जयपुर की 18 निकायों में 9 सितंबर को वोटिंग: 8 सितंबर से दो चरणों में रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, जानें किस निकाय की काउंटिंग कहां होगी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Civic Body Election 2026 | Polling Parties Departure Schedule जयपुर की 18 निकायों में 9 सितंबर को वोटिंग:8 सितंबर से दो चरणों में रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, जानें किस…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Civic Body Election 2026 | Polling Parties Departure Schedule
जयपुर की 18 निकायों में 9 सितंबर को वोटिंग:8 सितंबर से दो चरणों में रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, जानें किस निकाय की काउंटिंग कहां होगी
- कॉपी लिंक
नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका) के चुनावों की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। जयपुर जिले की 18 नगरीय निकायों में पहले चरण की वोटिंग 9 सितंबर को होगी। ऐसे में इन 18 निकायों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के पास प्रचार के लिए केवल 4 दिन बचे हैं। इधर निर्वाचन शाखा ने भी अब वोटिंग करवाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 8 सितंबर को जयपुर में सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन से इन 18 निकायों में वोटिंग करवाने वाली टीमें (पोलिंग पार्टियां) रवाना की जाएंगी।
दो चरणों में होगी पार्टियां रवाना
जिला निर्वाचन शाखा ने 18 निकायों में चुनाव करवाने वाली पोलिंग पार्टियों को दो चरणों में रवाना करने का प्लान तैयार किया है। इसमें पहले चरण में सुबह 7 बजे से पार्टियां रिपोर्ट करेंगी और उसके बाद उनको ईवीएम मशीनें और जरूरी सामान देकर रवाना किया जाएगा। पहले चरण में फागी, सांभर, किशनगढ़-रेनवाल, शाहपुरा, मनोहरपुर, नरायना, दूदू, फागी, चाकसू निकायों की टीमें रवाना की जाएगी।
जबकि दूसरे चरण की टीमों को सुबह 11 बजे रिपोर्ट करना होगा। ये टीमें 11 बजे बाद खेजरोली, जोबनेर, चौंमू, कालाडेरा, बगरू, बस्सी, कानोता, जमवारामगढ़, वाटिका निकाय के लिए रवाना होंगी।
इन निकायों की यहां होगी काउंटिंग
9 सितंबर को वोटिंग पूरी होने के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीनों को जमा करवाने भवानी निकेतन नहीं आएंगी। ये टीमें निर्धारित वोटिंग काउंटिंग सेंटरों पर जाकर मशीनें जमा करवाएंगी। इसके लिए इन जगहों को निर्धारित किया है।
---
ये खबर भी पढ़ें…
Topics:
- LIVEजयपुर में बारिश से शहर जाम, अजमेर में गाड़ियां दबीं: बारां में नदियों में उफान से रास्ते बंद, अलवर में सड़कें-खेत डूबे, भरतपुर में डैम के गेट खोले
- एक गलती पर अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे प्रत्याशी: चुनाव में सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर बैनर नहीं उठाना पड़ सकता है भारी
- बात खरी हैतेजल सुपर-डुपर पर फिर घूमा 'गमछा': टिकट कटा तो आई 'आंसुओं की बाढ़'; हनुमान सेना का 'हाईटेक-प्रचार'
- कांग्रेस का वादा- 500 रुपए में जमीन के पट्टे देंगे: डोटासरा बोले- हर घर से फ्री कचरा उठाएंगे; हर साल सफाईकर्मियों की भर्ती होगी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट का बहिष्कार जारी: राजस्थान हाईकोर्ट में कल से नियमित काम शुरू करने का फैसला - Jodhpur News

जयपुर नगर निगम के 32 साल: 13 महापौर, 6 बार BJP बोर्ड, जानिए कौन रहे पहले नागरिक

'जस्टिस मेहता ने मुझसे कहा राजस्थान हाईकोर्ट से दुर्व्यवहार हुआ': पूर्व CJI गवई बोले- एक्टिंग सीजे के लिए जो सुना वो हैरान करने वाला था - Jaipur News


