एमपी-राजस्थान के 15 से ज्यादा शहरों में बाढ़ जैसे हालात: भोपाल में स्कूल बंद, बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं; यूपी में गंगा का पानी हाईवे पर आया
- Hindi News - National - UP & Bihar Flood Alert | Ganga Yamuna Overflowing | MP Schools Closed LIVEएमपी-राजस्थान के 15 से ज्यादा शहरों में बाढ़ जैसे हालात:भोपाल में स्कूल बंद, बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं; यूपी में…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- UP & Bihar Flood Alert | Ganga Yamuna Overflowing | MP Schools Closed
LIVEएमपी-राजस्थान के 15 से ज्यादा शहरों में बाढ़ जैसे हालात:भोपाल में स्कूल बंद, बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं; यूपी में गंगा का पानी हाईवे पर आया
- कॉपी लिंक
देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश और राजस्थान के 15 से ज्यादा शहरों में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। एमपी के भोपाल, रायसेन, उज्जैन, देवास सहित कई शहरों में रविवार रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। भोपाल में नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
राजस्थान के जयपुर स्थित कानोता और झालावाड़ का कालीखाड़ डैम ओवरफ्लो हो गया है। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में रविवार रात सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। बाड़मेर में भी सड़कें लबालब हो गईं। रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी, हॉस्पिटल रोड समेत प्रमुख इलाकों में 2 से 4 फीट तक पानी भर गया। कई जगह दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया।
यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। फर्रुखाबाद-बिजनौर में गंगा नदी का पानी हाईवे के ऊपर बह रहा है। कई सड़कें डूब गई हैं। 40 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। लोग सड़कों पर टेंट लगाकर रह रहे हैं। काशी में सभी 84 घाटों को जोड़ने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं। गंगा का पानी मणिकर्णिका घाट तक पहुंच गया है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें
मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
सिक्किम के बारदांग में रातभर हुई तेज बारिश से 20 माइल के पास NH-10 पर मलबा आ गया। इससे सड़क बंद हो गई। इससे कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है। मौके पर अधिकारी और सड़क साफ करने वाली टीमें पहुंच गई हैं।
NH-10 सिक्किम को पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाला अहम मार्ग है। इसी रास्ते से स्थानीय लोगों, पर्यटकों, व्यावसायिक वाहनों और जरूरी सामान की आवाजाही होती है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से काशी विश्वनाथ मंदिर के 6 प्रवेश द्वारों में से मुख्य गंगा द्वार को बंद कर दिया गया है। गंगा का पानी बढ़ने से घाटों पर आने-जाने में भी परेशानी हो रही है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के सभी जिलों में देर रात से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
हरियाणा में एक दिन के ब्रेक के बाद आज से 13 अगस्त तक प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 10, 11 और 13 अगस्त को प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
बिहार में मानसून एक्टिव है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में करीब 40Kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
एमपी में सोमवार को भी 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल में तो रात भर से तेज बारिश हो रही है। उज्जैन संभाग में भी बारिश जारी है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
राजस्थान में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज से राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताते हुए 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
यूपी के सभी 75 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। ललितपुर और महोबा में भारी से भारी बारिश का अलर्ट है। गंगा, यमुना, शारदा और सरयू समेत 10 से ज्यादा नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। पूरी खबर पढ़ें
- कॉपी लिंक
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर का कानोता बांध छलका; बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें बनीं दरिया

राजस्थान के दक्षिणी, पूर्वी जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है

राजस्थान स्कूल में आज छुट्टी: क्या 10 अगस्त 2026 को स्कूल बंद हैं? आईएमडी बारिश चेतावनी और नवीनतम अपडेट देखें


