18 देशों के 32 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पहुंचे उदयपुर, राजस्थान की संस्कृति और विरासत से होंगे रूबरू
18 देशों के 32 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पहुंचे उदयपुर, राजस्थान की संस्कृति और विरासत से होंगे रूबरू 18 देशों के 32 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स राजस्थान की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत का वैश्विक प्रचार करने उदयपुर पह…

सौजन्य से:- ETV Bharat
18 देशों के 32 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पहुंचे उदयपुर, राजस्थान की संस्कृति और विरासत से होंगे रूबरू
18 देशों के 32 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स राजस्थान की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत का वैश्विक प्रचार करने उदयपुर पहुंचे.
Published : August 9, 2026 at 8:32 PM IST
उदयपुर: राजस्थान की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से विदेश मंत्रालय के विशेष कार्यक्रम के तहत 18 देशों के 32 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स रविवार को उदयपुर पहुंचे. डबोक एयरपोर्ट पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने विदेशी मेहमानों का पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में तिलक लगाकर स्वागत किया.
18 देशों से पहुंचे क्रिएटर्स: इस अंतरराष्ट्रीय दल में जमैका और सूरीनाम से 3-3 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शामिल हैं. वहीं बारबाडोस, बेलिज, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, डोमिनिकन रिपब्लिक, मेक्सिको, निकारागुआ, पनामा, पेरू और त्रिनिदाद एंड टोबैगो से 2-2 सदस्य पहुंचे हैं. इसके अलावा बोलीविया, सेंट लूसिया और सेंट विंसेंट से 1-1 क्रिएटर इस राजस्थान दौरे का हिस्सा हैं.
इसे भी पढ़ें- उदयपुर में ब्रिक्स प्रतिनिधियों की बैठक, डिजिटल इकोनॉमी और ग्लोबल साउथ के सहयोग पर बनी रणनीति
झील, पहाड़ और विरासत का सफर: यह सभी क्रिएटर्स 9 से 16 अगस्त तक राजस्थान के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे. उदयपुर में दौरे के दौरान क्रिएटर्स पिछोला झील में बोट राइड के साथ बहुबली हिल्स पर ट्रैकिंग करेंगे. इसके अलावा करणी माता मंदिर में रोपवे राइड, बागोर की हवेली, सहेलियों की बाड़ी और विंटेज कार म्यूजियम का भ्रमण भी कार्यक्रम में शामिल है. स्थानीय बाजारों में वे मेवाड़ की कठपुतली कला, बंधेज वस्त्र, हस्तशिल्प और सिल्वर ज्वैलरी से रूबरू होंगे.
चित्तौड़गढ़ और जयपुर का भी करेंगे दौरा: उदयपुर के बाद यह दल चित्तौड़गढ़ दुर्ग पहुंचेगा. स्थानीय बाजारों में खरीदारी करने के बाद सभी क्रिएटर्स जयपुर के लिए रवाना होंगे. जयपुर में 13 अगस्त को हवामहल, सिटी पैलेस और जंतर-मंतर का भ्रमण होगा. इसके बाद 15 अगस्त को ये विदेशी मेहमान स्वतंत्रता दिवस समारोह के साक्षी बनेंगे और 16 अगस्त को अपने स्वदेश लौटेंगे.
सोशल मीडिया से होगा राजस्थान का प्रचार: दौरे के दौरान विदेशी क्रिएटर्स राजस्थान के पर्यटन स्थलों, झीलों, महलों, लोककला और संस्कृति से जुड़े वीडियो, रील्स, ब्लॉग और तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करेंगे. इससे मध्य और दक्षिण अमेरिकी देशों में राजस्थान की पर्यटन पहचान को डिजिटल माध्यम से बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें- ब्रिक्स सम्मेलन के लिए उदयपुर पहुंचे विदेशी प्रतिनिधि, राजस्थानी परंपरा के साथ हुआ स्वागत
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर पहुंचे 18 देशों के 32 विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स: महलों में घूमने के साथ झील में बोट राइड करेंगे; जयपुर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा - Udaipur News

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा

जयपुर में बारिश के बीच तिरंगे का जोश, सड़कों पर दिखा देशभक्ति का रंग


