होमशिक्षा-करियरजयपुर के 500 बेड वाले जनाना अस्पताल में 3 घंटे बिजली गुल रही, ऑपरेशन टालने पड़े
शिक्षा-करियर

जयपुर के 500 बेड वाले जनाना अस्पताल में 3 घंटे बिजली गुल रही, ऑपरेशन टालने पड़े

जयपुर के 500 बेड वाले जनाना अस्पताल में 3 घंटे बिजली गुल रही, ऑपरेशन टालने पड़े जयपुर के जनाना अस्पताल में गुरुवार को तीन घंटे बिजली गुल रहने से प्रसूताओं और डॉक्टरों को भारी परेशानी हुई. Published : July 16, 2026 at 6:1…

ETV Bharat के अनुसार16 जुलाई 2026 को 02:54 pm बजे
जयपुर के 500 बेड वाले जनाना अस्पताल में 3 घंटे बिजली गुल रही, ऑपरेशन टालने पड़े

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर के 500 बेड वाले जनाना अस्पताल में 3 घंटे बिजली गुल रही, ऑपरेशन टालने पड़े

जयपुर के जनाना अस्पताल में गुरुवार को तीन घंटे बिजली गुल रहने से प्रसूताओं और डॉक्टरों को भारी परेशानी हुई.

Published : July 16, 2026 at 6:11 PM IST

जयपुर: राजधानी के प्रसिद्ध 500 बेड वाले जनाना अस्पताल में गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने से अस्पताल की समूची व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई. बिजली चले जाने के कारण कई पहले से निर्धारित सर्जरी को टालना पड़ा, जबकि एक ऑपरेशन के बीच अचानक अंधेरा छा जाने से डॉक्टरों व स्टाफ को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. अस्पताल के बाहर भर्ती और ऑपरेशन का इंतजार कर रही गर्भवती महिलाओं को भी लंबे समय तक परेशानी झेलनी पड़ी.

स्पार्किंग से बाधित हुई सप्लाई: अस्पताल की अधीक्षक डॉ. नूपुर लोहिया ने बताया कि स्पार्किंग की वजह से बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी. तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और खराबी सुधारने का प्रयास किया. लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद बिजली व्यवस्था बहाल हो सकी. बिजली न होने से अस्पताल के ब्लड बैंक में स्टोर किए गए रक्त की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई थी, अगर बिजली और ज्यादा समय तक बंद रहती तो ब्लड यूनिट्स खराब हो जाने का खतरा बढ़ जाता.

इसे भी पढ़ें- भरतपुर जनाना अस्पताल के वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप, सभी मरीज सुरक्षित

शिशुओं को शिफ्ट करने की थी तैयारी: साथ ही, नवजात शिशु वार्ड में भर्ती बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें आवश्यकता पड़ने पर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी भी कर ली गई थी. डॉ. नूपुर लोहिया ने बताया कि इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. कई जरूरी चिकित्सा सेवाएं प्रभावित रहीं. अस्पताल प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्थाएं करने में जुटा रहा, लेकिन पुरानी बुनियादी सुविधाओं के कारण समस्या गंभीर रूप ले गई.

नया भवन बनकर तैयार: जनाना अस्पताल का नया भवन बनकर पूरी तरह तैयार है, लेकिन अभी तक इसका उद्घाटन नहीं हो सका है, अगर नया भवन जल्द चालू हो जाए तो आधुनिक विद्युत व्यवस्था और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है. इस घटना ने अस्पताल की मौजूदा आधारभूत सुविधाओं और आपातकालीन तैयारियों पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं.

इसे भी पढ़ें- जनाना अस्पताल में बड़ी लापरवाही: रेफर करने में हुई चूक, बच्चा बदलने से मचा हड़कंप

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें