राजस्थान के 15 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट: धौलपुर में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा, श्रीगंगानगर में पारा 40°C के पार - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Update | Rain Alert In Jaipur, Dholpur & East Districts राजस्थान के 15 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट:धौलपुर में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा, श्रीगंगानगर में…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Weather Update | Rain Alert In Jaipur, Dholpur & East Districts
राजस्थान के 15 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट:धौलपुर में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा, श्रीगंगानगर में पारा 40°C के पार
- कॉपी लिंक
राजस्थान में शुक्रवार को 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, 22 अगस्त को 13 जिलों में यलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने 23 अगस्त से चार-पांच दिन तक राज्य में मानसून के कमजोर रहने की संभावना जताई है।
इससे पहले, गुरुवार को धौलपुर में सबसे ज्यादा 29 MM बरसात हुई। वहीं, राजधानी जयपुर में जेएलएन मार्ग पर सबसे ज्यादा 17 MM पानी बरसा हुई। कोटा, झालावाड़, भरतपुर, दौसा के इलाकों में भी हल्की बारिश बरसात हुई।
प्रदेश में पिछले दिनों ज्यादातर इलाकों में बारिश नहीं होने से पारा चढ़ने लगा। श्रीगंगानगर 40.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ गुरुवार को प्रदेश में सबसे गर्म रहा।
ये शहर सबसे गर्म रहे
मानसून के बड़े अपडेट्स
धौलपुर में 1 इंच से ज्यादा पानी बरसा : पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में गुरुवार को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात धौलपुर में 29 MM हुई। धौलपुर के बसाईनवांब इलाके में 19, अलवर के टहला में 16, बारां के शाहबाद में 17, बारां शहर में 16 और टोंक में 11 MM बरसात हुई। कोटा, झालावाड़, भरतपुर, दौसा में भी हल्की बारिश (10 MM से कम) हुई।
ज्यादातर इलाकों में कमजोर रहेगा मानसून : मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- वर्तमान में पूर्वी भारत के ऊपर बना वेल मार्क लो प्रेशर सिस्टम कमजोर होकर लो प्रेशर में तब्दील हो चुका है। मानसून ट्रफ लाइन अभी अमृतसर, निजामाबाद, फतेहगढ़, हरदोई होकर इस लो-प्रेशर सिस्टम से गुजरते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राई रहेगा। हालांकि श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और आसपास के क्षेत्रों में 21 से 23 अगस्त के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा, अजमेर संभाग के अधिकांश भागों में भी एक सप्ताह मानसून कमजोर रहने की प्रबल संभावना है।
राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल
जयपुर में जेएलएन मार्ग पर 17MM बरसात
राजधानी जयपुर में गुरुवार सुबह से दोपहर तक हल्की धूप रही। दोपहर बाद शहर में मौसम बदलाव हुआ। बादल छाने के बाद कुछ इलाकों में बारिश हुई। शहर में जेएलएन मार्ग, अजमेरी गेट, रामबाग, 22 गोदाम, ट्रांसपोर्ट नगर, मालवीय नगर समेत कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। जेएलएन मार्ग पर 17 व जयपुर एयरपोर्ट पर 1.4 MM बारिश दर्ज हुई। जयपुर शहर का अधिकतम तापमान 34.3 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
अलवर में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश
अलवर में करीब एक सप्ताह बाद गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला। शहर में सुबह बादल छाए और दोपहर में धूप खिलने के बाद शाम करीब साढ़े 5 बजे कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। करीब आधा घंटे बारिश से शहर में कुछ जगह पानी भर गया और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 21 से 23 अगस्त तक भी गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
अजमेर में दिनभर छाए रहे बादल
अजमेर में कई दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई है। आसमान में रोजाना बादल बन रहे हैं, लेकिन अच्छी बारिश नहीं होने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। बादलों की आवाजाही गुरुवार को भी जारी रही। मौसम विभाग ने 21 अगस्त को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अजमेर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.1 और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोटा में उमस से लोग परेशान
कोटा शहर में दिनभर बादलों की आवाजाही रही। हल्की धूप भी खिली रही। हालांकि दिन का तापमान 1 डिग्री तक गिरा। लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने दो दिन कोटा संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया है
उदयपुर में बारिश का बढ़ रहा इंतजार
उदयपुर में गुरुवार सुबह से बादल छाए रहे। इसके बाद दिनभर धूप निकली। शाम को आसमान में वापस बादलों ने जगह बना ली। दिनभर में उदयपुर में कहीं बारिश नहीं हुई। उदयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम 23.2 डिग्री दर्ज किया गया।
जोधपुर में छाए रहे बादल, बरसे नहीं
जोधपुर में गुरुवार को मौसम सामान्य रहा। दिन में बादल छाए रहे। शहर का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 0.1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश नहीं होने की संभावना जताई है।
सीकर में उमस, तापमान 36 डिग्री सेल्सियस
सीकर में गुरुवार सुबह से उमस का जोर रहा। दिनभर बादलों की आवाजाही रही। सुबह हल्के बादल छाए, फिर धूप निकली। शहर में बारिश नहीं हुई। दिनभर हवा नहीं चली तो लोगों को उमस महसूस हुई। सीकर में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 24.9 डिग्री दर्ज किया गया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan Weather: राजस्थान में आज 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 23 अगस्त से मानसून होगा कमजोर

'शुद्ध आहार–मिलावट पर वार': जयपुर में 2865 किलो दूषित मिठाइयां नष्ट, अलवर में 10,070 किलो मसाले जब्त

Rajasthan Weather Update: जयपुर में बारिश के बाद बदला मौसम, 11 जिलों में अलर्ट


