कोटा में भास्कर समाधान का असर: समस्याओं पर अधिकारी ले रहे एक्शन, 11 फीट की चौड़ाई बनी ट्रैफिक जाम का कारण तो कहीं लचर दिखी कचरा - Rajasthan News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota Citizen Issues Addressed | Officials Act On Traffic & Waste Woes कोटा में भास्कर समाधान का असर:समस्याओं पर अधिकारी ले रहे एक्शन, 11 फीट की चौड़ाई बनी ट्रैफिक जाम का कारण तो कहीं लच…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota Citizen Issues Addressed | Officials Act On Traffic & Waste Woes
कोटा में भास्कर समाधान का असर:समस्याओं पर अधिकारी ले रहे एक्शन, 11 फीट की चौड़ाई बनी ट्रैफिक जाम का कारण तो कहीं लचर दिखी कचरा
- कॉपी लिंक
कोटा में यूजर दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ से जन समस्याओं के प्रति विभाग और अधिकारियों तक अपनी आवाज उठा रहे हैं। रियल टाइम में फोटो के साथ पोस्ट होने वाली इन समस्याओं में कोटा शहर में बुनियादी सुविधाओं की हकीकत भी सामने आ रही है। शिक्षा नगरी में कहीं कॉलोनी के घरों के पास हाईटेंशन लाइन गुजर रही है तो कहीं लोगों ने खाली प्लाट को ही डम्पिंग जोन बना लिया है। सबसे ज्यादा समस्या नालियों, नालों और सीवर की सफाई को लेकर है।
हालांकि, भास्कर ‘समाधान’ के तहत जब इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया, तब कई मामलों में विभागों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत भी दी है।
भास्कर एप पर समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक करिए...
सड़क की चौड़ाई कम, रोज होता जाम
कोटा से दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ पर प्रेम नगर से हेमकांत ने सड़क की चौड़ाई कम होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि गोविंद नगर अंडरपास से प्रेम नगर चौराहे तक हाल ही बनी नई सीसी रोड जनेश्वर धाम मंदिर तक तो चौड़ी है लेकिन स्टार पब्लिक स्कूल वाली गली में इसकी चौड़ाई महज 11 फुट ही है। जिससे यहां अब रोज जाम की समस्या बनी रहती है।
घरों के ऊपर से गुजर रहा ‘खतरा’
कोटा के आदर्श पुरम, रायपुरा से धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी ने कॉलोनी में 11 केवी हाइटेंशन लाइन की समस्या बताई है। उन्होंने लिखा है कि रिहायशी कॉलोनी और उनके घर के बिल्कुल करीब से हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। इससे कॉलोनीवासी अपने घरों में निर्माण कार्य भी नहीं करवा पा रहे हैं। वहीं किसी अप्रिय हादसे की आशंका के चलते हमेशा डर भी लगा रहता है। विभाग से इस समस्या का समाधान जल्द कराने की अपील की है।
प्लाट नंबर 220 बना ‘मच्छरों का ठिकाना’
कोटा के कुन्हाड़ी क्षेत्र की अम्बेडकर नगर, यूआईटी स्कीम में नव रचना स्कूल के पास स्थित प्लाट नंबर 220 में कई सालों से कॉलोनी और बारिश का पानी जमा हो रहा है। इस गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं जिससे आसपास की कॉलोनियों में मच्छरजनित रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
शहर में नहीं हो रही नालियों की सफाई
कोटा शहर में नालियों, नालों और सीवर लाइन की समस्या सबसे ज्यादा लचा अवस्था में हैं। ‘भास्कर समाधान’ पर सबसे ज्यादा पोस्ट इसी समस्या पर देखने को मिल रही हैं। कुन्दी सर्किल, नानता रोड से अर्जुन ने इसी समस्या पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि राजस्थान स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड एरिया में रिलायंस स्टोर के सामने नालियां कचरे से जाम हैं।
भास्कर समाधान से मिला हल
कोटा के स्वामी विवेकानंद नगर से चेतन कुमार ने पोस्ट किया था कि उनके यहां नालियों की सफाई नहीं हाेती है। कचरा भरा हुआ है और निकासी न हाेने से नालियों में गंदा पानी रुका हुआ है। एरिया के रोड के भी यही हाल हैं। इस शिकायत पर वार्ड 6 के पार्षद नितिन धारवाल ने सफाई कर्मचारी भेजकर समाधान करवा दिया है।
पोस्ट के बाद पानी की सप्लाई सुचारु हुई
दादाबाड़ी एक्सटेंशन से राकेश शर्मा ने पोस्ट किया था कि उनके एरिया में पानी की सप्लाई रेग्यूलर नहीं है। सुबह और शाम दोनों ही समय झूलेलाल मंदिर के आसपास पानी नहीं आता है। पानी की समस्या को दूर करने की उनकी अपील पर जलदाय विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए समाधान करवा दिया है।
JEN किरण सुमन बनीं 'स्टार ऑफिसर'
कोटा की बसंत विहार रोड, दादाबाड़ी एक्सटेंशन से राकेश शर्मा ने समस्या पोस्ट की थी कि झूलेलाल मंदिर के पास पानी की सप्लाई सुबह और शाम दोनों पारियों में नहीं होती है। नल सूखे रहते हैं। उन्होंने जलदाय विभाग से सप्लाई बहाल करने की अपील की थी। एक्शन लेते हुए JEN किरण सुमन (सब डिवीजन फर्स्ट PHED) ने समाधान करवा दिया है।
पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’
‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।
अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।
‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


