कृषि यंत्रों पर अनुदान आवेदन शुरू: पात्र किसान 15 जुलाई तक कर सकते ऑनलाइन आवेदन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड अनिवार्य - Patparipura (Bayana) News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Bharatpur - Patparipura - Rajasthan Krishi Yantra Subsidy: Apply Online By July 15 कृषि यंत्रों पर अनुदान आवेदन शुरू:पात्र किसान 15 जुलाई तक कर सकते ऑनलाइन आवेदन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड अ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Bharatpur
- Patparipura
- Rajasthan Krishi Yantra Subsidy: Apply Online By July 15
कृषि यंत्रों पर अनुदान आवेदन शुरू:पात्र किसान 15 जुलाई तक कर सकते ऑनलाइन आवेदन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड अनिवार्य
- कॉपी लिंक
राजस्थान कृषि विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी श्रेणियों के किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है।
सामरी कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि राज्य सरकार ने कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए पोर्टल खोल दिया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग सहित सभी पात्र किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से समय पर आवेदन करने की अपील की है।
योजना का लाभ उठाने के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड (मिट्टी जांच रिपोर्ट) अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक अपने खेत की मिट्टी की जांच नहीं करवाई है, उन्हें जल्द से जल्द यह कार्ड बनवाना होगा। बिना मिट्टी जांच रिपोर्ट के कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
धर्मेंद्र कुमार ने किसानों से जनआधार, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, भूमि संबंधी दस्तावेज और मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसे आवश्यक कागजात तैयार रखने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि कृषि यंत्रीकरण से खेती की लागत कम होती है और उत्पादन बढ़ता है, इसलिए अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


