नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन कल से: जयपुर निगम के लिए 15 RO ऑफिस बनाए; पाली नगर निगम, फतेहपुर नगर परिषद में वोटिंग की डेट बदली - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Municipal Corporation Election: 15 RO Offices Set For Nominations नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन कल से:जयपुर निगम के लिए 15 RO ऑफिस बनाए; पाली नगर निगम, फतेहपुर नगर पर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Municipal Corporation Election: 15 RO Offices Set For Nominations
नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन कल से:जयपुर निगम के लिए 15 RO ऑफिस बनाए; पाली नगर निगम, फतेहपुर नगर परिषद में वोटिंग की डेट बदली
- कॉपी लिंक
प्रदेश में नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका) चुनावों की कल (27 अगस्त) कल लोकसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने शुरू हो जाएंगे। अलग-अलग जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारियों ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार प्रत्याशियों को नामांकन भरने के लिए केवल तीन दिन का समय मिलेगा।
आयोग ने 27 से 31 अगस्त तक नामांकन पत्र भरने का समय रखा है, लेकिन 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त रविवार को छोड़कर प्रत्याशी केवल 27, 29 और 31 अगस्त के दिन ही नामांकन पत्र भर सकेंगे। इधर निर्वाचन आयोग ने धार्मिक आस्था और आमजन की भावनाओं को देखते हुए नगर निगम पाली और नगर परिषद फतेहपुर (सीकर) में वोटिंग की डेट को बदला है।
जयपुर नगर निगम में नामांकन के लिए जिला निर्वाचन शाखा ने इस बार 15 रिटर्निंग ऑफिसर (RO) के ऑफिस खोले है, जहां प्रत्याशियों के नामांकन भरवाए जाएंगे। इस बार 150 वार्डो में हर 10 वार्ड पर एक RO ऑफिस खोला है, जहां इन वार्डो में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी नामांकन पत्र भर सकेंगे।
वहीं चुनाव करवाने संबंधि ट्रेनिंग आज से शुरू हो गई। जयपुर जिले की सभी नगरीय निकायों में चुनाव करवाने के लिए 13076 पीठासीन अधिकारी (पीआरओ) और मतदान अधिकारी (पीओ) को दो सेशन में ट्रेनिंग दी जाएगी।
नगर परिषद के लिए यहां व्यवस्था
- शाहपुरा नगर परिषद के लिए उपखण्ड कार्यालय शाहपुरा (न्यायालय कक्ष) कमरा न. 10
- चौमूं नगर परिषद के लिए उपखण्ड कार्यालय चौमूं (न्यायालय कक्ष) कमरा न. 2
इस बार नहीं होगी होम वोटिंग की सुविधा
लोकसभा चुनाव में भले ही केन्द्रीय निर्वाचन आयोग ने बुजुर्ग मतदाताओं को राहत देते हुए होम वोटिंग की सुविधा दी हो, लेकिन इन निकाय चुनाव में राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी व्यवस्था नहीं की है। अब हर वर्ग के मतदाता चाहे बुजुर्ग और बीमार हो, उसे वोट देने के लिए पोलिंग बूथ (मतदान केन्द्र) पर जाना होगा।
पाली, सीकर में वोटिंग की डेट बदली
पाली नगर निगम में प्रस्तावित वोटिंग डेट 9 सितंबर के बजाए 11 सितंबर को करवाए जाएंगे। जैन समाज का पर्युषण महापर्व के चलते वोटिंग डेट में बदलाव किया गया है। इसी तरह सीकर जिले की नगर परिषद फतेहपुर में 11 सितंबर को वोटिंग करवाना प्रस्तावित था, लेकिन इसे बदलकर आयोग ने अब 9 सितंबर कर दिया। यहां भाद्रपद अमावस्या पर विभिन्न कुलदेवियों के मंदिर है। इसमें आने वालों की भक्तों की भीड़ को देखते हुए यह बदलाव किया गया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा में कल हल्की बारिश के आसार: अब तक सामान्य से 31% कम बरसात, जानिए बांधों की स्थिति - Kota News

मूंग के दाने जितने छोटे लड्डू गोपाल! उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई अद्भुत सूक्ष्म कलाकृति

जयपुर: दरगाह विवाद में हिंदू पक्ष ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब, जिला अदालत की सुनवाई जारी रखने की मांग


