जोधपुर में इस सप्ताह भी सूखा जाएगा मानसून: सामान्य से 19 प्रतिशत कम हुई बारिश; जानें-शहर में कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Monsoon Weather Update | Rainfall Deficit Hits 19 Percent जोधपुर में इस सप्ताह भी सूखा जाएगा मानसून:सामान्य से 19 प्रतिशत कम हुई बारिश; जानें-शहर में कैसा रहेगा मौसम -…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Monsoon Weather Update | Rainfall Deficit Hits 19 Percent
जोधपुर में इस सप्ताह भी सूखा जाएगा मानसून:सामान्य से 19 प्रतिशत कम हुई बारिश; जानें-शहर में कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
जोधपुर में ये सप्ताह भी मानसून के लिहाज से सूखा ही जाएगा। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह में किसी भी तरह से बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है।
वहीं सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और हवाओं का दौर चल रहा था। इधर, मानसून में अब तक सामान्य से 19 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
सामान्य से कम हुई बारिश, तापमान स्थिर
जोधपुर में मानसून के दौरान 16 अगस्त तक 208.2 एमएम बारिश होती है। जो इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश हुई है। ऐसे में मानसून में अगस्त महीना आधा बीत जाने के बाद भी 19 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई।
इधर, लगातार चल रही हवा और मौसम में बदलाव की वजह से तापमान भी स्थिर बना हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
आगे क्या: बादल छाए रहेंगे, बारिश नहीं होगी
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 6 दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 23 अगस्त तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर एयरपोर्ट पर विमान से वाहन टकराया: पायलट और ट्रेनी NCC कैडेट बैठे थे, दोनों सुरक्षित; प्लेन को रनवे पर ले जाते वक्त हादसा - Jaipur News

जयपुर: राजस्थान के बारां-झालावाड़ जिले के लिए आज सौगातों का दिन, सीएम भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान देंगे बड़ी सौगात

कोटा में कई इलाकों में रिमझिम बारिश: अब तक सामान्य से 27 प्रतिशत कम बरसात, जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम - Kota News


