होमक्राइमगंगरार, कपासन, निंबाहेड़ा और बड़ीसादड़ी को मिले नए डीएसपी: 141 डीएसपी के ट्रांसफर लिस्ट जारी, गंगरार में DSP के APO के बाद खाली था पद - Chittorgarh News
क्राइम

गंगरार, कपासन, निंबाहेड़ा और बड़ीसादड़ी को मिले नए डीएसपी: 141 डीएसपी के ट्रांसफर लिस्ट जारी, गंगरार में DSP के APO के बाद खाली था पद - Chittorgarh News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Chittorgarh - 141 DSP Transfer List Out | Rajasthan Police Shakeup गंगरार, कपासन, निंबाहेड़ा और बड़ीसादड़ी को मिले नए डीएसपी:141 डीएसपी के ट्रांसफर लिस्ट जारी, गंगरार में DSP के APO के…

Dainik Bhaskar के अनुसार9 जून 2026 को 05:04 am बजे
गंगरार, कपासन, निंबाहेड़ा और बड़ीसादड़ी को मिले नए डीएसपी:  141 डीएसपी के ट्रांसफर लिस्ट जारी, गंगरार में DSP के APO के बाद खाली था पद - Chittorgarh News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Chittorgarh

- 141 DSP Transfer List Out | Rajasthan Police Shakeup

गंगरार, कपासन, निंबाहेड़ा और बड़ीसादड़ी को मिले नए डीएसपी:141 डीएसपी के ट्रांसफर लिस्ट जारी, गंगरार में DSP के APO के बाद खाली था पद

- कॉपी लिंक

राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर की ओर से पुलिस उप अधीक्षकों (डीएसपी) के बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। जारी आदेशों में प्रदेशभर के 141 डीएसपी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल का असर चित्तौड़गढ़ जिले पर भी पड़ा है, जहां जिले के कई

लंबे समय से खाली चल रहे कुछ पदों पर भी अब अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।

गंगरार और कपासन में नए डीएसपी की नियुक्ति

ट्रांसफर सूची के अनुसार गंगरार डिवीजन में उदय सिंह चुंडावत को नया डीएसपी लगाया गया है। चुंडावत इससे पहले भीलवाड़ा साइबर क्राइम में पुलिस उप अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। गंगरार का पद पिछले कुछ समय से चर्चा में रहा था, क्योंकि पूर्व डीएसपी शिवन्या चौधरी को एपीओ किए जाने के बाद यह पद खाली हो गया था।

वहीं कपासन डिवीजन में भी बदलाव किया गया है। एसीबी में कार्यरत हरीश भारती को कपासन का नया डीएसपी बनाया गया है। वर्तमान डीएसपी हरजी लाल यादव का तबादला जयपुर पुलिस आयुक्तालय के बस्सी क्षेत्र में कर दिया गया है।

ऐसे में कपासन में भी नए अधिकारी अब जिम्मेदारी संभालेंगे।

निंबाहेड़ा और ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव

जिले के निंबाहेड़ा सर्किल में भी नए अधिकारी की नियुक्ति की गई है। यहां कार्यरत डीएसपी बद्रीलाल भांड का तबादला सिरोही कर दिया गया है। उनकी जगह ट्रैफिक डीएसपी शिवलाल टेलर को निंबाहेड़ा भेजा गया है।

इसी क्रम में जोधपुर ग्रामीण के भोपालगढ़ क्षेत्र में कार्यरत डीएसपी भूराराम खिलेरी को ट्रैफिक शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बड़ीसादड़ी में भी बदली कमान

जिले के बड़ीसादड़ी डिवीजन में भी नेतृत्व परिवर्तन किया गया है। यहां कार्यरत डीएसपी देशराज कुलदीप का तबादला अलवर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में कर दिया गया है।

उनकी जगह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में कार्यरत उप अधीक्षक हरिश्चंद्र सिंह को बड़ीसादड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस तरह चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार, कपासन, निंबाहेड़ा और बड़ीसादड़ी जैसे जरूरी पुलिस सर्किलों में नए अधिकारियों की नियुक्ति हो गई है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News