राजस्थान: भीलवाड़ा में 122 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार - rajasthan police busts 122 crore rupee md drug factory in bhilwara three arrest
राजस्थान: भीलवाड़ा में 122 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार भीलवाड़ा पुलिस ने बिजौलिया के चंपापुर गांव में एक अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 122 करोड़ रुपए की मादक…

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान: भीलवाड़ा में 122 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
भीलवाड़ा पुलिस ने बिजौलिया के चंपापुर गांव में एक अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 122 करोड़ रुपए की मादक सामग्री बरामद कर तीन आर ...और पढ़ें
HighLights
- भीलवाड़ा में अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री का खुलासा।
- 122 करोड़ रुपए की ड्रग्स और रॉ मटेरियल जब्त।
- तीन आरोपी पुलिस ने मौके से किए गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भीलवाड़ा पुलिस ने बिजौलिया थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव में संचालित एक अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
निर्माणाधीन और सुनसान मकान में चल रही इस फैक्ट्री से पुलिस ने करीब 122 करोड़ रुपए की मादक सामग्री बरामद की है। मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
36 किलो ड्रग्स बरामद
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस को चंपापुर क्षेत्र में एमडी ड्रग्स बनाने की सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर सीओ योगेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा। मौके पर थालियों, प्लास्टिक के डिब्बों और बोतलों में रसायन भरकर एमडी ड्रग तैयार की जा रही थी।
पुलिस को फैक्ट्री से करीब 36 किलो तैयार एमडी ड्रग्स मिली, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 72 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसके अलावा करीब 50 करोड़ रुपए मूल्य का रॉ मटेरियल भी जब्त किया गया, जिससे बड़ी मात्रा में ड्रग्स बनाई जानी थी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वीरेंद्र (51) निवासी मंदसौर, बहादुर सिंह (43) निवासी नीमच तथा बबलू (30) निवासी भोपतपुरा, बिजौलिया को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी करीब 20 किलो रॉ मटेरियल पर प्रोसेसिंग कर रहे थे।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फैक्ट्री कब से संचालित हो रही थी, इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है और तैयार ड्रग्स की सप्लाई किन राज्यों में की जानी थी। यह कार्रवाई जिले में अब तक की सबसे बड़ी मादक पदार्थ जब्ती में शामिल मानी जा रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


