होमधर्म-आस्थाउदयपुर पहुंचे 18 देशों के 32 विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स: महलों में घूमने के साथ झील में बोट राइड करेंगे; जयपुर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा - Udaipur News
धर्म-आस्था

उदयपुर पहुंचे 18 देशों के 32 विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स: महलों में घूमने के साथ झील में बोट राइड करेंगे; जयपुर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Foreign Creators Visit Udaipur | Rajasthan Tourism & Independence Day उदयपुर पहुंचे 18 देशों के 32 विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स:महलों में घूमने के साथ झील में बोट राइड करे…

Dainik Bhaskar के अनुसार9 अगस्त 2026 को 03:15 pm बजे
उदयपुर पहुंचे 18 देशों के 32 विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स:  महलों में घूमने के साथ झील में बोट राइड करेंगे; जयपुर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Foreign Creators Visit Udaipur | Rajasthan Tourism & Independence Day

उदयपुर पहुंचे 18 देशों के 32 विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स:महलों में घूमने के साथ झील में बोट राइड करेंगे; जयपुर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

- कॉपी लिंक

उदयपुर में 18 देशों के 32 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स पहुंचे। यह ग्रुप उदयपुर के ऐतिहासिक महलों, पिछोला झील में बोट राइड और बाहुबली हिल्स पर ट्रैकिंग का आनंद लेगा। इसके बाद 12 अगस्त को चित्तौड़गढ़ दुर्ग देखने के बाद यह दल जयपुर के ल

विदेश मंत्रालय के विशेष प्रोग्राम के तहत रविवार को डबोक स्थित एयरपोर्ट पर पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना, सहायक निदेशक जितेंद्र माली, विवेक जोशी और देवयानी वर्डिया ने सभी विदेशी मेहमानों की अगवानी की। विदेशी मेहमानों का पारंपरिक राजस्थानी शैली में स्वागत किया गया।

पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया- ये सभी विदेशी मेहमान 9 से 16 अगस्त तक राजस्थान की मेहमाननवाजी और संस्कृति को अनुभव करेंगे।

इन देशों के इन्फ्लुएंसर्स आए

विदेश मंत्रालय के इस दल में जमैका और सूरीनाम देश से सबसे ज्यादा 3-3 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स आए हैं। वहीं बारबाडोस, बेलिज, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, डोमिनिकन रिपब्लिक, मेक्सिको, निकारागुआ, पनामा, पेरू और त्रिनिदाद एंड टोबैगो से 2-2 सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा बोलीविया, सेंट लूसिया और सेंट विंसेंट देश से 1-1 क्रिएटर आया है।

विदेशी मेहमानों के इस हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए उदयपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां की हैं। इनके ठहरने, घूमने और सुरक्षा के सभी इंतजाम पर्यटन विभाग संभाल रहा है। साथ ही विदेश मंत्रालय के दो मीडिया लाइजनिंग अधिकारी भी इस दल के साथ मौजूद हैं।

अंग्रेजी गाइड रहेंगे साथ, हस्तशिल्प और पारंपरिक कला का लेंगे अनुभव

राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार- सभी दर्शनीय स्थलों पर विदेशी मेहमानों की सुविधा के लिए विशेष रूप से अंग्रेजी बोलने वाले गाइड तैनात किए गए हैं। उदयपुर के स्थानीय बाजारों में घूमने के दौरान ये क्रिएटर्स मेवाड़ की विश्व प्रसिद्ध कठपुतली कला, बंधेज के कपड़े, हस्तशिल्प और सिल्वर ज्वेलरी की शॉपिंग भी करेंगे। इससे स्थानीय पर्यटन और हस्तकला को बढ़ावा मिलेगा।

दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचेगी राजस्थान की पहचान

यह सभी विदेशी क्रिएटर्स अपनी-अपनी सोशल मीडिया रील्स, ब्लॉग्स, यूट्यूब वीडियो और तस्वीरों से राजस्थान की समृद्ध विरासत, झीलों की खूबसूरती और राजस्थानी संस्कृति का प्रचार करेंगे। इनके जरिए मध्य और दक्षिण अमेरिकी देशों में राजस्थान पर्यटन के डिजिटल प्रमोशन को नई दिशा और पहचान मिलेगी।

राजस्थान दौरे पर क्या-क्या करेंगे ये क्रिएटर्स?

उदयपुर में रोमांच और संस्कृति: 10 अगस्त को पिछोला झील में बोट राइड करेंगे और बाहुबली हिल्स पर ट्रैकिंग करेंगे। इसके बाद 11 अगस्त को करणी माता मंदिर में रोपवे राइड, बागोर की हवेली, सहेलियों की बाड़ी और विंटेज कार म्यूजियम देखेंगे।

चित्तौड़गढ़ में दुर्ग का दीदार: 12 अगस्त को चित्तौड़गढ़ किला देखने के बाद शाम को उदयपुर के स्थानीय बाजारों में शॉपिंग का मजा लेंगे।

जयपुर में स्वतंत्रता दिवस: 13 अगस्त को जयपुर पहुंचकर हवामहल, सिटी पैलेस और जंतर-मंतर घूमेंगे। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे और 16 अगस्त को स्वदेश लौट जाएंगे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें