होममनोरंजन12 राज्यों में पहुंचा मानसून, यूपी-एमपी में बारिश तो राजस्थान में गिरे ओले; दिल्ली-NCR को लेकर चेतावनी जारी - imd weather update monsoon reached in 12 states up mp rain while rajasthan hailstorm delhi ncr increase temperature
मनोरंजन

12 राज्यों में पहुंचा मानसून, यूपी-एमपी में बारिश तो राजस्थान में गिरे ओले; दिल्ली-NCR को लेकर चेतावनी जारी - imd weather update monsoon reached in 12 states up mp rain while rajasthan hailstorm delhi ncr increase temperature

12 राज्यों में पहुंचा मानसून, यूपी-एमपी में बारिश तो राजस्थान में गिरे ओले; दिल्ली-NCR को लेकर चेतावनी जारी देश में मानसून 12 राज्यों में पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में बारिश और राजस्थान में ओले गिरे हैं। हा…

Jagran के अनुसार9 जून 2026 को 04:34 am बजे
12 राज्यों में पहुंचा मानसून, यूपी-एमपी में बारिश तो राजस्थान में गिरे ओले; दिल्ली-NCR को लेकर चेतावनी जारी
 - imd weather update monsoon reached in 12 states up mp rain while rajasthan hailstorm delhi ncr increase temperature

सौजन्य से:- Jagran

12 राज्यों में पहुंचा मानसून, यूपी-एमपी में बारिश तो राजस्थान में गिरे ओले; दिल्ली-NCR को लेकर चेतावनी जारी

देश में मानसून 12 राज्यों में पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में बारिश और राजस्थान में ओले गिरे हैं। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ने औ ...और पढ़ें

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और ये अब तक 12 राज्यों में पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून ने केरलम, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड और मिजोरम को कवर कर लिया है। इन सब के बीच उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में झमाझम बारिश देखने को मिली।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में रविवार को बारिश के साथ ओले भी गिरे और मध्य प्रदेश के इंदौर में तेज आंधी आई। इसके अलावा, दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज आंधी और बारिश के दौरान एअर इंडिया के तीन नैरो बॉडी विमान डैमेज हो गए। इसके बाद तीनों विमानों को ऑपरेशन से बाहर कर दिया गया।

बदलेगा दिल्ली के मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में सोमवार से मौसम में बदलाव आया है और यहां दोबारा गर्मी बढ़ेगी। आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। अगले हफ्ते हीटवेव जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं।

इन राज्यों में पहुंचेगा मानसून

6 जून तक मानसून केरलम, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और असम में पहुंच चुका है। 8 जून से 5 जुलाई तक इसके मेघालय, तेलंगाना, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और राजस्थान में पहुंचने की उम्मीद है।

खबरें और भी

लू का अलर्ट और बढ़ेगा पारा

वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार को राजस्थान समेत पांच राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है। 7 से 11 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भीषण लू चलने की संभावना है।

दिल्ली में रविवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। राजस्थान का श्रीगंगानगर 44.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा।

कैसा रहेगा अगले दो दिनों तक मौसम?

9 जून को केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश हो सकती है। ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। राजस्थान के पूर्वी हिस्से में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

10 जून को केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में बारिश का अनुमान है। बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News