जयपुर की शादी में होना था बहुत कुछ, मंगवाए थे प्राइवेट जेट, केतन- सिया का '17 करोड़ी' सपना एक झटके में टूटा
जयपुर की शादी में होना था बहुत कुछ, मंगवाए थे प्राइवेट जेट, केतन- सिया का '17 करोड़ी' सपना एक झटके में टूटा Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम• पुणे के केतन अग्रवाल और सिया गोयल की जयपुर में भव्य शाद होने वाली…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर की शादी में होना था बहुत कुछ, मंगवाए थे प्राइवेट जेट, केतन- सिया का '17 करोड़ी' सपना एक झटके में टूटा
Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•
पुणे के केतन अग्रवाल और सिया गोयल की जयपुर में भव्य शाद होने वाली थी, जिसका बजट ₹17 करोड़ का बताया जा रहा है। इस डेस्टिनेशन वेडिंग में दो स्पेशल प्राइवेट जेट भी बुक कि गए थे।
17 करोड़ का था बजट!
दरअसल, दोनों परिवारों ने इस शादी को 'रॉयल' बनाने के लिए जयपुर को चुना था। जयपुर में इसके लि एक आलीशान पैलेस बुक किया गया था। इतना ही नहीं, इस डेस्टिनेशन वेडिंग में देश-विदेश से आने वाले खास मेहमानों को आयोजन स्थल तक पहुंचाने के लिए दो स्पेशल प्राइवेट जेट (विमान) भी बुक किए जा चुके थे। बताया जा रहा है कि इन्हीं दो स्पेशल प्राइवेट जेट से खास मेहमानों और रिश्तेदारों को पुणे से जयपुर लाया जाना था। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार इस शादी के लिए ₹17 करोड़ का बजट रखा गया था। मंगेतर सिया ने ऐसे रचा चक्रव्यूह
लेकिन जब जांच की और केतन के परिवार ने शक जताया, तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। केतन के परिवार ने जब पुलिस को बताया कि उनका बेटा एक अनुभवी ट्रेकर था और वह इतनी आसानी से नहीं फिसल सकता, तो पुणे ग्रामीण पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की। पुलिस जांच में जो सच सामने आया, उसने सबके होश उड़ा दिए। यह कोई हादसा नहीं, बल्कि मंगेतर सिया गोयल द्वारा रची गई एक सुनियोजित हत्या थी।लव ट्रायंगल ने ऐसी की साजिश
पुणे पुलिस के अनुसार, सिया गोयल का पिछले एक साल से 22 वर्षीय चेतन बाबूलाल चौधरी नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सिया इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। केतन को अपने रास्ते का कांटा समझती थी। लिहाजा, केतन को रास्ते से हटाने के लिए सिया और उसके प्रेमी चेतन ने एक खतरनाक प्लान बनाया। जांच में यह भी सामने आया कि जून के पहले हफ्ते में केतन और सिया का बाली (इंडोनेशिया) में प्री-वेडिंग शूट होना था। लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर अचानक केतन का पासपोर्ट गायब हो गया, जिसकी वजह से ट्रिप रद्द करनी पड़ी। पुलिस के मुताबिक, सिया ने ही केतन का पासपोर्ट छुपाया था ताकि उसे केतन के साथ बाली न जाना पड़े।ऐसे खुला केतन के मर्डर का पूरा राज
पुलिस के अनुसार 18 जून को सिया के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले, वह केतन को ज़बरदस्ती लोहगढ़ किले पर ट्रेकिंग के बहाने ले गई। वहां इस दौरान सिया ने प्रेमी चेतन चौधरी को भी बुला लिया था । किले के एक सुनसान और खतरनाक कोने पर पहुंचते ही सिया और चेतन ने मिलकर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया।हुडी पहने घूमते शख्स पर हुआ शक
पुलिस को किले के सीसीटीवी फुटेज में तपती गर्मी के बावजूद हुडी और हेडफोन से चेहरा छुपाए घूम रहा एक संदिग्ध शख्स दिखा, जो चेतन चौधरी था। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन दुखद बात यह है कि करोड़ों की वह रॉयल वेडिंग एक दुखद और खौफनाक मर्डर मिस्ट्री में तब्दील गई। दोनों परिवारों के सपनों को इस वारदात ने चकनाचूर कर दिया। कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


