नगर निकाय चुनाव नामांकन का कल आखिरी दिन: कांग्रेस के 13 दावेदारों ने भरे नामांकन; दोनों बड़ी पार्टियों ने जारी नहीं की प्रत्याशियों की सूची - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Nagar Nikay Chunav | Congress Files 13 Nominations, BJP List Awaited नगर निकाय चुनाव नामांकन का कल आखिरी दिन:कांग्रेस के 13 दावेदारों ने भरे नामांकन; दोनों बड़ी पार्टियों…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Nagar Nikay Chunav | Congress Files 13 Nominations, BJP List Awaited
नगर निकाय चुनाव नामांकन का कल आखिरी दिन:कांग्रेस के 13 दावेदारों ने भरे नामांकन; दोनों बड़ी पार्टियों ने जारी नहीं की प्रत्याशियों की सूची
- कॉपी लिंक
अजमेर नगर निगम चुनाव को लेकर पार्षद पद के लिए नामांकन के लिए कल सोमवार को आखिरी दिन है। लेकिन अभी तक भाजपा व कांग्रेस ने अधीकृत रूप से टिकटों की घोषणा नहीं की है।
नामांकन के दूसरे दिन कांग्रेस से 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए, वहीं भाजपा से फिलहाल एक ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। सभी प्रत्याशी कल नामांकन दाखिल कर सकेंगे। फिलहाल दोनों की लिस्ट का इंतजार है।
प्रदेश मुख्यालय से जारी होगी अधीकृत लिस्ट-कांग्रेस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों की कथित सूचियों को लेकर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने स्थिति स्पष्ट की। जयपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अभी तक किसी भी वार्ड से प्रत्याशियों की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सूचियां पूरी तरह भ्रामक एवं अपुष्ट हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों की अधिकृत सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वार रूम से जारी होगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय द्वारा आधिकारिक रूप से सूची जारी किए जाने के बाद ही किसी नाम को कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी माना जाएगा।
कांग्रेस से 13 और बीजेपी से एक भी नामांकन नहीं
अब तक कांग्रेस से 13, आप पार्टी से एक और निर्दलीय 10 कैंडिडेट्स ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं बीजेपी से अब तक एक भी पर्चा दाखिए नहीं हुआ है। निर्दलीय के रूप में भाजपा से दो बार मेयर रह चुके धर्मेन्द्र गहलोत की पत्नी हेमा गहलोत ने वार्ड संख्या 4 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है।
कांग्रेस से नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट
निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट
पढ़ें ये खबर भी…
जानिए-चुनाव का पूरा कार्यक्रम
पार्षद के लिए दो चरण में कब-कहां वोटिंग
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मूंग के दाने जितने छोटे लड्डू गोपाल! उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई अद्भुत सूक्ष्म कलाकृति

जयपुर: दरगाह विवाद में हिंदू पक्ष ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब, जिला अदालत की सुनवाई जारी रखने की मांग

निकाय चुनाव 2026: अजमेर और सिरोही में टिकट न मिलने से बीजेपी में बगावत, नाराज नेताओं ने निर्दलीय ठोकी ताल


