कोटा के गांव में पानी-पूरी की शिकायत, 115 बच्चे बीमार, 12 अस्पताल में भर्ती
कोटा जिले के दीगोद उपखंड के सिमलिया क्षेत्र के गांव पोलाई खुर्द में पानी-पूरी खाने के बाद बड़ी संख्या में बच्चे बीमार पड़ गए।

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
कोटा जिले के दीगोद उपखंड के सिमलिया क्षेत्र स्थित पोलाई खुर्द गांव में पानी-पतासी खाने के बाद बड़ी संख्या में बच्चे बीमार पड़ गए. करीब 115 बच्चों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया. इनमें से 12 बच्चों की हालत को देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिमलिया में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य बच्चों का इलाज गांव में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में किया जा रहा है.
मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन और चिकित्सा विभाग की टीमें गांव पहुंच गईं. उपखंड अधिकारी दीपक महावर और बीसीएमओ डॉ. राजेश सामर ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. उनके निर्देश पर 108 एम्बुलेंस के साथ दो मेडिकल टीमें गांव भेजी गईं और प्रभावित बच्चों का तत्काल उपचार शुरू कराया गया.
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में विशेष मेडिकल कैंप लगाया गया है. एएनएम और आशा सहयोगिनियां घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं, ताकि किसी भी प्रभावित बच्चे का इलाज छूट न जाए. स्वास्थ्य विभाग लगातार मरीजों की निगरानी कर रहा है.
घटना की जानकारी मिलने पर कोटा सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र नागर भी पोलाई खुर्द पहुंचे और चिकित्सा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को सभी प्रभावित बच्चों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.
Advertisement
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पानी-पतासी बेचने वाला व्यक्ति शोली गांव का रहने वाला है. इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी-पतासी में इस्तेमाल की गई खाद्य सामग्री और पानी के सैंपल लिए. जिस स्थान से पानी भरा गया था, वहां से भी पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं.
बीसीएमओ डॉ. राजेश सामर ने बताया कि मंगलवार रात से ही बच्चों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. फिलहाल अधिकांश बच्चों की हालत स्थिर है और चिकित्सा विभाग पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चों की तबीयत बिगड़ने की वास्तविक वजह क्या थी.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर के 500 बेड वाले जनाना अस्पताल में 3 घंटे बिजली गुल रही, ऑपरेशन टालने पड़े

Udaipur News: एडवेंचर राइड बनी आफत, 70 फीट ऊपर जिपलाइन पर अटके पर्यटक, थमीं रही सांसें

राजस्थान में बढ़ती मातृ मृत्यु से जूझते हैं लोग, गुर्दे की विफलता की समस्या के कारण


