जयपुर में नाबालिग स्कूली छात्रा से दुष्कर्म: मोबाइल पर दोस्ती का फायदा उठाकर किया गया अपराध
जयपुर में 15 साल की स्कूल छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है, आरोपी ने मोबाइल पर बातचीत कर दोस्ती की और फिर मिलने के बहाने बुलाकर उसका अपहरण कर लिया और दुष्कर्म किया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Minor Rape Case | 15 Year Old School Student Kidnapped
जयपुर में 15 साल की स्कूल छात्रा से रेप:मोबाइल कॉल पर बातचीत कर की दोस्ती; मिलने के बहाने बुलाकर किया था किडनैप
- कॉपी लिंक
जयपुर में 15 साल की स्कूल छात्रा से रेप किया गया। मोबाइल पर बातचीत करते हुए आरोपी युवक ने छात्रा से दोस्ती की। मिलने के बहाने बुलाकर किडनैप कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने नाबालिग को ढूंढ कर उसके बयानों के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट
पुलिस ने बताया- जयपुर की रहने वाली 15 साल की लड़की से रेप हुआ। वह प्राइवेट स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ती है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई थी। आरोपी ने मोबाइल देकर उसके साथ लगातार बातचीत कर दोस्ती बढ़ा ली। आरोप है कि 2 जून को मिलने के बहाने नाबालिग को घर के पास बुलाया। धोखे से बुलाकर बहला-फुसलाकर आरोपी युवक उसका किडनैप कर ले गया। जबरदस्ती करने के दौरान आरोपी ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर मारने की धमकी देकर घर के पास छोड़कर भाग निकला।
परिजन ने किडनैपिंग का दर्ज कराया था मामला
परिजनों ने 2 जून को लापता नाबालिग बेटी को लेकर किडनैपिंग का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस के ढूंढने के दौरान उसी रात नाबालिग को घर के पास से ही ढूंढ निकाला। नाबालिग पीड़िता के बयान दर्ज करने पर उसने बताया कि आरोपी युवक ने उसका किडनैप कर रेप किया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस ने सोमवार रात दबिश देकर आरोपी युवक को अरेस्ट किया। एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद बुधवार दोपहर उसे जेसी भेज दिया गया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

403 उच्च पदों पर पुलिसकर्मियों को मिलेंगे पदोन्नति के अधिक अवसर: सीएम शर्मा

राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, चालक, घुड़सवार और बैंड विंग में बढ़े 403 उच्च पद

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का एक्शन, 21 दिन में 1.65 लाख से अधिक वाहनों के काटे चालान


