होमक्राइमजयपुर राजस्थान पुलिस का महा-अभियान, दो दिन में 16,656 वाहनों पर कार्रवाई, देखिए खास रिपोर्ट
क्राइम

जयपुर राजस्थान पुलिस का महा-अभियान, दो दिन में 16,656 वाहनों पर कार्रवाई, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः राजस्थान पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों और वीआईपी संस्कृति का प्रदर्शन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए प्रदेशभर में विशेष महा-अभियान छेड़ रखा है. DGP राजीव कुमार शर्मा के निर्देश प…

firstindianews के अनुसार9 जून 2026 को 04:33 am बजे
जयपुर राजस्थान पुलिस का महा-अभियान, दो दिन में 16,656 वाहनों पर कार्रवाई, देखिए खास रिपोर्ट

सौजन्य से:- firstindianews

जयपुरः राजस्थान पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों और वीआईपी संस्कृति का प्रदर्शन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए प्रदेशभर में विशेष महा-अभियान छेड़ रखा है. DGP राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के पांचवें और छठे दिन राज्य के सभी जिलों में व्यापक नाकाबंदी और वाहन जांच अभियान संचालित किया गया, जिसमें मात्र दो दिनों के भीतर 16,656 वाहनों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई.

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (यातायात) डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़कों पर कानून का राज स्थापित करना तथा आमजन के लिए सुरक्षित यातायात वातावरण सुनिश्चित करना है. इसके तहत वाहनों में किए गए अवैध मॉडिफिकेशन, अनधिकृत लाल-नीली बत्तियां, फ्लैशर एवं स्ट्रोब लाइट, प्रेशर हॉर्न, काली फिल्म, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट और वाहनों पर लिखे गए अनधिकृत शब्दों एवं प्रतीकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.अभियान के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई वाहन के शीशों पर अवैध रूप से काली फिल्म लगाने और नियमों के विपरीत नंबर प्लेटों का उपयोग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ की गई. पुलिस ने दो दिनों में काली फिल्म लगे 6,406 वाहनों तथा नियम विरुद्ध नंबर प्लेटों वाले 4,621 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की.इसके अलावा वाहनों पर अनधिकृत शब्द, पदनाम और चिन्ह अंकित करने के 2,228 मामले सामने आए, जबकि 1,533 वाहनों में संरचनात्मक बदलाव (मॉडिफिकेशन) पाए गए. अनधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर और स्ट्रोब लाइट लगाने वाले 998 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई. वहीं ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले प्रेशर हॉर्न और एयर हॉर्न के 870 मामलों में भी चालान और अन्य कानूनी कार्रवाई की गई.

अभियान के दौरान कोटा शहर पुलिस सबसे अधिक सक्रिय नजर आई. कोटा सिटी पुलिस ने दो दिनों में 1,899 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया. वहीं झालावाड़ पुलिस ने अभियान के छठे दिन अकेले 813 वाहनों पर कार्रवाई कर विशेष उपलब्धि दर्ज की. राजधानी जयपुर में डीसीपी ट्रैफिक की टीम ने दोनों दिनों में 1,268 यातायात नियम उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कर सख्त संदेश दिया.डॉ. बी.एल. मीणा ने स्पष्ट कहा कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक निरंतर और गंभीर प्रयास है. उन्होंने कहा कि अवैध बत्तियों और हूटर के माध्यम से विशेषाधिकार का प्रदर्शन करने वालों, तेज प्रेशर हॉर्न बजाकर आमजन को परेशान करने वालों तथा काली फिल्म की आड़ में कानून से बचने की कोशिश करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा.

उन्होंने प्रदेशवासियों से यातायात नियमों का पालन करने और अपने वाहनों को निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है. राजस्थान पुलिस का यह विशेष अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाती रहेगी.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News