होमक्राइमस्मार्ट रोडवेज; 144 नई ब्लू लाइन बस, जयपुर को मिलेंगी 8 बसें - Jaipur News
क्राइम

स्मार्ट रोडवेज; 144 नई ब्लू लाइन बस, जयपुर को मिलेंगी 8 बसें - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Smart Roadways; 144 New Blue Line Buses, Jaipur To Get 8 Buses स्मार्ट रोडवेज; 144 नई ब्लू लाइन बस, जयपुर को मिलेंगी 8 बसें - कॉपी लिंक राजस्थान रोडवेज यात्रियों के सफर को सुरक…

Dainik Bhaskar के अनुसार25 जुलाई 2026 को 04:35 am बजे
स्मार्ट रोडवेज; 144 नई ब्लू लाइन बस, जयपुर को मिलेंगी 8 बसें - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Smart Roadways; 144 New Blue Line Buses, Jaipur To Get 8 Buses

स्मार्ट रोडवेज; 144 नई ब्लू लाइन बस, जयपुर को मिलेंगी 8 बसें

- कॉपी लिंक

राजस्थान रोडवेज यात्रियों के सफर को सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा तकनीकी बदलाव करने जा रहा है। निगम के बेड़े में 144 नई बीएस-VI 3X2 ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें शामिल की गई हैं। इन बसों को रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के हीरापुरा बस टर्मिनल से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रोडवेज मुख्यालय के अनुसार प्रत्येक बस की कीमत 30.83 लाख रुपए है। नई बसों का आवंटन प्रदेश के 23 डिपो में किया है। सबसे अधिक 19 बसें कोटा डिपो को मिली हैं। जयपुर के वैशाली नगर डिपो को पांच और विद्याधर नगर डिपो को तीन बसें आवंटित की गई हैं।

नई बसों में सुविधाएं, महिला सुरक्षा पर मजबूत नजर

पूरी बस की रियल टाइम मॉनिटरिंग; वैशाली नगर डिपो की पांच बसें प्रदेश की पहली रोडवेज बसें होंगी। पूरी बस की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी। रोडवेज एमडी पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि इससे महिला सुरक्षा मजबूत होगी और टिकट चोरी सहित अन्य घटनाओं पर भी नजर रखी जा सकेगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें