघन का एक बड़ा मामला सामने आया है। दोनों कैदी रविवार शाम की अनिवार्य गिनती में शामिल नहीं थे, फिर भी जेल प्रशासन को भनक नहीं लगी। मानसरोवर थाना प्रभारी लाखन सिंह खटाना के अनुसार, पुलिस हत्या में इन दोनों कैदियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है और इस सुरक्षा चूक के संबंध में भरतपुर पुलिस और जेल अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें