होमक्राइमराजस्थान में 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, डीजी और आईजी रैंक के अफसरों के साथ जिला एसपी के बदलाव
क्राइम

राजस्थान में 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, डीजी और आईजी रैंक के अफसरों के साथ जिला एसपी के बदलाव

राजस्थान सरकार ने बीती रात आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की, जिसमें 18 आईपीएस अधिकारियों के बदलाव हुए हैं और जिनमें डीजी और आईजी रैंक के अफसरों के साथ-साथ जिला एसपी के बदलाव भी शामिल हैं।

Navbharat Times के अनुसार15 जुलाई 2026 को 04:37 am बजे
राजस्थान में 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, डीजी और आईजी रैंक के अफसरों के साथ जिला एसपी के बदलाव

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर: राजस्थान में 18 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। बीती देर रात को राज्य सरकार की ओर से ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई। संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह ने की ओर से यह तबादला सूची जारी की गई है। इस तबादला सूची में डीजी रैंक के 2 अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं जबकि आईजी रैंक के 6 अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इस सूची में चार जिलों में नए एसपी भी लगाए गए हैं।जोधपुर को मिला नया पुलिस कमिश्नरडीजी रैंक के अफसरों की बात करें तो सीनियर आईपीएस अनिल पालीवाल और मालिनी अग्रवाल के तबादले किए गए हैं। अनिल पालीवाल को प्रशिक्षण और ट्रैफिक के बजाय अब डीजी होमगार्ड लगाया गया है। इसी तरह से मालिनी अग्रवाल को डीजी ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है। जोधपुर में शरत कविराज के स्थान पर अब अंशुमान सिंह भोमिया को नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। शरत कविराज को अब आईजी क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है। यानी शरत कविराज फिर से पुलिस मुख्यालय में आ गए हैं।डॉ. प्रीति चंद्रा भरतपुर रेंज की नई आईजीआईजी स्तर के अधिकारियों में कुछ रेंज के आईजी भी बदले हैं। वर्ष 2008 बेच की आईपीएस अधिकारी डॉ. प्रीति चंद्रा को भरतपुर रेंज के आईजी की जिम्मेदारी दी गई है। वर्ष 2007 बेच के आईपीएस डॉ. रवि अब अजमेर रेंज के नए आईजी होंगे। अजमेर रेंज के आईजी रहे राजेंद्र सिंह को अब आईजी सतर्कता की जिम्मेदारी दी गई है। भरतपुर रेंज आईजी रहे कैलाश विश्नोई को अब पुलिस आयोजना, आधुनिकीकरण और कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।4 जिलों के एसपी भी बदलेआईपीएस की इस ट्रांसफर लिस्ट में 4 जिलों में नए एसपी लगाए गए हैं। जयपुर आयुक्तालय के डीसीपी हेडक्वार्टर रहे आईपीएस राजेश कांवट को बालोतरा का नया एसपी लगाया गया है। प्रतापगढ़ के एसपी रहे बी. आदित्य को अब हनुमानगढ एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रतापगढ़ में वर्ष 2022 बेच के आईपीएस विशाल जांगिड़ को एसपी लगाया गया है। 2022 बेच के अधिकारी पंकज यादव को अब जोधपुर ग्रामीण का नया एसपी लगाया गया है।इन 18 IPS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर क्रसं अधिकारी का नाम (बैच) वर्तमान पद नवीन पद 1 श्री अनिल पालीवाल (1994) महानिदेशक पुलिस, प्रशिक्षण एवं यातायात, राजस्थान, जयपुर महानिदेशक एवं कमाण्डेन्ट जनरल, गृह रक्षा, राजस्थान, जयपुर 2 श्रीमती मालिनी अग्रवाल (1994) महानिदेशक एवं कमाण्डेन्ट जनरल, गृह रक्षा, राजस्थान, जयपुर महानिदेशक पुलिस, यातायात, राजस्थान, जयपुर 3 श्री शरत कविराज (2004) पुलिस आयुक्त, जोधपुर महानिरीक्षक पुलिस, अपराध शाखा, राजस्थान, जयपुर 4 श्री राजेन्द्र सिंह (2004) महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेन्ज, अजमेर महानिरीक्षक पुलिस, सतर्कता, जयपुर 5 श्री अंशुमन भोमिया (2006) महानिरीक्षक पुलिस, एस.एस.बी., जयपुर पुलिस आयुक्त, जोधपुर 6 डॉ. रवि (2007) महानिरीक्षक पुलिस, आयोजना, आधुनिकीकरण और कल्याण, राजस्थान, जयपुर महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेन्ज, अजमेर 7 श्री कैलाश चन्द्र बिश्नोई (2007) महानिरीक्षक police, भरतपुर रेन्ज, भरतपुर महानिरीक्षक पुलिस, आयोजना, आधुनिकीकरण और कल्याण, राजस्थान, जयपुर 8 डॉ. प्रीति चन्द्रा (2008) महानिरीक्षक पुलिस, कानून एवं व्यवस्था, प्रशासन, राजस्थान, जयपुर महानिरीक्षक पुलिस, भरतपुर रेन्ज, भरतपुर 9 श्री प्रदीप मोहन शर्मा (2009) निदेशक, इन्टेलीजेन्स ट्रेनिंग एकेडमी, जयपुर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात एवं प्रशासन, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर 10 श्री राजेश कुमार काँवट (2014) पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), पुलिस आयुक्तालय, जयपुर पुलिस अधीक्षक, बालोतरा 11 श्री नरेंद्र सिंह मीणा (2014) पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ कमाण्डेन्ट, 10वीं बटालियन, आर.ए.सी., बीकानेर 12 श्रीमती पी डि नित्या (2016) police अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जोधपुर 13 श्री रमेश (2020) पुलिस अधीक्षक, बालोतरा पुलिस अधीक्षक, सी.बी. (ह्युमन राइट्स एण्ड वीकर सेक्शन्स), पुलिस मुख्यालय, जयपुर 14 श्री बी आदित्य (2021) पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ 15 श्री पंकज यादव (2022) कमाण्डेन्ट, 1st बटालियन, आर.ए.सी., जोधपुर पुलिस अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीण 16 श्री अजेय सिंह राठौड़ (2022) सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त-किशनगढ़, जिला अजमेर कमाण्डेन्ट, 7वीं बटालियन, आर.ए.सी., भरतपुर 17 श्री विशाल जांगिड़ (2022) कमाण्डेन्ट, 10वीं बटालियन, आर.ए.सी., बीकानेर पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ 18 श्रीमती अनुष्ठा कालिया (2022) सहायक पुलिस अधीक्षक, बीकानेर सदर, जिला बीकानेर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), पुलिस आयुक्तालय, जयपुर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें