लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ी, भाजपा ने प्रत्याशी बनाया: 12 पार्षद को दोबारा मौका मिला, 3 की पत्नी को टिकट; गोपाल मंडा 5वीं बार मैदान में - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota BJP Parshad Ticket List | New Candidate Names Announced लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ी, भाजपा ने प्रत्याशी बनाया:12 पार्षद को दोबारा मौका मिला, 3 की पत्नी को टिकट; गोपाल मं…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota BJP Parshad Ticket List | New Candidate Names Announced
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ी, भाजपा ने प्रत्याशी बनाया:12 पार्षद को दोबारा मौका मिला, 3 की पत्नी को टिकट; गोपाल मंडा 5वीं बार मैदान में
- कॉपी लिंक
कोटा नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 100 और कांग्रेस ने 100 पार्षद उम्मीदवारों के टिकट जारी कर दिए हैं। दोनों पार्टियों ने कई नए लोगों को मौका दिया है। निकाय चुनाव के लिए सोमवार को आखिरी दिन दावेदारों ने अपने-अपने नामाकंन जमा करवाए।
पिछली बार कोटा में मे दो नगर निगम थे। दोनों निगम मे 50 पार्षद बीजेपी के टिकट पर जीते थे। इस बार 12 पार्षद क़ो दोबारा मौका मिला है। जबकि 3 की पत्नी, एक के बेटे, एक की बहू,एक की भाभी क़ो टिकट मिला है। इनमें ज्यादातर कोटा दक्षिण के पार्षद है। कोटा उत्तर से लव शर्मा, देवेंद्र शर्मा क़ो रिपीट किया है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले पार्षद व कार्यकर्ता को भाजपा ने टिकट दिया है।
निवर्तमान पार्षद रामबाबू सोनी, सुरेंद्र कलवार,सुमित्रा खींची, संजीव विजय, दिलीप अरोड़ा, आरती शाक्यवाल, दिलीप नायक सहित अन्य व कोटा उत्तर से पार्षद रहे संतोष बैरवा,रामगोपाल लोधा,ज्ञानेंद्र सिंह, नवल किशोर मेवाड़ा, नवल सिंह हाड़ा, पूजा केवट, पूजा सुमन क़ो टिकट नहीं मिला। लॉटरी आरक्षण के चलते कुछ पार्षदों के पत्नी,बेटे, बहू भाभी को प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी मे टिकट वितरण मे लोक सभा स्पीकर कैंप कार्यालय का दखल रहा।
कांग्रेस में इस बार बडे चेहरों के टिकट काट दिए। ज्यादातर नए चेहरों को मौका दिया गया है। हालांकि करीब एक दर्जन पुराने पार्षदों को रिपीट भी किया है। बडे चेहरे जिनके टिकट काटे गए उनमें शमा मिर्जा, अनिल सुवालका, पवन मीणा, शालिनी गौतम का नाम शामिल है। पवन मीणा और अनिल सुवालका शांति धारीवाल के खेमे के हैं और खास माने जाते है। पवन मीणा को पिछली बार कोटा दक्षिण में डिप्टी मेयर तक बनवाया गया था पवन मीणा वार्ड 24 से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे।
वहीं कई चेहरे रिपीट किए गए हैं जिनमें बडा चेहरा सोनू कुरैशी है जो कोटा उत्तर के डिप्टी मेयर रहे हैं। इसके अलावा अनुराग गौतम, चेतना माथुर, सपना बुर्ट, राममूर्ति वर्मा, अनूप कुमार, कुलदीप प्रजापति, लोकेश सुमन, आशीष जैन, फैजल बैग, आईना महक, मोहम्मद यूनुस को पार्टी ने दोबारा मैदान में उतारा है। आईना महक पहले कैथून नगर पालिका की चेयरमेन रही है। हालांकि अब वहां के कुछ हिस्से नगर निगम में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में वह निगम से पार्षद का चुनाव लड़ रही है।
कांग्रेस ने 37 महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें 7 मुस्लिम महिलाऐं शामिल है। जबकी बीजेपी ने 35 महिलाओं को टिकट दिया है। जिनमें तीन मुस्लिम महिला शामिल है।
पढ़िए आपके वार्ड से किसे मिला पार्टी का सिंबल…
पढ़िए किस वार्ड से किसे मिला मौका
आगे जानिए क्या खास रहा
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए निवर्तमान पार्षद जितेंद्र सिंह ने वार्ड 50 से बीजेपी से नामांकन भरा है। जितेंद्र सिंह का तीसरा चुनाव है। उन्होंने पहला चुनाव निर्दलीय जीता था, दूसरा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़कर जीते, अब बीजेपी से चुनावी मैदान में है।
वहीं, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए संदीप भाटिया को बीजेपी से टिकट मिला है। पार्टी में शामिल होने के करीब दो साल बाद ही संदीप भाटिया को बीजेपी ने वार्ड 46 से प्रत्याशी बनाया है। संदीप भाटिया कांग्रेस नेता शांति धारीवाल खेमे के माने जाते थे।
निवर्तमान पार्षद गोपाल मंडा को वार्ड 91 से प्रत्याशी बनाया है। गोपाल मंडा लगातार 5 वीं बार चुनावी मैदान है। पहला चुनाव निर्दलीय जीते थे। तीन बार बीजेपी के टिकट पर पार्षद बने। इस बार उनका वार्ड 54 अनारक्षित ओपन है। गोपाल मंडा दूसरे वार्ड (वार्ड 91)से भाग्य आजमा रह है।
निवर्तमान पार्षद विवेक राजवंशी क़ो वार्ड 54 से प्रत्याशी बनाया है। राजवंशी का चौथी बार चुनावी मैदान है। लॉटरी में राजवंशी का वार्ड 94 अनारक्षित महिला हुआ है। इस कारण उन्होंने वार्ड बदला है। राजवंशी गोपाल मंडा के वार्ड से भाग्य आजमा रहे है। पिछली बार बीजेपी ने कोटा दक्षिण नगर निगम चुनाव में महापौर प्रत्याशी बनाया था।
पिछली बार निर्दलीय जीते राकेश पुटरा को बीजेपी से टिकट
बीजेपी ने निवर्तमान पार्षद राकेश पुटरा को वार्ड 19 से प्रत्याशी बनाया है। राकेश पुटरा का यह लगातार तीसरा चुनाव है। इससे पहले एक बार बीजेपी, दूसरी बार निर्दलीय पार्षद रह चुके हैं। प्रहलाद गुंजल जब भाजपा में थे। उस दौरान राकेश पुटरा गुंजल खेमे में थे। पिछली बार बीजेपी ने राकेश पुटरा का टिकट काट दिया था। राकेश पुटरा निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे और जीत कर पार्षद बने। लोकसभा चुनाव से पहले गुंजल के कांग्रेस जॉइन करने के बाद भी पुटरा ने बीजेपी का दामन नहीं छोड़ा।
निवर्तमान पार्षद पुष्पा चौधरी को वार्ड 87 से प्रत्याशी बनाया है। पुष्पा चौधरी के पति देवेंद्र चौधरी मामा दो बार पार्षद रह चुके। भाजपा ने चौथी बार एक ही परिवार में टिकट दिया है।
निवर्तमान पार्षद सुदर्शन गौतम को वार्ड 97 से प्रत्याशी बनाया। सुदर्शन गौतम दूसरी बार पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। सुदर्शन गौतम भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उनके पास युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी है। सुदर्शन से उनसे पहले उनकी भाभी महक गौतम पार्षद रह चुकी। भाजपा ने यहां लगातार तीसरी बार एक ही परिवार में टिकट दिया है।
निवर्तमान पार्षद सुनील गौतम को वार्ड 53 से प्रत्याशी बनाया है। सुनील गौतम ने पिछली बार बागी होकर निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ा और जीतकर पार्षद बने। इस बार बीजेपी ने टिकट दिया है।
निवर्तमान पार्षद विवेक मित्तल की पत्नी मोनिका मित्तल को वार्ड 59 से प्रत्याशी बनाया है। पिछली बार विवेक मित्तल बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत कर पार्षद बने थे।
कांग्रेस से दो बार रह चुकीं नगर पालिका चेयरमैन
आईना महक राजस्थान के कोटा जिले की कैथून नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रही हैं। वे दो बार इस पद पर रहीं। सितंबर 2024 में भ्रष्टाचार के एक मामले के कारण स्वायत्त शासन विभाग की ओर से उन्हें निलंबित कर दिया गया था। उनके निलंबन के बाद हरिओम पुरी को कैथून पालिका का नया अध्यक्ष बनाया गया था। आईना महक कांग्रेस नेता नईमुददीन गुड्डू के खेमे से हैं।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कटा टिकट
इस बार कोटा में निगम चुनाव में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम भी चुनावी मैदान में थी, लेकिन एनवक्त पर उनका टिकट कट गया। शालिनी गौतम वार्ड 88 से चुनाव की तैयारी कर रही थी। शालिनी गौतम इससे पहले भी पार्षद रहीं हैं। कोटा नगर निगम दक्षिण के वार्ड 65 से वह पार्षद चुनी गई थी।
NSUI से मिला एक ही टिकट
नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से वार्ड 78 से NSUI प्रदेश सचिव रिद्धम शर्मा का टिकट फाइनल हुआ है। रिद्धम शर्मा महज 22 साल की उम्र में चुनाव मैदान में उतरने वाले सबसे कम उम्र के उम्मीदवारों में शामिल हैं। छात्र राजनीति से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले रिद्धम शर्मा ने राजकीय महाविद्यालय में कई आंदोलन किए। पार्टी की ओर से इस बार NSUI से कोटा में एक ही टिकट दिया है।
पूर्व डिप्टी मेयर को फिर मिला टिकट
नगर निगम कोटा उत्तर के डिप्टी मेयर रहे सोनू कुरैशी को एक बार फिर पार्टी ने मौका दिया है। सोनू कुरैशी ने वार्ड 45 से नामाकंन पहले ही भर दिया था। उनका कहना था कि पार्टी की तरफ से उन्हें सिग्नल मिल गया था। उनके नाम का सिंबल भी सोमवार को आ गया है। इस वार्ड से कांग्रेस से अन्य किसी कार्यकर्ता ने दावेदारी भी नहीं की थी। इसके अलावा कांग्रेस ने एक दर्जन से अधिक पूर्व पार्षदों को दोबारा मौका दिया है।
इनके अलावा अनुराग गौतम, चेतना माथुर, सपना बुर्ट, राममूर्ति वर्मा, अनूप कुमार, कुलदीप प्रजापति, लोकेश सुमन, आशीष जैन, सोनू कुरैशी, फैजल बैग, आईना महक, मोहम्मद यूनुस शामिल हैं, जिन्हें पार्टी ने फिर से मौका दिया है।
आप पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुई, चुनाव मैदान में उतरी
कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुईं तारा पटयाल को भी कांग्रेस ने टिकट दिया है। तारा वार्ड 56 से चुनाव मैदान में उतर रही हैं, उन्होंने शनिवार को ही अपना नामाकंन दाखिल किया था। इस वार्ड में कांग्रेस से किसी दूसरे कार्यकर्ता ने उम्मीदवारी भी नहीं जताई थी। ऐसे में तारा पटयाल का टिकट पहले से ही कंफर्म माना जा रहा था। यह वार्ड जनरल महिला का है।
---
ये खबर भी पढ़ें…
खबर अपडेट हो रही है…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के रामपुरा में सरकारी स्कूल की असुरक्षित इमारत गिराई, CJP के अभियान के बाद प्रशासन की कार्रवाई - the unsafe building of a government school in rampura rajasthan was demolished

सुप्रीम-कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान-हाईकोर्ट के नए CJ की सिफारिश की: एडवोकेट्स में खुशी; 6 सितंबर तक जारी रहेगा न्यायिक बहिष्कार - Jodhpur News

अजमेर में कल 4 घंटे तक रहेगा पावर कट: 40 से ज्यादा इलाके होंगे प्रभावित; जानिए कब कहां रहेगा शटडाउन - Ajmer News


