होमकृषिराजस्थान के 12 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट: तेज बरसात के साथ ओले गिरने की भी आशंका; पारा 46 डिग्री के करीब - Jaipur News
कृषि

राजस्थान के 12 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट: तेज बरसात के साथ ओले गिरने की भी आशंका; पारा 46 डिग्री के करीब - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Mausam Badlega | Bikaner Jaipur Bharatpur Aandhi Baarish Orange Alert राजस्थान के 12 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट:तेज बरसात के साथ ओले गिरने की भी आशंका; पारा 46…

Dainik Bhaskar के अनुसार11 जून 2026 को 07:30 am बजे
राजस्थान के 12 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट:  तेज बरसात के साथ ओले गिरने की भी आशंका; पारा 46 डिग्री के करीब - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Mausam Badlega | Bikaner Jaipur Bharatpur Aandhi Baarish Orange Alert

राजस्थान के 12 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट:तेज बरसात के साथ ओले गिरने की भी आशंका; पारा 46 डिग्री के करीब

- कॉपी लिंक

राजस्थान में गर्मी और उमस से परेशान लोगों को गुरुवार से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होगा।

गुरुवार को जयपुर, अलवर सहित 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विशेषज्ञों ने बताया- इस सिस्टम का असर राज्य में 14 जून तक रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में आसमान साफ रहा और सभी शहरों में धूप रही। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, कोटा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, अलवर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

राजस्थान के मौसम से जुड़ी PHOTOS…

ये शहर सबसे गर्म

गर्मी-बारिश के बड़े अपडेट्स

श्रीगंगानगर में पारा 46 के करीब: बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी श्रीगंगानगर में रही, जहां अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चूरू में 44.7, फलोदी में 43.8, जैसलमेर में 43, बीकानेर में 42.4, बाड़मेर में 42.3, अलवर में 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

ऑरेंज और यलो अलर्ट: मौसम विभाग ने राज्य में एक अति सक्रिय मौसम तंत्र (स्ट्रांग वेदर सिस्टम) के प्रभावी होने की संभावना जताई है। इसके असर से प्रदेश के बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज आंधी चलने की आशंका है, जिसे देखते हुए विभाग ने ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के बड़े शहरों में मौसम

जयपुर: राजधानी में बुधवार को भी दिनभर तेज गर्मी रही। दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में दिन के अलावा रात में भी गर्मी तेज रही, जहां बीती रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।

अजमेर: मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं ह्यूमिडिटी सुबह 71 प्रतिशत और शाम को 33 प्रतिशत रही। दोपहर के समय तेज धूप और हवा में नमी के चलते गर्मी का असर अधिक महसूस हुआ।

उदयपुर: लेकसिटी में बुधवार को गर्मी का असर बना रहा, हालांकि तापमान में मंगलवार की तुलना में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. देवड़ा ने बताया कि आगामी दो दिनों के दौरान बारिश की संभावना है।

कोटा: बुधवार को भी तेज गर्मी का दौर जारी रहा। तेज धूप के चलते लोग परेशान रहे। दोपहर में गर्म हवा चली। अधिकतम तापमान में एक डिग्री गिरावट हुई, लेकिन उमस बरकरार रही। दोपहर में सड़को पर लोगों की आवाजाही कम नजर आई। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री व न्यूनतम 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अलवर: पिछले 4 दिनों से हो रही हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई थी। लेकिन बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह से ही तेज धूप के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। दिन का अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

जोधपुर: यहां गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। दिन में गर्मी और उमस बनी रही, जिससे लोग परेशान नजर आए।

सीकर: बुधवार को दिनभर तेज धूप खिली रही, जिससे पारे में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि इससे एक दिन पहले मंगलवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News