होमक्राइमगुमला में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो का बड़ा एक्शन, राजस्थान में 1868 किलो डोडा तस्करी का वांटेड गिरफ्तार - rajasthan doda smuggling suspect arrested by cbn
क्राइम

गुमला में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो का बड़ा एक्शन, राजस्थान में 1868 किलो डोडा तस्करी का वांटेड गिरफ्तार - rajasthan doda smuggling suspect arrested by cbn

गुमला में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो का बड़ा एक्शन, राजस्थान में 1868 किलो डोडा तस्करी का वांटेड गिरफ्तार केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने गुमला के बासुआ गांव से जीवन उरांव को गिरफ्तार किया है। वह राजस्थान के जयपुर में 1868…

Jagran के अनुसार24 जून 2026 को 05:50 am बजे
गुमला में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो का बड़ा एक्शन, राजस्थान में 1868 किलो डोडा तस्करी का वांटेड गिरफ्तार
 - rajasthan doda smuggling suspect arrested by cbn

सौजन्य से:- Jagran

गुमला में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो का बड़ा एक्शन, राजस्थान में 1868 किलो डोडा तस्करी का वांटेड गिरफ्तार

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने गुमला के बासुआ गांव से जीवन उरांव को गिरफ्तार किया है। वह राजस्थान के जयपुर में 1868 किलोग्राम डोडा तस्करी के एक बड़े मा ...और पढ़ें

HighLights

- केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने गुमला से वांछित जीवन उरांव को पकड़ा।

- राजस्थान के जयपुर में 1868 किलो डोडा तस्करी का मामला।

- स्थानीय पुलिस के सहयोग से बासुआ गांव में हुई गिरफ्तारी।

संवाद सहयोगी,गुमला। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की टीम ने सोमवार देर रात गुमला थाना के बासुआ गांव निवासी जीवन उरांव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे पूछताछ के लिए गुमला थाना लाया गया।

बताया जा रहा है कि जीवन उरांव राजस्थान के जयपुर में डोडा तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

राजस्थान में 1868 किलोग्राम डोडा बरामद

जानकारी के अनुसार 16 मई 2026 को राजस्थान के जयपुर में नारकोटिक्स विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में 1868 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया था। मामले की जांच के दौरान जीवन उरांव की संलिप्तता सामने आई थी।

इसके बाद से केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो उसकी तलाश में जुटी हुई थी। जांच एजेंसियों को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने गृह क्षेत्र में छिपा हुआ है।

स्थानीय पुलिस के सहयोग से संयुक्त छापेमारी

गुप्त सूचना के आधार पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। सोमवार रात बासुआ स्थित उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

सूत्रों के अनुसार आरोपी से तस्करी नेटवर्क, डोडा की आपूर्ति श्रृंखला तथा इस मामले में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल थे। नारकोटिक्स विभाग ने संकेत दिया है कि पूछताछ के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News