होमक्राइमराजस्थान पुलिस के बेड़े में बड़ा फेरबदल, उपाधीक्षक रैंक के 141 आरपीएस अधिकारियों के तबादले
क्राइम

राजस्थान पुलिस के बेड़े में बड़ा फेरबदल, उपाधीक्षक रैंक के 141 आरपीएस अधिकारियों के तबादले

राजस्थान पुलिस के बेड़े में बड़ा फेरबदल, उपाधीक्षक रैंक के 141 आरपीएस अधिकारियों के तबादले पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश, कई सर्किल के बदले गए वृत्ताधिकारी. Published : June 9, 2026 at 1:46 PM IST जयपुर: राजस्थान पुलिस…

ETV Bharat के अनुसार9 जून 2026 को 09:26 am बजे
राजस्थान पुलिस के बेड़े में बड़ा फेरबदल, उपाधीक्षक रैंक के 141 आरपीएस अधिकारियों के  तबादले

सौजन्य से:- ETV Bharat

राजस्थान पुलिस के बेड़े में बड़ा फेरबदल, उपाधीक्षक रैंक के 141 आरपीएस अधिकारियों के तबादले

पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश, कई सर्किल के बदले गए वृत्ताधिकारी.

Published : June 9, 2026 at 1:46 PM IST

जयपुर: राजस्थान पुलिस के बेड़े में बड़ा बदलाव हुआ है. पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में उपाधीक्षक रैंक के 141 आरपीएस अधिकारियों के तबादले किए. पुलिस मुख्यालय के एडीजी (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ ने यह आदेश जारी किए.

तबादला सूची के अनुसार, मदन लाल मीना को वृत्ताधिकारी, मूंडवा (नागौर), हनुमान सिंह राठौड़ को वृत्ताधिकारी रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर), प्रदीप सिंह चारण को वृत्ताधिकारी ओसियां (जोधपुर ग्रामीण), अनिल कुमार जोशी को वृत्ताधिकारी बूंदी, आशीष कुमार भार्गव को वृत्ताधिकारी शाहबाद (बारां), उदय सिंह चूंडावत को वृत्ताधिकारी गंगरार (चित्तौड़गढ़), रतन सिंह राजपुरोहित को एसीपी ट्रैफिक, जोधपुर पश्चिम, लक्ष्मीनारायण सैनी को वृत्ताधिकारी शाहपुरा (जयपुर), सत्यनारायण गोदारा को वृत्ताधिकारी भवानीमंडी (झालावाड़), ओमप्रकाश को वृत्ताधिकारी नैनवा (बूंदी), अशोक कुमार आंजना को वृत्ताधिकारी रेवदर (सिरोही), विष्णु कुमार खत्री को वृत्ताधिकारी श्रीगंगानगर, हरजीलाल यादव को एसीपी बस्सी (जयपुर), हरीश भारती को वृत्ताधिकारी कपासन (चित्तौड़गढ़), अनिल जसोरिया को वृत्ताधिकारी नागौर, सुनील कुमार जाखड़ को वृत्ताधिकारी अलवर ग्रामीण, दिनेश कुमार को वृत्ताधिकारी पीपलखूंट (प्रतापगढ़), नेमीचंद को वृत्ताधिकारी भीलवाड़ा सदर, पूनम भरगड़ को वृत्ताधिकारी बीदासर (चूरू), श्याम सिंह को वृत्ताधिकारी बागीदौरा (बांसवाड़ा) लगाया गया है.

हेमेंद्र शर्मा को एसीपी मानसरोवर लगाया: इसी प्रकार रूप सिंह को वृत्ताधिकारी सराड़ा (सलूंबर), अब्दुल रहमान को वृत्ताधिकारी सागवाड़ा (डूंगरपुर), सुगन सिंह को वृत्ताधिकारी नवलगढ़ (झुंझुनू), जोगेंद्र सिंह राजावत को वृत्ताधिकारी कठूमर (अलवर), विक्रम सिंह चौहान को वृत्ताधिकारी रावतसर (हनुमानगढ़), हेमेंद्र शर्मा को एसीपी मानसरोवर (जयपुर), हजारी लाल खटाना को वृत्ताधिकारी कुचामन (कुचामन-डीडवाना), भंवरलाल बुनकर को वृत्ताधिकारी भोपालगढ़ (जोधपुर), श्रवणदास संत को वृत्ताधिकारी वल्लभनगर (उदयपुर), राजेश ढाका को वृत्ताधिकारी सीकर ग्रामीण, अरुण कुमार को वृत्ताधिकारी कोटा ग्रामीण, गिरधर सिंह को वृत्ताधिकारी सिवाना (बालोतरा), सत्येंद्र सिंह नेगी को एसीपी सोडाला (जयपुर), रमेंद्र सिंह हाड़ा को वृत्ताधिकारी जैतारण (ब्यावर) लगाया है.

शिव कुमार भारद्वाज होंगे एसीपी झोटवाड़ा: मंगलेश चूंडावत को वृत्ताधिकारी पाली शहर, संदीप सिंह को एसीपी जोधपुर सेंट्रल, रामनाथ सिंह गुर्जर को वृत्ताधिकारी नगर (डीग), जितेंद्र सिंह को वृत्ताधिकारी कुंभलगढ़ (राजसमंद), सतीश कुमार मीना को वृत्ताधिकारी गुलाबपुरा (भीलवाड़ा), गजेंद्र सिंह को वृत्ताधिकारी चूरू, नीरज भारद्वाज को वृत्ताधिकारी भुसावर (भरतपुर), रोहित श्रीवास्तव को वृत्ताधिकारी रूपवास (भरतपुर), मनीष देव विश्वकर्मा को वृत्ताधिकारी बिलाड़ा (जोधपुर), नतीशा जाखड़ को एसीपी प्रतापनगर (जोधपुर), नरेंद्र कुमार पारीक को एसीपी बोरानाडा (जोधपुर), शिव कुमार भारद्वाज को एसीपी झोटवाड़ा (जयपुर) लगाया है.

पढ़ें:राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 RPS अधिकारियों के तबादले, कई पुराने आदेश रद्द

इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला: आकांक्षा कुमारी को वृत्ताधिकारी खाजूवाला (बीकानेर), अशोक कुमार कनखेड़िया को वृत्ताधिकारी उनियारा (टोंक), कैलाश चंद खटीक को वृत्ताधिकारी मनोहरथाना (झालावाड़), जयसिंह को वृत्ताधिकारी आसींद (भीलवाड़ा), शिवराज सिंह को वृत्ताधिकारी मसूदा (ब्यावर), जयप्रकाश बेनीवाल को वृत्ताधिकारी अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर), अजीत पाल को वृत्ताधिकारी डेगाना (नागौर), विजय कुमार आर्य को वृत्ताधिकारी अजमेर ग्रामीण, दुलीचंद गुर्जर को वृत्ताधिकारी सरमथुरा (धौलपुर), भवानी सिंह को उपाधीक्षक साइबर क्राइम फलौदी, बुद्धाराम विश्नोई को वृत्ताधिकारी पोकरण (जैसलमेर), मेघा गोयल को उपाधीक्षक सतर्कता पुलिस मुख्यालय (जयपुर), अनीता मीना को सहायक कमांडेंट, हाडी रानी महिला बटालियन (अजमेर), मनीषा मीना को वृत्ताधिकारी बानसूर (कोटपूतली-बहरोड़), देशराज कुलदीप को वृत्ताधिकारी राजगढ़ (अलवर), हरिश्चंद्र सिंह को वृत्ताधिकारी बड़ी सादड़ी (चित्तौड़गढ़), बाबूलाल विश्नोई को सहायक कमांडेंट महाराणा प्रताप बटालियन आरएसी (प्रतापगढ़), योगेश शर्मा को वृत्ताधिकारी मांडलगढ़ (भीलवाड़ा), उदयसिंह मीना को उपाधीक्षक एससी-एसटी सेल (कोटा ग्रामीण) लगाया गया है.

जोशी सांभर सीओ: मुकेश कुमार जोशी होंगे सांभर वृत्ताधिकारी जबकि राजेंद्र कुमार मीना को वृत्ताधिकारी सवाई माधोपुर, मनीष शर्मा को वृत्ताधिकारी कोटा प्रथम, सुरेंद्र कुमार को वृत्ताधिकारी कोटा चतुर्थ, बृजेश कुमार को उपाधीक्षक साइबर क्राइम (धौलपुर), मनोज कुमार सोनी को वृत्ताधिकारी अकलेरा (झालावाड़), हरिराम सोनी को उपाधीक्षक जीआरपी (जोधपुर), रोहिताश लाल देवंदा को वृत्ताधिकारी बारां, लक्ष्मीकांत शर्मा को वृत्ताधिकारी बांदीकुई (दौसा), गोपीचंद मीना को सहायक कमांडेंट, महाराणा प्रताप बटालियन आरएसी (प्रतापगढ़), हंसराज बैरवा को एसीपी शास्त्री नगर (जयपुर), रामधन जाट को वृत्ताधिकारी सवाई माधोपुर ग्रामीण, मनीष कुमार शर्मा को वृत्ताधिकारी सीकर, दीपक खंडेलवाल को एसीपी बगरू (जयपुर), अनुपम मिश्रा को वृत्ताधिकारी दूदू (जयपुर ग्रामीण), मुकेश कुमार जोशी को वृत्ताधिकारी सांभर (जयपुर ग्रामीण) लगाया गया है.

पन्नालाल जांगिड़ को सीओ जोबनेर लगाया: इसी प्रकार कैलाश जिंदल को उपाधीक्षक लीव रिजर्व, साइबर क्राइम (पुलिस मुख्यालय, जयपुर), नगेन्द्र सिंह को वृत्ताधिकारी लक्ष्मणगढ़ (अलवर), गुलाबाराम मेघवाल को वृत्ताधिकारी लोहावट (फलौदी), संजीव कटेवा को सहायक कमांडेंट, 9वीं बटालियन, आरएसी (टोंक), मुनेश कुमार मीना को वृत्ताधिकारी भादरा (हनुमानगढ़), नरेंद्र कुमार दायमा को वृत्ताधिकारी हिंडौन सिटी (करौली), घनश्याम मीना को उपाधीक्षक एससी-एसटी सेल (करौली), श्रीराम बड़सरा को वृत्ताधिकारी रामगंजमंडी (कोटा ग्रामीण), संजय कुमार बोथरा को सहायक कमांडेंट, द्वितीय बटालियन, आरएसी (कोटा), बालाराम को उपाधीक्षक, राजस्थान पुलिस अकादमी, आदित्य पूनिया को एसीपी अशोक नगर (जयपुर), शिवरतन गोदारा को एसीपी रामगंज (जयपुर), पन्नालाल जांगिड़ को वृत्ताधिकारी जोबनेर (जयपुर ग्रामीण) लगाया गया है.

इनको यहां लगाया: छवि शर्मा को सीओ उदयपुर लगाया जबकि विकास कुमार को उपाधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सेल (नागौर), योगेश चौधरी को वृत्ताधिकारी पचपदरा (बालोतरा), हरजीराम चौधरी को एसीपी (जोधपुर पूर्व), छवि शर्मा को वृत्ताधिकारी उदयपुर पूर्व, गोपाललाल को उपाधीक्षक साइबर क्राइम (बांसवाड़ा), गोविंद सिंह राजपुरोहित को वृत्ताधिकारी गिर्वा (उदयपुर), राव आनंद कुमार को सहायक कमांडेंट, 9वीं बटालियन, आरएसी (टोंक), राजेश जांगिड़ को वृत्ताधिकारी खाटूश्यामजी (सीकर), छुट्टनलाल मीना को सहायक कमांडेंट, 14वीं बटालियन, आरएसी पहाड़ी (डीग), हेरंब जोशी को वृत्ताधिकारी डूंगरपुर लगाया गया है.

पढ़ें:प्रदेश में खाकी के बेड़े में बड़ा बदलाव, 180 आरपीएस की जंबो लिस्ट में ये अधिकारी हुए इधर-उधर

जुल्फिकार अली को साइबर सेल जयपुर लगाया: राजीव राहड़ को वृत्ताधिकारी सलूंबर (उदयपुर), छगनलाल पुरोहित को वृत्ताधिकारी ऋषभदेव (उदयपुर), अनूप सिंह को वृत्ताधिकारी महुआ (दौसा), मनोहर लाल मीना को वृत्ताधिकारी धैलपुर ग्रामीण, गजेंद्र सिंह चंपावत को उपाधीक्षक आरपीटीसी (जोधपुर), किशन सिंह को वृत्ताधिकारी नाचना (जैसलमेर), दिलीप मीना को उपाधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सेल (अलवर), सुरेंद्र कुमार को वृत्ताधिकारी लालसोट (दौसा), अरविंद कुमार को सहायक कमांडेंट, 9वीं बटालियन आरएसी (टोंक), लता शर्मा को उपाधीक्षक सीआईडी एसएसबी (कोटा), महिपाल सिंह को उपाधीक्षक यातायात (अजमेर), बद्रीलाल भांड को उपाधीक्षक एससी-एसटी सेल (सिरोही), शिवप्रकाश हरगन को वृत्ताधिकारी निंबाहेड़ा (चित्तौड़गढ़), चंद्रप्रकाश को उपाधीक्षक राजस्थान पुलिस अकादमी (जयपुर), जुल्फिकार अली को एसीपी साइबर क्राइम (जयपुर दक्षिण) लगाया गया है.

सुरेंद्र सिंह होंगे एसीपी आदर्श नगर: राजेंद्र कुमार बुरडक को वृत्ताधिकारी खेतड़ी (झुंझुनू), लक्ष्मी सुथार को वृत्ताधिकारी कोटपूतली, सुरेंद्र सिंह को एसीपी आदर्श नगर (जयपुर), दीपक कुमार मीना को एसीपी (जोधपुर पश्चिम), शीशराम मीना को वृत्ताधिकारी नांगल राजावतान (दौसा), भूराराम खिलेरी को उपाधीक्षक यातायात (चित्तौड़गढ़), चांदमल को वृत्ताधिकारी मावली (उदयपुर), मनीष चारण को वृत्ताधिकारी बांसवाड़ा, गोमाराम को उपाधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सेल (अजमेर), ब्रजेन्द्र कुमार जाटव को वृत्ताधिकारी माउन्ट आबू (सिरोही), मुकेश कुमार चौधरी को सहायक कमांडेंट, 9वीं बटालियन आरएसी (टोंक) लगाया गया है.

पढ़ें:17 आरएएस अधिकारियों के तबादले, दो दिन बाद ही कर्मचारी चयन बोर्ड सचिव भी हटाए गए

जेडीए बेड़े में बदलाव: जेडीए जयपुर में भी लगाए गए उपाधीक्षक राजेश कुमार टेलर को सहायक कमांडेंट द्वितीय बटालियन आरएसी (कोटा), संजय कुमार आर्य को वृत्ताधिकारी तालेड़ा (बूंदी), बाबूलाल मुरारिया को वृत्ताधिकारी बालोतरा, नरेंद्र कुमार मीना को उपाधीक्षक लीव रिजर्व आरपीए (जयपुर), रमेश कुमार पारीक को उपाधीक्षक, जेडीए (जयपुर), ओमप्रकाश मीना को उपाधीक्षक जेडीए (जयपुर), कुलदीप सिंह को एसीपी यातायात (जोधपुर पूर्व), सुरेश कुमार स्वामी को उपाधीक्षक जेडीए (जयपुर), शिवा शर्मा को वृत्ताधिकारी गोविंदगढ़ (जयपुर ग्रामीण), अनिल पुरोहित को उपाधीक्षक साइबर क्राइम (ब्यावर), राम सिंह को एसीपी मेट्रो (जयपुर) और तपेंद्र मीना को सहायक कमांडेंट एमबीसी खैरवाड़ा (उदयपुर) लगाया गया है.

दो बार CI रहे अनिल अब सीओ: उधर, बूंदी शहर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अनिल कुमार जोशी को लगाया है. यह पद पिछले कई महीनों से रिक्त था. अब कोटा ग्रामीण के एसी/एसटी सेल में पदस्थापित जोशी को बूंदी की कमान सौंपी है. नैनवा उपाधीक्षक ओम प्रकाश होंगे, जो अभी बूंदी साइबर सेल में सेवाएं दे रहे थे. तालेड़ा सर्किल में बड़ा बदलाव किया है. यहां कार्यरत पुलिस उपाधीक्षक राजेश टेलर का तबादला कोटा आरएसी द्वितीय में सहायक कमांडेंट पद पर किया गया. उनकी जगह जयपुर सीआईडी-एसएसबी से संजय कुमार आर्य को तालेड़ा का नया सीओ बनाया है. एपीओ अरुण कुमार को कोटा ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक लगाया है. डीजीपी राजीव शर्मा के हालिया कोटा दौरे के बाद अरुण कुमार को बूंदी सीओ पद से हटा दिया था.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News